थाने में पुलिस सोती रही, तो दुकानों में लूटपाट करते रहे लुटेरे

दुकानों में लूटपाट के विरोध में दुकानदारों व ग्रामीणों ने सड़क जाम कर काटा बवाल

Published By Nand Kishore
On
Nand Kishore Picture

नन्दकिशोर दास 

बेगूसराय ब्यूरो। जिले के बछवारा थाना क्षेत्र में इन दिनों लगातार अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है। इससे स्पष्ट है कि पुलिस सोती रहती है और अपराधी लूट-खसोट करते रहता है। बीती रात भी अपराधियों ने थाना क्षेत्र के फतेहा चौक के समीप तीन दुकानों में घुसकर हथियार के बल पर हजारों रुपए की लूट की घटना को अंजाम दिया है। सोमवार को घटना के विरोध में स्थानीय लोग एवं दुकानदारों ने एनएच 28 को जामकर अपना विरोध प्रदर्शन एवं पुलिस के विरुद्ध आक्रोश व्यक्त किया है।

पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, घर से 2.42 किलो गांजा और 10.88 लाख रुपये बरामद ये खबर भी पढ़े : पुलिस-SSB की बड़ी कार्रवाई, घर से 2.42 किलो गांजा और 10.88 लाख रुपये बरामद

इस दौरान सोती पुलिस को रातभर जागकर फतेहा चौक पर गश्ती सहित सुरक्षा की मांग की है। दुकानदार संजय कुमार ने बताया कि बीते शाम तीन की संख्या में हथियारबंद अपराधी पहुंचे और पहले दुकान में घुस गए। उसके बाद 20,000 रुपए की मांग शुरू करने लगा। दुकानदार के द्वारा जब इसका विरोध किया गया तो अपराधियों ने जबरन दुकान के लॉकर में रखे लगभग 15,000 रुपए निकाल लिया। साथ ही बगल के और दो दुकानों में उपलब्ध राशि लूट ली एवं हथियार चमकाते हुए वहां से फरार हो गया।

गौरतलब है कि बछवारा थाना क्षेत्र में इन दिनों अपराधियों का तांडव लगातार जारी है। पिछले दिनों अपराधियों ने चमथा में कटाव निरोधी कार्य स्थल पर पहुंचकर गोलीबारी की थी, मजदूरों के साथ मारपीट एवं लेवी की मांग की थी। वहीं, चमथा में शराब कारोबार का विरोध करने पर अपराधियों ने तीन घर में आग लगा दी थी। पिछले 6 जून को अपराधियों ने थाना क्षेत्र के नारेपुर पश्चिम गांव में दो पक्षों के बीच सरेआम गोलीबारी की घटना को अंजाम दिया था। बीते रात फतेहा चौक पर लूट की घटना को अंजाम दिया है। कहीं न कहीं ऐसा प्रतीत हो रहा है की बछवारा थाने की पुलिस बिल्कुल निकम्मी हो गई है और अपराधियों के हौसले बुलंद हैं ।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Nand Kishore Picture

पत्रकारिता में आठ वर्षों का अनुभव रखने वाले नंद किशोर वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के बेगूसराय–पटना ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। बिहार में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय और प्रशासनिक मुद्दों की तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 : जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

मेष  आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। कार्यक्षेत्र में लंबे समय से रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 1 अगस्त 2026 : जानें दिन आपके लिए कैसा रहेगा

पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

नई दिल्ली: जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट के दौरान कई ऐसे वीडियो सामने आए, जिसमें प्रधानमंत्री मोदी के खिलाफ अपशब्द कहे गए।...
राष्ट्रीय 
पीएम मोदी ने देर रात Video पोस्ट कर कही ये बात, ऐसे में क्या पुलिस केस रद्द करेगी

मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट, IMD का अपडेट

नई दिल्ली। आज का मौसम 1 अगस्त 2026: देश में अब मानसून ने प्रचंड रुख अख्तियार कर लिया है। कई...
राष्ट्रीय 
मौसम 1 अगस्त: 19 राज्यों में भारी बारिश-आंधी का अलर्ट,  IMD का अपडेट

अब Amazon की D2D सर्विस? सैटेलाइट से सीधे स्मार्टफोन में मिलेगा सिग्नल

नई दिल्ली। Amazon जल्द ही अपनी नई D2D सर्विस लॉन्च करने वाला है। अमेजन की यह सैटेलाइट बेस्ड सर्विस Starlink...
अब Amazon की D2D सर्विस? सैटेलाइट से सीधे स्मार्टफोन में मिलेगा सिग्नल

खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

रायपुर। कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के उपयोग को बढ़ावा देने की दिशा में छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले ने देश...
खेती-बाड़ी  छत्तीसगढ़ 
खेती में तकनीक की नई क्रांति: ड्रोन सेवा शुरू करने वाला देश का पहला जिला बना धमतरी

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

अयोध्या मंडल में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत 4,893 जोड़ों का हुआ विवाह, 47.67 करोड़ रुपये की सहायता सामाजिक...
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत अयोध्या मंडल में रिकॉर्ड जोड़ों का बसा घर

900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

कौशाम्बी। जिले के स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, कौशाम्बी के बाल रोग विभाग की एसएनसीयू टीम ने अत्यंत कम जन्म वजन...
उत्तर प्रदेश 
900 ग्राम के नन्हे शिशु ने जीती जिंदगी की जंग, एसएनसीयू की टीम ने बचाई जान

हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

फिरोजाबाद, हैदराबाद में आयोजित ऑल इंडिया पुलिस जूडो क्लस्टर प्रतियोगिता में फिरोजाबाद के दो मुख्य आरक्षियों ने कांस्य पदक जीतकर...
उत्तर प्रदेश 
हैदराबाद में आयोजित प्रतियोगिता में दो मुख्य आरक्षियों ने जीता कांस्य पदक

बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती

फतेहपुर। जिला स्तरीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स एवं पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सड़क...
उत्तर प्रदेश 
बिना फिटनेस-परमिट के स्कूली वाहन नहीं चलेंगे, ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर सख्ती