डॉ. भीमराव अंबेडकर के 133 वी जयंती समारोह का आयोजन

डॉ. भीमराव अंबेडकर के 133 वी जयंती समारोह का आयोजन

अंबेडकर नगर । लोक सभा सामान्य निर्वाचन के सम्बन्ध में जारी आदर्श आचार संहिता का अनुपालन करते हुए बाबा साहब डा० भीमराव अम्बेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट परिसर के सम्मुख स्थित डा० भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर जिलाधिकारी अविनाश सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अनुराज जैन, अपर जिलाधिकारी डॉ. सदानंद गुप्ता, अपर जिलाधिकारी न्यायिक दयाशंकर पाठक व अन्य अधिकारियों द्वारा माल्यार्पण किया गया। इसके उपरांत जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में डॉ. भीमराव अंबेडकर के 133 वी जयंती समारोह का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी, अपर जिलाधिकारी, उप जिलाधिकारी,वरिष्ठ कोषाधिकारी,जिला सूचना अधिकारी, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी तथा अन्य अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा  डा० भीमराव अम्बेडकर जी के चित्र / प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया। जयंती समारोह के दौरान जिलाधिकारी तथा अपर जिलाधिकारी ने बाबा साहेब डाॅ. भीमराव आंबेडकर जयंती पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि डाॅ. आंबेडकर को भारतीय संविधान निर्माता के तौर पर जाना जाता है।संविधान निर्माण में व समता मूलक समाज के निर्माण में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।  

डॉ भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस पर जिला कारागार परिसर में स्थापित पाठशाला में अधिकारी कर्मचारी एवं बंदी गण सम्मिलित हुए। कारागार अधीक्षक अंशुमन गर्ग द्वारा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के चित्र का अनावरण करते हुए माल्यार्पण एवं पूजा के साथ श्रद्धांजलि अर्पित की गई।कार्यक्रम में अधीक्षक द्वारा उनके जीवन चरित्र एवं क्रियाकलाप पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि डॉ भीमराव रामजी अंबेडकर का जन्म 14 अप्रैल 1891 में हुआ था। बाबा साहब भारतीय संविधान रचयिता अर्थशास्त्री राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक रहे। इन्होंने दलित के उत्थान में महत्वपूर्ण योगदान दिया।इस दौरान कारागार के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित किया गया।

About The Author

Latest News