बांदा जेल घटना के बाद पूरे राज्य में शांति व्यवस्था कायम : अमिताभ यश

यूपी में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया गया

बांदा जेल घटना के बाद पूरे राज्य में शांति व्यवस्था कायम : अमिताभ यश

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पुलिस के अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था अमिताभ यश ने शुक्रवार को यहां कहा कि बांदा जेल में घटित घटना के बाद पूरे उत्तर प्रदेश में शांति व्यवस्था कायम है। किसी प्रकार की कोई घटना अभी तक नहीं हुई है। अमिताभ यश ने पत्रकारों को जारी एक बयान में कहा कि जुमे की नमाज और कल बांदा जेल में घटना को देखते हुए उत्तर प्रदेश में हाई अलर्ट घोषित किया था।

कई जिलों में किसी अशांति की आशंका के कारण अतिरिक्त पुलिस बल भेजते हुए सभी क्षेत्रों में शांति बनाए रखने का निर्देश दिये गए थे। अभी तक मिली जानकारी के मुताबिक पूरे राज्य में शांति बनी हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश के कुछ जनपदों में अपराह्न तीन बजे तक नमाज चल रही थी। इसलिए पुलिस उन सभी जगहों पर सतर्कता बरत रही है। अभी तक कहीं कोई समस्या नहीं है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था कायम करने के लिए हर सम्भव प्रयास किया गया है।

Tags: lucknow

About The Author

Latest News

अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा और बेटी की मौत, पिता- पुत्री घायल अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मां-बेटा और बेटी की मौत, पिता- पुत्री घायल
राजगढ़। राष्ट्रीय राजमार्ग-52 पर शहर ब्यावरा थाना क्षेत्र में ग्राम खानपुरा जोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक...
घर पर हुई फायरिंग के बाद गैलेक्सी अपार्टमेंट छोड़ेंगे सलमान खान? अरबाज खान ने क्या कहा
'तारक मेहता' फेम गुरुचरण का लापता होने से पहले आखिरी मैसेज, मशहूर प्रोड्यूसर ने दी जानकारी
बेटे के जन्म के बाद चिंतित थीं सोनम कपूर, कहा- मेरा वजन 32 किलो बढ़ गया था
बुलढाणा में निजी बस गहरी खाई में गिरी, 28 घायल
अजमेर की एक मस्जिद में मौलाना की हत्या
विमान से मैकेनाइज्ड प्लेटफॉर्म को आसानी से जमीन पर उतारने का अभ्यास सफल