चीन का विकल्प बन रही भारतीय तकनीक, स्वदेशी 5G का ग्लोबल ट्रायल शुरू

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

नई दिल्ली। एक समय पर सिर्फ तकनीक का इस्तेमाल करने वाला देश भारत अब दुनिया को टेक्नोलॉजी एक्सपोर्ट करने वाला देश बन गया है। दरअसल भारत की स्वदेशी 4G और 5G टेक्नोलॉजी को ग्लोबल मार्केट में उतार दिया गया है। इतना ही नहीं जापान, तंजानिया और श्रीलंका जैसे कई देशों में इसके ट्रायल भी शुरू हो चुके हैं। गौर करने वाली बात है कि भारत सरकार C-DOT यानी कि सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण रही है। अमेरिका और यूरोप जैसे देश तकनीक के लिए एक समय पर चीन पर निर्भर हुआ करते थे लेकिन अब वे सुरक्षित विकल्पों की तलाश में भारतीय तकनीक पर भरोसा जता रहे हैं।

ग्लोबल मार्केट में भारतीय 5G का आगाज
बेंगलुरु स्थित तेजस नेटवर्क्स ने स्वदेशी 5G का ग्लोबल ट्रायल शुरू कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबित जापान, भूटान, श्रीलंका, तंजानिया और युगांडा जैसे देशों में भारतीय 4G-5G नेटवर्क के ट्रायल सफलतापूर्वक चल रहे हैं। हाल ही में दक्षिण एशियाई ऑपरेटर के साथ भी परीक्षण पूरा किया गया है। भूटान पहले से ही भारतीय टेलिकॉम उपकरणों का इस्तेमाल कर रहा है। गौर करने वाली बात है कि अब भारत के पास अपना रेडियो एक्सेस नेटवर्क यानी कि RAN और कोर प्रोडक्ट्स हैं, जिनकी ओर दुनिया भर के मोबाइल ऑपरेटर्स आकर्षित हो रहे हैं।

ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज ये खबर भी पढ़े : ऑफिस और कॉलेज जाने वालों को बड़ी राहत, 1 लीटर पेट्रोल में 71 किमी का माइलेज

चीन का विकल्प बन रही भारतीय टेक्नोलॉजी
इस समय भारतीय टेक्नोलॉजी को सबसे ज्यादा फायदा वैश्विक परिस्थितियों से मिल रहा है। दरअसल अमेरिका और यूरोप जैसे देश सुरक्षा कारणों से चीनी कंपनियों के उपकरणों को अपने नेटवर्क से हटा रहे हैं। इस गैप को भरने के लिए भारतीय कंपनियां सबसे पसंदीदा बनकर उभरी हैं।

गौरतलब है कि तेजस नेटवर्क्स ने जापान की प्रसिद्ध कंपनियों NEC और रकुटेन (Rakuten) के साथ हाथ मिलाया है। इससे भारतीय टेक्नोलॉजी तेजी से चीनी का विकल्प बनेगी। इससे निर्यात में फायदा होने के साथ-साथ ग्लोबल स्तर पर भारत की तकनीकी छवि भी मजबूत होगी।

6G की तैयारी में देश
भारतीय तकनीक की सफलता का सबसे बड़ा उदाहरण BSNL है। टाटा समूह यानी कि TCS और तेजस ने मिलकर BSNL के लिए लगभग 1 लाख स्वदेशी 4G साइट्स तैयार की हैं, जिन्हें भविष्य में आसानी से 5G में बदला जा सकता है। यह अब अफ्रीका, दक्षिण-पूर्व एशिया और लैटिन अमेरिका के देशों के लिए किसी मिसाल से कम नहीं है। कंपनी ने भविष्य की तैयारियों के लिए एक वायरलेस सेंटर ऑफ एक्सीलेंस भी बनाया है। यहां 5G एडवांस और 6G टेक्नोलॉजी पर रिसर्च शुरू हो गई है

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

मशरूम  : मशरूम को सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। मशरूम में विटामिन डी और फाइबर पाया जाता...
खाना पकाना 
नाश्ते में खाएं क्रीमी लेमन मशरूम, एक बार खाएंगे तो उंगलियां चाटते रह जाएंगे

इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

नई दिल्ली। Samsung, 22 जुलाई को अपने गैलेक्सी अनपैक्ड इवेंट में नए फोल्डेबल स्मार्टफोन्स को पेश करने जा रही है।...
टेक-मित्र 
इतिहास खुद को दोहराता है और AI के साथ भी ऐसा ही होगा

मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

नई दिल्ली। मौसम 10 जुलाई 2026: देश में अब मानसून का प्रचंड रूप देखने को मिल रहा है। इस बीच...
राष्ट्रीय 
मौसम 10 जुलाई: आज 18 राज्यों में तूफानी बारिश का अलर्ट, 85 की गति से हवा

ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

अमेरिका ईरान युद्ध :खाड़ी में तनाव बढ़ता जा रहा है। ईरान और अमेरिका एक दूसरे पर हमले जारी रखे हुए...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान ने अमेरिका को दी सख्त चेतावनी

भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

दिल्ली : यूपी-उत्तराखंड समेत पूरे उत्तर भारत में लगातार बारिश हो रही है। नदियां उफान पर हैं और आने वाले...
शिक्षा-रोजगार 
भारी बारिश के कारण दिल्ली-यूपी के कई जिलों में स्कूल बंद

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत