बस्तर संभाग में दो महिला उम्मीदवार चुनाव लड़ी, दोनों ने जीत हासिल की
By Mahi Khan
On
जगदलपुर। बस्तर संभाग के 12 विधानसभा सीटों में दो महिला उम्मीदवार एक कांग्रेस से भानुप्रतापपुर विधानसभा से एवं एक भाजपा से कोंड़ागांव विधानसभा से चुनाव में खड़ी थी। दोनों ने अपने प्रतिद्वंदी को बड़े अंतर से पराजित कर जीत हासिल करने में कामयाब रही है। कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष तथा पूर्व मंत्री लता उसेंडी 18 हजार से अधिक मतों से विजय हासिल की। उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं मंत्री मोहन मरकाम को हराया। वहीं भानुप्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र से सावित्री मंडावी 30 हजार मतों से जीतकर अपने सीट को बरकार रखी हुई है।
Tags:
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
04 Jul 2025 12:53:05
पूर्वी सिंहभूम। गोलमुरी थाना क्षेत्र के नामदा बस्ती स्थित गुरुद्वारा के पास गुरुवार देर रात एक महिला के घर पर...
टिप्पणियां