पश्चिम बंगाल  के फलता सीट का मतदान रद्द

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

कोलकाताः चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की फलता विधानसभा सीट का मतदान रद्द कर दिया है। चुनाव आयोग ने फलता विधानसभा क्षेत्र के सभी 285 मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान के आदेश जारी किए हैं। 21 मई को फिर से वोटिंग होगी और 24 मई को इस सीट के रिजल्ट घोषित किए जाएंगे। यहां पर दोबारा मतदान 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा। 

फलता में 6 उम्मीदवार लड़ रहे हैं चुनाव

प्रेम संबंध में तनाव के बीच महिला की गला रेतकर हत्या, प्रेमी पर हत्या का आरोप ये खबर भी पढ़े : प्रेम संबंध में तनाव के बीच महिला की गला रेतकर हत्या, प्रेमी पर हत्या का आरोप

फलता में कुल 6 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। टीएमसी से जहांगीर खान, बीजेपी से दिबांगशु पांडा, कांग्रेस से अब्दुर रज्जाक मोल्ला और सीपीआई एम से संभु नाथ चुनाव मैदान में हैं। इनके अलावा दो निर्दलीय भी चुनाव लड़ रहे हैं।

चुनाव आयोग को मिली थी गड़बड़ी की शिकायत

बीजेपी ने फलता में पूरी तरह से दोबारा मतदान की मांग की थी। 144-फलता विधानसभा क्षेत्र में 29 अप्रैल 2026 को बड़ी संख्या में मतदान केंद्रों पर मतदान के दौरान हुई गंभीर चुनावी अनियमितताओं और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की घटनाओं को संज्ञान में लेते हुए चुनाव आयोग ने निर्देश दिया कि सभी 285 मतदान केंद्रों (सहायक मतदान केंद्रों सहित) पर दोबारा मतदान कराया जाएगा। चुनाव आयोग ने यह भी बताया कि सभी मतदान केंद्रों पर दोबारा मतदान 21 मई 2026 को सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे के बीच होगा और वोटों की गिनती 24 मई 2026 को की जाएगी।

दूसरे चरण के मतदान के दौरान फलता निर्वाचन क्षेत्र के कई बूथों पर गड़बड़ी की शिकायतें आई थी। देबीपुर (बूथ संख्या 177) पर विवाद और गहरा गया, जहां बीजेपी उम्मीदवार दिबांगशु पांडा और कई मतदाताओं ने आरोप लगाया था कि इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनों (EVMs) पर BJP के बटन को सफेद टेप से ढक दिया गया था, जिससे मतदाता पार्टी का चयन नहीं कर पा रहे थे। बीजेपी ने इसकी शिकायत चुनाव आयोग से की थी। 

तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं पर धमकी देने के आरोप

इससे पहले शनिवार को फलता में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शनों की खबरें आईं, जहाँ स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि उन्हें तृणमूल कांग्रेस (TMC) के कार्यकर्ताओं से धमकियां मिल रही हैं। 

डायमंड हार्बर और मगराहाट के 15 बूथों पर शनिवार को हुई वोटिंग

इससे पहले चुनाव आयोग ने शुक्रवार को डायमंड हार्बर और मगराहाट के कई बूथों पर फिर से मतदान का आदेश दिया था। आयोग के आदेश के बाद शनिवार को डायमंड हार्बर और मगराहाट पश्चिम के 15 मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान हुआ। बता दें कि पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव 23 अप्रैल और 29 अप्रैल को दो चरणों में संपन्न हुए थे। शेष सीटों के लिए वोटों की गिनती 4 मई को होगी।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

 भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

भारत बनाम इंग्लैंड : T20I सीरीज में लगातार मिली हार के बाद भारतीय टीम ने ODI क्रिकेट में शानदार वापसी...
खेल 
 भारत ने एजबेस्टन में इंग्लैंड पर दर्ज की ऐतिहासिक जीत

देश में कितने प्रतिशत लोगों के पास है भारतीय पासपोर्ट

भारतीय पासपोर्ट :विदेश मंत्रालय (MEA) के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने भारतीय पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया को लेकर कहा कि...
राष्ट्रीय 
देश में कितने प्रतिशत लोगों के पास है भारतीय पासपोर्ट

हेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?

हेयर को स्ट्रांग:आजकल की बदलती जीवनशैली, बढ़ता पॉल्यूशन, नींद की कमी और हद से ज़्यादा तनाव का सीधा असर हमारे...
लाइफस्टाइल 
हेयर कैसे होंगे हेल्दी और मजबूत?

पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

बलोचिस्तान  : रिपब्लिक ऑफ बलोचिस्तान के नाम से जारी एक बयान में दावा किया गया है कि उसने बलोचिस्तान के...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान को अपनी जमीन का नहीं करने देंगे इस्तेमाल: बलोच 

आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: जाने किसे मिलेगा प्यार में धोखा 

  मेष   दिन उत्साह और नई ऊर्जा से भरपूर रहेगा। लंबे समय से रुके हुए कार्यों में गति आने की       कर्क...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 15 जुलाई 2026: जाने किसे मिलेगा प्यार में धोखा 

उत्तर प्रदेश

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

   बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

   बदायूं। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व त्रिभुवन ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जिला स्तरीय आधार...
उत्तर प्रदेश 
कार्य योजना बनाकर प्राप्त करें आधार के लक्ष्य

चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग

   बदायूं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय लखनऊ उत्तर प्रदेश के स्तर से मंगलवार को प्रदेश भर के निर्वाचन कार्यालय के अधिकारियों,...
उत्तर प्रदेश 
चुनावी साक्षरता क्लब के सम्बंध में आयोजित हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग