तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा से 50 साल का शिक्षक करता रहा दुष्कर्म

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

 चतरा  :झारखंड के चतरा जिले में तीसरी कक्षा में पढ़ने वाली छात्रा गर्भवती पाई गई है। इसके बाद से पूरे इलाके में बवाल मचा हुआ है। छात्रा ने बताया कि स्कूल में एक शिक्षक उसके साथ दुष्कर्मी करता था। आरोपी शिक्षक की उम्र 50 साल है। मामला एक अनुसूचित जनजाति आवासीय बालिका प्राथमिक विद्यालय का है, जहां पदस्थ शिक्षक शंकर प्रसाद ने अपनी मर्यादा को तार-तार करते हुए मासूम बच्ची को हवस का शिकार बनाया। इस घिनौने कृत्य का खुलासा तब हुआ, जब नाबालिग छात्रा गर्भवती पाई गई।


जानकारी के अनुसार, छात्रा अचानक आवासीय विद्यालय से घर लौट आई थी। इस दौरान ग्रामीण महिलाओं ने उसके शरीर में हो रहे बदलाव को देखा। पूछने पर बच्ची ने अस्वस्थता की बात कही, जिसके बाद परिजनों ने एक स्थानीय चिकित्सक को बुलाया जब स्थानीय चिकित्सक द्वारा जांच की गई, तो प्रेगनेंसी किट से गर्भवती होने की पुष्टि हुई। यह खबर फैलते ही गांव में हड़कंप मच गया और माहौल तनावपूर्ण हो गया।

महिला से टकराकर हाथी के दांत टूटे, 'अब हाथी भी सेफ नहीं' ये खबर भी पढ़े : महिला से टकराकर हाथी के दांत टूटे, 'अब हाथी भी सेफ नहीं'

आरोपी शिक्षक गिरफ्तार
आक्रोशित ग्रामीण बच्ची को लेकर विद्यालय पहुंचे और जमकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही हंटरगंज थाना प्रभारी प्रभात कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी शिक्षक को मौके से गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में हंटरगंज थाने में भारतीय संहिता, पॉक्सो एक्ट  एवं एससी/एसटी एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने जहर पीने से पहले बनाया वीडियो ये खबर भी पढ़े :  सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने जहर पीने से पहले बनाया वीडियो


जांच में महिला थाना और बाल कल्याण समिति भी शामिल
जिला प्रशासन ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की है। उपायुक्त के निर्देश पर आरोपी शिक्षक को तत्काल निलंबित कर दिया गया है। जांच प्रक्रिया में महिला थाना, बाल कल्याण समिति एवं संबंधित विभागों को शामिल किया गया है, ताकि पीड़िता को न्याय दिलाया जा सके। इस पूरे ऑपरेशन में थाना प्रभारी प्रभात कुमार, एसआई नितेश कुमार प्रसाद, महिला थाना प्रभारी सुषमा कुमारी सहित पुलिस टीम की सक्रिय भूमिका रही।

लड़की ने बर्थडे पर लिया 3 लाख का गिफ्ट और अगले दिन ही कर लिया ब्रेकअप ये खबर भी पढ़े : लड़की ने बर्थडे पर लिया 3 लाख का गिफ्ट और अगले दिन ही कर लिया ब्रेकअप

आरोपी को कठोर सजा की मांग
इस घटना की जानकारी के बाद से पूरे क्षेत्र में भारी आक्रोश व्याप्त है। ग्रामीणों ने आरोपी शिक्षक के खिलाफ कठोरतम सजा और स्थायी सेवा समाप्ति की मांग करते हुए कहा कि ऐसे लोगों को समाज में रहने का कोई अधिकार नहीं है। यह घटना सिर्फ एक अपराध नहीं, बल्कि समाज के विश्वास और बच्चों की सुरक्षा पर गहरा हमला है। अब सबकी नजर प्रशासन और न्याय व्यवस्था पर है कि पीड़िता को जल्द न्याय मिले और दोषी को ऐसी सजा मिले, कि ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमले रोके, समझौते के करीब पहुंचने का दावा

वॉशिंगटन । पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की है कि ईरान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर प्रस्तावित हमले रोके, समझौते के करीब पहुंचने का दावा

टीकमगढ़ के सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत 

भोपाल।  मध्य प्रदेश के टीकमगढ़ जिले के अस्तोन गांव में गुरुवार को सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन मासूम...
मध्य प्रदेश 
टीकमगढ़ के सिद्ध सागर तालाब में नहाने गए तीन बच्चों की डूबने से मौत 

फिल्म 'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म 12 जून को देगी दस्तक

  मुंबई। अक्षय कुमार हॉरर कॉमेडी फिल्म भूत बंगला'की ओटीटी रिलीज का ऐलान कर दिया गया है. उनकी फिल्म 'भूत बंगला'...
मनोरंजन 
फिल्म 'भूत बंगला' की ओटीटी रिलीज का इंतजार खत्म 12 जून को  देगी दस्तक

'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज हो गया रिलीज कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से भरी फिल्म

मुंबई। कॉमेडी और एक्शन वाली 'वेलकम' फ्रेंचाइजी की फिल्म 'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज 11 जून को रिलीज...
मनोरंजन 
'वेलकम टू द जंगल' का ट्रेलर आज हो गया  रिलीज कॉमेडी, रोमांस, ड्रामा से भरी फिल्म

रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

राष्ट्र प्रथम एवं जनविश्वास की साधना के 4400 दिन पर परमार्थ गंगा आरती राष्ट्रकल्याण हेतु समर्पित
उत्तराखंड 
रामनामी समाज का परमार्थ निकेतन आगमन, गंगा आरती में दिया आध्यात्मिक संदेश

उत्तर प्रदेश

समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

लखनऊ। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति, उत्तर प्रदेश के केंद्रीय पदाधिकारियों ने आज पावर कॉरपोरेशन के अध्यक्ष डॉ. आशीष गोयल...
उत्तर प्रदेश 
समिति ने पावर कॉरपोरेशन को सौंपा ज्ञापन, ऊर्जा मंत्री के निर्देशों का पालन न होने से आक्रोश

खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय

लखनऊ। खरीफ की बुआई अभी आरंभ नहीं हुई लेकिन यूरिया , डीएपी सहित अन्य खादों को लेकर हलचल तेज...
उत्तर प्रदेश 
खरीफ की बुआई नही हुई शुरू, लक्ष्य से अधिक खाद उपलब्ध होने का दावा, फिर भी कोटा तय