मणिपुर के थौबल में हथियार और विस्फोटक बरामद, केवाईकेएल उग्रवादी व ड्रग्स तस्कर गिरफ्तार

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

इंफाल। मणिपुर के थौबल जिले में सुरक्षा बलों ने बीते 24 घंटे में चलाए गए विशेष अभियानों के दौरान भारी मात्रा में हथियार, विस्फोटक और गोला-बारूद बरामद किया। यह कार्रवाई खोंगजोम थाना क्षेत्र के टेकचाम मानिंग चिंग इलाके में की गई।

मणिपुर पुलिस मुख्यालय से आज जारी आधिकारिक बयान के अनुसार बरामद सामानों में एक एसएमजी कार्बाइन मैगजीन सहित, चार बोल्ट एक्शन राइफल, दो 9 एमएम पिस्तौल मैगजीन सहित, एक एसबीबीएल, एक डीबीबीएल, चार 2 इंच पैरा बम, एक 36 एचई हैंड ग्रेनेड, 10 बारह बोर कारतूस तथा तीन जिंदा 9 एमएम गोलियां शामिल हैं।

सुरक्षा बलों ने शुक्रवार को खोंगजोम पापल लामखाई इलाके से प्रतिबंधित उग्रवादी संगठन केवाईकेएल के एक सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार किया। गिरफ्तार उग्रवादी की पहचान नेप्राम बिकाश सिंह उर्फ मंगलेम्बा उर्फ इंगोचा (30) के रूप में हुई है। वह लांगाथेल चिंगखोंग लैकाई का निवासी है और वर्तमान में वाइखोंग उयुंग खुनौ में रह रहा था। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया।

वहीं, एक अन्य मादक पदार्थ विरोधी अभियान में मणिपुर पुलिस ने चुराचांदपुर जिले के सिंगनाट थाना क्षेत्र के सुआंगदोह गांव के पास लगाए गए अस्थायी वाहन जांच चौकी पर एक मारुति इग्निस वाहन (एमजेड01एडी-5474) को रोका।

वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस ने उसके चालक सियामखानसुआन सामते (44), निवासी गौचिनखुप वेंग, न्यू लामका, चुराचांदपुर, को गिरफ्तार कर लिया।

तलाशी के दौरान वाहन से संदिग्ध ब्राउन शुगर से भरे 33 साबुनदानी तथा लगभग 3.8 किलोग्राम वजन की 40 हजार डब्ल्यूवाई टैबलेट बरामद की गईं। पुलिस ने वाहन और एक मोबाइल फोन भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने बताया कि सभी मामलों में आगे की जांच जारी है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

छात्रों पर गोली चलाना लोकतंत्र पर हमला, घायलों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

पटना। छात्र प्रदर्शन के दौरान सिवान में कथित पुलिस फायरिंग में घायल छात्रों का हाल-चाल जानने के लिए बिहार प्रदेश...
राज्य  बिहार 
छात्रों पर गोली चलाना लोकतंत्र पर हमला, घायलों से मिलने मेदांता अस्पताल पहुंचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष

बिजली स्मार्ट मीटर रीडरों ने सीएसईबी कार्यालय का किया घेराव, कांग्रेस ने किया समर्थन

रायपुर। बिजली स्मार्ट मीटर को लेकर प्रदेशभर में सोमवार को जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया। विद्युत मीटर रीडर श्रमिक संघ...
राज्य  छत्तीसगढ़ 
 बिजली स्मार्ट मीटर रीडरों ने सीएसईबी कार्यालय का किया घेराव, कांग्रेस ने किया समर्थन

इंडी ने इंदौर नगर निगम के 103.42 करोड़ के घोटाले में 32 आरोपितों के खिलाफ पेश किया 20 हजार पन्नों का चालान

इंदौर। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मध्य प्रदेश के इंदौर नगर निगम में हुए 103.42 करोड़ रुपये के फर्जी बिल घोटाले...
राज्य  बिहार 
इंडी ने इंदौर नगर निगम के 103.42 करोड़ के घोटाले में 32 आरोपितों के खिलाफ पेश किया 20 हजार पन्नों का चालान

राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

ग्लासगो।राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारत के भारोत्तोलक वल्लुरी अजय बाबू ने भारतीय समयानुसार मंगलवार तड़के पुरुषों के 79 किलोग्राम भारवर्ग...
खेल 
राष्ट्रमंडल खेल 2026: अजय बाबू ने भारोत्तोलन में जीता रजत पदक

उत्तर प्रदेश

उप्र: अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

-योगी सरकार का लगातार प्रयास, आर्थिक अभाव किसी भी मेधावी विद्यार्थी की शिक्षा में न बने बाधा
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र:  अनुसूचित जाति जनजाति के 1.39 करोड़ से अधिक छात्र-छात्राओं मिली आर्थिक सहायता

यूपी में 41 पीसीएस अफसरों के तबादले, जानिये कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार देर रात 41 पीसीएस अफसरों का स्थानांतरित कर दिया गया। सूची के मुताबकि महेंद्र...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में 41 पीसीएस अफसरों के तबादले, जानिये कौन कहां गया

नोएडा: अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

नोएडा। नोएडा के अलग-अलग थानाक्षेत्र में सोमवार को हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत हो गई हैं। हादसों...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा: अलग-अलग थानाक्षेत्र में हुए सड़क हादसों में छह लोगों की मौत

महिला की नहर में डूबकर हुई मौत के मामले में ससुरालियाें पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

नोएडा । जिले के थाना दनकौर क्षेत्र स्थित भट्ठा गांव के पास साेमवार सुबह नहर में थार जीप गिरने से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला की नहर में डूबकर हुई मौत के मामले में ससुरालियाें पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज