ऋषिकेश रेल हादसे में लापरवाही के संकेत, 60 किमी की रफ्तार से दौड़ी थी उज्जैनी एक्सप्रेस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

ऋषिकेश। योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन के समीप उज्जैनी एक्सप्रेस के तीन डिब्बों के पटरी से उतरने की घटना के बाद मंगलवार को भी रेलवे प्रशासन की ओर से राहत और मरम्मत कार्य जारी रहा।

क्षतिग्रस्त डिब्बों को ट्रैक से हटाने, ओएचई लाइन दुरुस्त करने और रेलवे ट्रैक की मरम्मत का काम दिनभर चलता रहा। इस बीच रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना की विस्तृत जानकारी ली।

घटना के बाद रेलवे मुरादाबाद मंडल की डीआरएम विनिता श्रीवास्तव तथा रेलवे के जीएम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों और कर्मचारियों से पूछताछ की। प्रारंभिक जांच में शंटिंग के दौरान गंभीर लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।

छह अफसरों कर्मचारियों को आज दिए जाएंगे पदक ये खबर भी पढ़े : छह अफसरों कर्मचारियों को आज दिए जाएंगे पदक

रेलवे के अनुसार उज्जैन से चलकर आने वाली उज्जैनी एक्सप्रेस (14318) सोमवार शाम 5:26 बजे योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन पहुंची थी। इसके बाद ट्रेन को वाशिंग लाइन की ओर ले जाया जा रहा था।

इसी दौरान अचानक ट्रेन की गति तेज हो गई और वह शंटिंग लाइन से आगे बढ़ते हुए आपातकालीन लाइन पर पहुंच गई। बताया जा रहा है कि ट्रेन लगभग तीन किलोमीटर तक 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ती रही। जानकाराें की मानें ताे यदि इस ट्रेन की

गति 10 से 15 किमी प्रति घंटा होती तो डिब्बों को इतना नुकसान नहीं पहुंचता। हादसे में स्लीपर क्लास के तीन डिब्बे पटरी से उतरकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्रारंभिक स्तर पर शंटिंग प्रक्रिया के दौरान सुरक्षा मानकों की अनदेखी की बात सामने आ रही है। ट्रेन को खड़ा करने के बाद स्टॉपर और सुरक्षा चेन नहीं लगाए जाने की चर्चा है। वहीं यह भी संभावना जताई जा रही है कि इंजन में शंटिंग पायलट मौजूद नहीं था, जिसके कारण ढलान पर ट्रेन अनियंत्रित होकर तेज गति से नीचे की ओर बढ़ गई। मामले में शंटिंग मास्टर, स्टेशन मास्टर और लोको पायलट की भूमिका भी जांच के दायरे में बताई जा रही है।

मंगलवार को रेलवे इंजीनियरिंग विभाग ने क्षतिग्रस्त तीनों डिब्बों को ऊंचे ट्रैक से नीचे उतारने का काम किया। इसके साथ ही प्रभावित ट्रैक को दुरुस्त करने का कार्य भी जारी रहा।

हादसे में ओवरहेड इक्विपमेंट (ओएचई) के पांच पोल भी क्षतिग्रस्त हो गए थे, जबकि करीब 300 मीटर क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के ऊपर से गुजरने वाली बिजली लाइन की तारें टूट गई थीं। रेलवे ने आज सुबह से बिजली लाइन की मरम्मत शुरू कर दी। इस दौरान शंटिंग यार्ड में डीजल इंजन की मदद से संचालन किया गया तथा एक ट्रेन को डीजल इंजन से हरिद्वार के लिए रवाना किया गया।

दून एक्सप्रेस हरिद्वार में रद्द, यात्रियों रोडवेज बसों से ऋषिकेश भेजा
योगनगरी ऋषिकेश स्टेशन यार्ड में ट्रेन के पटरी से उतरने की घटना के बाद रेलवे की ओर से गाड़ी संख्या 13009 (दून एक्सप्रेस) को हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर रद्द कर दिया गया है।

यह गाड़ी हावड़ा से योगनगरी ऋषिकेश रेलवे स्टेशन पर आती है। इस गाड़ी में सवार 200 यात्रियों को रोडवेज की बसों के माध्यम से योगनगरी रेलवे स्टेशन तक पहुंचाया गया। यात्रियों को रेलवे की ओर से शीतलपेय, बिस्किट्स, नाश्ता की व्यवस्था की गई थी।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

गॉल टेस्ट में बारिश ना कर दे टीम इंडिया का खेल खराब

भारत बनाम श्रीलंका :भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की...
खेल 
गॉल टेस्ट में बारिश ना कर दे टीम इंडिया का खेल खराब

बिहार सरकार ने किसके लिए कितनी भर्ती निकली?

पटना: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर है। BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया...
शिक्षा-रोजगार 
बिहार सरकार ने किसके लिए कितनी भर्ती निकली?

पति अपने दोस्त के साथ मोमो खाने पहुंचा और पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंच गई

भोपाल: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति जब ड्यूटी पर...
मध्य प्रदेश  विचार मित्र 
पति अपने दोस्त के साथ मोमो खाने पहुंचा और पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंच गई

 घर के आंगन में पौधे लगाने से दूर हो सकते हैं विषैले जीव

सांपों का काल : बारिश के मौसम में कीड़े मकौड़े, सांपों का खतरा काफी बढ़ जाता है। मानसून शुरू होते...
खेती-बाड़ी 
 घर के आंगन में पौधे लगाने से दूर हो सकते हैं विषैले जीव

क्या प्रोटीन खाने के बाद पेट और सीने में होती है जलन ? 

प्रोटीन : अगर आप भी जिम और फिटनेस के शौकीन हैं और प्रोटीन शेक पर निर्भर हैं, तो ये खबर...
लाइफस्टाइल 
क्या प्रोटीन खाने के बाद पेट और सीने में होती है जलन ? 

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश 
दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जापान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे