तीसरे बच्चे के जन्म पर 30 हजार, चौथे के लिए पाओ 40 हजार कैश

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

आंध्र प्रदेश की चंद्रबाबू नायडू सरकार प्रदेश के लोगों के लिए नई स्कीम लेकर आई है, जिसे सुनकर आप हैरान होंगे। सरकार अब तीसरेबच्चे पर 30000 और चौथे बच्चे के जन्म पर 40000 रुपये देगी। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू ने तीसरे और चौथे बच्चे के जन्म पर नकद प्रोत्साहन राशि की घोषणा की है, जिसके मुताबिक सरकार तीसरे बच्चे के जन्म पर 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये देगी। नरसन्नापेटा में आयोजित स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र कार्यक्रम में बोलते हुए, आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने राज्य में घटती जनसंख्या वृद्धि पर चिंता व्यक्त की और कहा कि बच्चों को राष्ट्र की संपत्ति के रूप में देखा जाना चाहिए, न कि बोझ के रूप में।


सीएम का बड़ा ऐलान

महिला जर्मनी से 15 साल बाद भारत लौटना कैसा लगता है? ये खबर भी पढ़े : महिला जर्मनी से 15 साल बाद भारत लौटना कैसा लगता है?

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि जनसंख्या वृद्धि को प्रोत्साहित करने के प्रयासों के तहत, सरकार तीसरे बच्चे के जन्म पर परिवारों को 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये प्रदान करेगी। उन्होंने कहा -"मैंने इस बारे में कई बार सोचा है। अतीत में, मैंने परिवार नियोजन के लिए काम किया। लेकिन आज, एक बार फिर, बच्चे ही हमारी संपत्ति हैं, और हम सभी के लिए अपने बच्चों के हित में काम करना आवश्यक हो गया है - यही मैं आप सभी के साथ साझा करना चाहता हूं। इसलिए मैंने एक और निर्णय लिया है, और मैं इस महीने इसे आपके सामने रख रहा हूं। तीसरे बच्चे के जन्म पर हम तुरंत 30,000 रुपये देंगे। चौथे बच्चे के लिए हम 40,000 रुपये देंगे।"

दूसरे बच्चे के जन्म के लिए भी किया था ऐलान

मुख्यमंत्री ने कहा कि अब समय आ गया है कि समाज जन्म दर बढ़ाने के लिए हम मिलकर काम करे। सीएम नायडू की यह ताजा घोषणा दूसरे बच्चे के जन्म पर 25,000 रुपये का प्रोत्साहन देने के पहले के प्रस्ताव के बाद आई है। इस घोषणा के बाद इस मुद्दे को लेकर सियासी बयानबाजी सामने आ सकती है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

भारतीय पोत सुदर्शनी ने बोस्टन के 'ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स' में दिखाई समुद्री ताकत

आईएनएस सुदर्शनी ने अंतरराष्ट्रीय समुद्री अभियान में बढ़ाया भारत का गौरव नई दिल्ली। भारतीय नौसेना का नौकायन प्रशिक्षण पोत आईएनएस...
राष्ट्रीय 
भारतीय पोत सुदर्शनी ने बोस्टन के 'ग्रैंड परेड ऑफ सेल्स' में दिखाई समुद्री ताकत