प्रतिबंधित क्षेत्र में ऑनलाइन नॉनवेज डिलीवरी से विवाद, आंदोलन की चेतावनी

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरिद्वार। धर्मनगरी में प्रतिबंधित क्षेत्र के भीतर ऑनलाइन माध्यम से नॉनवेज की डिलीवरी का मामला सामने आने के बाद विवाद गहरा गया है। हिंदूवादी संगठनों और संत समाज ने इसे धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन बताते हुए प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

बताया जा रहा है कि हरिद्वार नगर निगम क्षेत्र के प्रतिबंधित इलाके में मोबाइल ऐप के जरिए नॉनवेज आसानी से मंगाया जा रहा है। शिकायतों की पुष्टि के लिए कुछ लोगों ने स्वयं ऑनलाइन ऑर्डर कर परीक्षण किया।

आरोप है कि एक रेस्टोरेंट से नॉनवेज पार्सल मंगाकर ऐप आधारित बाइक राइडर के जरिए डिलीवरी कराई गई, जो करीब आधे घंटे के भीतर ओम पुल और सिंचाई विभाग के गेस्ट हाउस के पास गंगा तट तक पहुंच गई।

इस संबंध में सतों का कहना है कि हरिद्वार करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां की धार्मिक परंपराओं का सम्मान किया जाना चाहिए। चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से नहीं लिया तो संत समाज आंदोलन करने के लिए मजबूर होगा।

वहीं पंडित कृष्ण चन्द्र शास्त्रीं ने कहा कि लगातार मिल रही शिकायतों के बाद वास्तविकता जानने के लिए यह प्रयोग किया गया था। उनका कहना है कि यदि बिना जांच के किसी भी प्रकार का पार्सल प्रतिबंधित क्षेत्र तक पहुंचाया जा सकता है तो यह सुरक्षा व्यवस्था के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।

पार्सल पहुंचाने वाले युवक ने कहा कि उसे पार्सल के अंदर क्या सामग्री थी, इसकी जानकारी नहीं थी। उसके अनुसार वह केवल ऐप के माध्यम से मिली बुकिंग के आधार पर डिलीवरी करता है और सील खोलना उसकी नौकरी के लिए खतरा बन सकता था।

नगर निगम अधिकारी नंदन कुमार ने कहा कि प्रतिबंधित क्षेत्र में नॉनवेज डिलीवरी का मामला संज्ञान में आया है। मामले की जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

हरिद्वार नगर निगम के पुराने बायलॉज के अनुसार हरकी पैड़ी क्षेत्र के लगभग पांच किलोमीटर दायरे में मांस और मदिरा की बिक्री एवं सेवन प्रतिबंधित माना जाता रहा है।

ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस की बड़ी कार्रवाई,दो शातिर वाहन चोर गिरफ्तार

बाद में नगर निगम बोर्ड द्वारा पूरे निगम क्षेत्र में मांस और शराब की दुकानों के संचालन पर रोक संबंधी प्रस्ताव भी पारित किए गए। बताया जा रहा है कि नगर निगम क्षेत्र से बाहर सराय गांव में लाइसेंसी कारोबारियों के लिए वैकल्पिक दुकानें विकसित की जा रही हैं।

अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन से गम में डूबी पहाड़ों की रानी ये खबर भी पढ़े : अंतरराष्ट्रीय निशानेबाज के निधन से गम में डूबी पहाड़ों की रानी

 

भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर ये खबर भी पढ़े : भारत की वैज्ञानिक उपलब्धियां और सांस्कृतिक विविधता सबसे बड़ी ताकत : रवि कुमार अय्यर

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

गोरखपुर।  रेल मंत्री  अश्विनी वैष्णव की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में रेल नेटवर्क के माध्यम से राख की ढुलाई...
रेलवे द्वारा राख की ढुलाई के लिए हरित पहल

चक्कर की सडक पर जर्जर भवन गिराने का नोटिस निरस्त, संपत्ति विवादित होने का मामला आया सामने

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा मोहल्ला वैदो टोला चक्कर की सडक स्थित एक जर्जर भवन को गिराने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
चक्कर की सडक पर जर्जर भवन गिराने का नोटिस निरस्त, संपत्ति विवादित होने का मामला आया सामने

पुनर्वास विश्वविद्यालय बना ईसरो का नोडल सेंटर, डिजिटल मैपिंग के गुर भी सीखेंगे

लखनऊ। डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनके राष्ट्रीय शैक्षिक प्रसार कार्यक्रमों के संचालन के...
उत्तर प्रदेश 
पुनर्वास विश्वविद्यालय बना ईसरो का नोडल सेंटर, डिजिटल मैपिंग के गुर भी सीखेंगे

लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

लखनऊ। राजधानी में तेजी से बढ़ रही आबादी और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए शहीद पथ पर जल्द...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा

प्रतापगढ़। आगामी मुहर्रम पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने हेतु पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ दीपक भूकर द्वारा...
मुहर्रम पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक ने पैदल गश्त कर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जाएगा

उत्तर प्रदेश

चक्कर की सडक पर जर्जर भवन गिराने का नोटिस निरस्त, संपत्ति विवादित होने का मामला आया सामने

   बदायूं। नगर पालिका परिषद बदायूं द्वारा मोहल्ला वैदो टोला चक्कर की सडक स्थित एक जर्जर भवन को गिराने के लिए...
उत्तर प्रदेश 
चक्कर की सडक पर जर्जर भवन गिराने का नोटिस निरस्त, संपत्ति विवादित होने का मामला आया सामने

पुनर्वास विश्वविद्यालय बना ईसरो का नोडल सेंटर, डिजिटल मैपिंग के गुर भी सीखेंगे

लखनऊ। डॉ.शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय को भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठनके राष्ट्रीय शैक्षिक प्रसार कार्यक्रमों के संचालन के...
उत्तर प्रदेश 
पुनर्वास विश्वविद्यालय बना ईसरो का नोडल सेंटर, डिजिटल मैपिंग के गुर भी सीखेंगे

लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

लखनऊ। राजधानी में तेजी से बढ़ रही आबादी और वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए शहीद पथ पर जल्द...
उत्तर प्रदेश 
लखनऊ में जाम से मिलेगी राहत, शहीद पथ पर बनेगी 23 किमी लंबी एलिवेटेड रोड

12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू

लखनऊ। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, लखनऊ  के निदेर्शानुसार 12 सितम्बर को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत केलखनऊ...
उत्तर प्रदेश 
12 सितम्बर को राष्ट्रीय लोक अदालत, जन-जागरूकता अभियान शुरू