संयुक्त राष्ट्र ने कहा, लड़कियों की उम्मीदों का कब्रगाह बना अफगानिस्तान

संयुक्त राष्ट्र ने कहा, लड़कियों की उम्मीदों का कब्रगाह बना अफगानिस्तान

काबुल, 27 अप्रैल। संयुक्त राष्ट्र ने कहा कि अफगानिस्तान में महिलाओं और लड़कियों की स्थितियों पर चिंता जाहिर करते हुए अमानवीय बताया है। वर्तमान हालात को देखते हुए संयुक्त राष्ट्री ने अफगानिस्तान को लड़कियों की उम्मीदों के लिए कब्रगाह बताया है।

तालिबान ने 15 अगस्त, 2021 को अफगानिस्तान पर कब्जा करने के बाद से उसने लड़कियों की छठी कक्षा से आगे की पढ़ाई प्रतिबंधित कर दी और बाद में उनके लिए विश्वविद्यालयों के दरवाजे भी बंद कर दिए। राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय आलोचनाओं की परवाह नहीं करते हुए तालिबान अपना प्रतिबंध जारी रखे हुए है। प्रतिबंध के बावजूद शिक्षा के अधिकार के लिए लड़कियों के संघर्ष का समर्थन करते हुए संयुक्त राष्ट्र महिला संभाग ने गुरुवार को आईसीटी में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर शैक्षणिक प्रतिबंधों के सामने अफगान लड़कियों के अधिकार पर प्रकाश डाला।

हर वर्ष अप्रैल के चौथे गुरुवार को सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी (ICT) विभाग में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है। ढाई वर्ष से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी तालिबान ने लड़कियों के लिए स्कूलों को फिर खोलने के बारे में कोई सार्थक वक्तव्य नहीं दिया है। यही स्थिति जारी रहने पर अफगानिस्तान में मानवीय संकट गहरा जाएगा।

 

Tags:

About The Author

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

Latest News

गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ गांधी प्रतिमा पर नगर आयुक्त एवं सीडीओ ने दिलाई मतदान की शपथ
लखनऊ। लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा निर्वाचन-2024 में समाज का प्रत्येक वर्ग बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी दर्ज करवा रहा है। स्वीप कार्यक्रम...
आप मुझे दे ताकत, मैं 100 गुना सूद समेत करुंगी वापस : सांसद मेनका
हत्या के मामले में 01 अभियुक्त व 01 अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार
कमल का फूल विकास व सुशासन लाने की गारंटी : सांसद मेनका
अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत
गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार
व्यापारी मसीह की जयंती पर व्यापारियों की श्रद्धांजलि