तिलहर में दर्दनाक हादसा: पार्टी में शामिल होने आया युवक नदी में डूबा, मौत

संवाददाता/ साहिल गुप्ता

Published By Afwan Khan
On
Afwan Khan Picture

तिलहर/शाहजहांपुर। थाना तिलहर क्षेत्र में जन्मदिन की खुशियां उस वक्त मातम में बदल गईं, जब पार्टी में शामिल होने आया एक 20 वर्षीय युवक नदी में डूब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों और गोताखोरों की मदद से काफी मशक्कत के बाद शव को बाहर निकलवाया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना थाना तिलहर क्षेत्र के ढकिया रघा गांव की है।

जानकारी के अनुसार, थाना कांट क्षेत्र के गांव बलीपुर निवासी शोबिंद (20) अपने दोस्त धीरपाल पुत्र श्याम पाल की बेटी के जन्मदिन समारोह में शामिल होने यहां आया था। शनिवार दोपहर वह लड़की के भाई समेत दो अन्य दोस्तों के साथ कठिना नदी में नहाने चला गया। बताया जा रहा है कि नहाने के दौरान शोबिंद अचानक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा। साथ मौजूद दोस्तों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की और काफी प्रयास के बाद शव को नदी से बाहर निकाला गया।घटना के बाद मृतक के परिजनों ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि उनके बेटे को फोन कर बुलाया गया था और साजिश के तहत उसे नदी में डुबोकर मार दिया गया। परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। वहीं, पुलिस का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

डीएम की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न, निर्देश दिए  ये खबर भी पढ़े : डीएम की अध्यक्षता में जिला पेयजल एवं स्वच्छता मिशन की बैठक संपन्न, निर्देश दिए

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Afwan Khan Picture

आफ़वां खान उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर जनपद के ब्यूरो प्रमुख हैं। इनकी पत्रकारिता के करीब हर बिन्दुओं पर गहरी पकड़ है।

नवीनतम

राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

जयपुर। आगामी शहरी स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा के लिए शुक्रवार को सरकारी सचिवालय परिसर स्थित राज्य चुनाव...
राजस्थान 
राजस्थान शहरी निकाय चुनाव: राज्य चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों के साथ बैठक की

आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

मेष- दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। कामकाज में आ रही बाधा दूर होगी। बाहरी और अंदरूनी सहयोग मिलता...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल : 22 अगस्त, इनके मनोरथ सिद्घ होंगे

इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर में प्रसिद्ध होटल सयाजी में खाद्य प्रशासन द्वारा किए गए औचक निरीक्षण के दौरान मिली...
मध्य प्रदेश 
इंदौर में होटल सयाजी की खाद्य अनुज्ञप्ति निलंबित, किचन सील

एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

भोपाल। मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश ने अपनी अलग-अलग मौसमी विद्युत मांग का लाभ उठाते हुए बिजली संसाधनों के बेहतर...
मध्य प्रदेश 
एमपी-यूपी में 2000 मेगावॉट बिजली खरीद पर हुआ समझौता

करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर टिकरापारा थाना क्षेत्र के अंतर्गत छत्तीसगढ़ नगर में शुक्रवार दोपहर कूलर से जीआई पाइप (लोहे...
छत्तीसगढ़ 
करंट की चपेट में आने से मां-बेटे की मौत, मचा हड़कंप

उत्तर प्रदेश

हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

अमेठी। अमेठी जिले के जामो थाना क्षेत्र में भाभी की हत्या के मामले में पुलिस ने वांछित आरोपित देवर देवा...
उत्तर प्रदेश 
हत्याकांड का खुलासा: देवर ने भाभी को उतारा मौत के घाट, गिरफ्तार

जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

जौनपुर। यूपी के जौनपुर में दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल और लाठीचार्ज...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में छात्रों पर पैलेट गन, लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस

रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

ललितपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व से ठीक पहले ललितपुर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अलग-अलग स्थानों से गुम...
उत्तर प्रदेश 
रक्षाबंधन से पहले पुलिस ने लौटाई 111 लोगों के चेहरे की मुस्कान

नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग

ललितपुर। सदनशाह के पास नहर रोड स्थित केके नर्सिंग होम के सामने  खुर्शीद आलम निवासी सदनशाह, ललितपुर द्वारा बनाए...
उत्तर प्रदेश 
नहर रोड पर तीन मंजिला भवन को लेकर जांच की मांग