कानपुर में दो मत्स्य जीवी सहकारी समिति का होगा गठन
कानपुर । केंद्र और राज्य सरकार मछुआ समाज को मजबूती देने का प्रयास कर रही है। प्रदेश की योगी सरकार ने निषाद समाज एवं मत्स्य पालन के कारोबार से जुड़े समाज को उनके स्वयं के परम्परिक रोजगार को मजबूत करने के लिए सभी जिलों में मत्स्य विकास सहकारी समिति गठित करने का निर्देश दिया है। कानपुर नगर में दो मत्स्य जीवी सहकारी समिति का गठन किया जाएगा। यह जानकारी मंगलवार को सहायक मत्स्य निदेशक प्रभारी निखिल त्रिपाठी ने दी।
त्रिपाठी ने एक विज्ञप्ति में बताया कि मुख्य कार्यकारी मत्स्य पालक विकास अभिकरण ने अवगत कराया कि वित्त वर्ष 2023-24 में मत्स्य विभाग जनपद कानपुर नगर में दो मत्स्य जीवी सहकारी समिति का गठन होगा। हालांकि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा प्रत्येक 5 किलोमीटर पर एक-एक मत्स्य जीवी सहकारी समिति गठित करने का निर्देश जारी किया गया है।
उन्होंने बताया कि मत्स्य जीवी सहकारी समिति के गठन के समय शासन द्वारा निर्धारित मानक एवं नियमों के आधार पर सबसे पहले सदस्य बनाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। जिस न्याय पंचायत में समिति का गठन होगा, सदस्य उसी न्याय पंचायत क्षेत्र का नागरिक होने के साथ ही मछुआ समुदाय का व्यक्ति होगा।
About The Author

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है।
टिप्पणियां