BSNL का यह खास ऑफर, 1 रुपये में 30 दिनों की वैलिडिटी

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। BSNL के खास 1 रुपये वाले फ्रीडम प्लान की वापसी हो गई है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह ऑफर 30 अप्रैल 2026 तक है। इसमें यूजर्स को अनलिमिटेड कॉलिंग, फ्री डेटा, फ्री SMS समेत कई बेनिफिट्स मिलते हैं। सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने पिछले साल अगस्त में इस प्लान को लॉन्च किया था। इस प्लान का मकसद BSNL के नेटवर्क में ज्यादा से ज्यादा यूजर्स को जोड़ना है। कंपनी इसमें कुछ हद तक सफल भी हुई है।

क्या है 1 रुपये वाला ऑफर?
भारत संचार निगम लिमिटेड ने अपने आधिकारिक X हैंडल से इस 1 रुपये वाले प्लान की डिटेल शेयर की है। साथ ही, इस ऑफर के खत्म होने की तारीख भी बताई है। इस प्लान में मिलने वाले बेनिफिट्स की बात करें तो 1 रुपये में यूजर्स को 30 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। साथ ही, यूजर्स को पूरे भारत में अनलिमिटेड कॉलिंग और फ्री नेशनल रोमिंग का लाभ मिलता है।

Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां ये खबर भी पढ़े : Tata Sierra EV कल होगी लॉन्च, जानिए इसकी 5 सबसे बड़ी खूबियां

सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, यह 1 रुपये वाला प्लान डेली 2GB डेटा बेनिफिट्स और 100 फ्री SMS के साथ आता है। भारत संचार निगम लिमिटेड का यह प्रीपेड प्लान खास तौर पर नए यूजर्स के लिए है। अगर, कोई यूजर दूसरे ऑपरेटर से BSNL में अपना नंबर MNP कराते हैं तो ही उन्हें इस प्लान का लाभ मिलेगा।

नेटवर्क कवरेज हुआ बेहतर
BSNL लगातार अपने यूजर्स की सुविधा के लिए सस्ते प्लान उतार रहा है। इसके अलावा कंपनी अपने मोबाइल नेटवर्क कवरेज को भी बेहतर कर रही है। हाल ही में BSNL ने करीब 1 लाख नए 4G/5G मोबाइल टावर लगाए हैं। ये टावर पूरी तरह से स्वदेशी तकनीक पर बेस्ड है। इसके अलावा सरकार ने BSNL को इस साल बजट में हजारों रुपये देने का वादा किया है। BSNL अपने इंफ्रास्ट्रक्चर को बेहतर करने के लिए काम कर रहा है और सरकार की तरफ से भी टेलीकॉम ऑपरेटर को सहायता दिया जाएगा।

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

भारत में बना पेट्रोल खरीद रहा रूस? नायरा एनर्जी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा

नई दिल्ली: यूक्रेन के हमलों के बाद ईंधन की कमी का सामना कर रहा रूस अब भारत में रिफाइन किया...
अंतर्राष्ट्रीय  कारोबार 
भारत में बना पेट्रोल खरीद रहा रूस? नायरा एनर्जी को लेकर रिपोर्ट में बड़ा दावा

सोना फिर हुआ महंगा! चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

सोना-चांदी  : कुछ दिनों की गिरावट के बाद सोने की कीमतों ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है। , 3...
कारोबार 
सोना फिर हुआ महंगा! चांदी ने भी पकड़ी रफ्तार

ओजोन प्रदूषण दिल और फेफड़ों को पहुंचा रहा है नुकसान

ओजोन प्रदूषण : हर साल दिल्ली एनसीआर में रहने वाले लोग वायु प्रदूषण से परेशान रहते हैं। दिवाली के बाद...
विचार मित्र 
ओजोन प्रदूषण दिल और फेफड़ों को पहुंचा रहा है नुकसान

पाकिस्तान में दुर्घटना में 40 लोगों की मौत

  खैबर पख्तूनख्वा  : उत्तर-पश्चिम पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा में एक बस के खाई में गिर जाने से महिलाओं और बलूचिस्तान...
अंतर्राष्ट्रीय 
 पाकिस्तान में दुर्घटना में  40 लोगों की मौत

SSP प्रतापगढ़ ने टीईटी परीक्षा केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

प्रतापगढ़। शुक्रवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) को जनपद प्रतापगढ़ में निष्पक्ष, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न...
उत्तर प्रदेश 

प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम

प्रतापगढ़। गुरुवार से शनिवार तक टेट की परीक्षा के चलते प्रतापगढ़ शहर में यातायात ब्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। हजारों...
उत्तर प्रदेश 
प्रतापगढ़ में जाम का झाम, यातायात व्यवस्था धड़ाम