क्या प्रोटीन खाने के बाद पेट और सीने में होती है जलन ? 

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

प्रोटीन : अगर आप भी जिम और फिटनेस के शौकीन हैं और प्रोटीन शेक पर निर्भर हैं, तो ये खबर आपके लिए है। बहुत ज्यादा प्रोटीन लेने, भारी प्रोटीन शेक पीने या एक बार में बहुत ज्यादा खाना खाने से सीने में जलन, एसिडिटी या एसिड रिफ्लक्स की समस्या हो सकती है। प्रोटीन को पचाने के लिए पेट को ज्यादा मात्रा में एसिड यानि हाइड्रोक्लोरिक एसिड बनाना पड़ता है, जिससे यह समस्या और बढ़ सकती है। 


 प्रोटीन का सेवन शरीर के लिए बहुत जरूरी है, आपके खाने में फाइबर, न्यूट्रिएंट्स और कार्बोहाइड्रेट्स के साथ ही प्रोटीन की भी मात्रा होनी चाहिए। अगर ऐसा नहीं है, तो आपको अपने खान-पान में बदलाव लाने की जरूरत है। प्रोटीन हमारे शरीर के लिए एक बेहद जरूरी पोषक तत्व है, जो मांसपेशियों के निर्माण टिशूज की मरम्मत और शरीर के बेहतर कामकाज में अहम भूमिका निभाता है। हालांकि कई बार शरीर प्रोटीन को ठीक से पचाने में असमर्थ हो जाता है, जिसके कारण सेहत से जुड़ी कई समस्याएं पैदा हो सकती है। अगर आप भी पौष्टिक आहार लेते हैं फिर भी पूरे दिन कमजोरी महसूस करते है, तो इसका मतलब है की आपका प्रोटीन ढंग से नहीं पच रहा है।

 केला खाने का सही समय, इस वक्त खाने से नहीं होंगी स्वास्थ समस्याएं ये खबर भी पढ़े :  केला खाने का सही समय, इस वक्त खाने से नहीं होंगी स्वास्थ समस्याएं

ये 5 संकेत बताते हैं कि आपका प्रोटीन क्यों नहीं पच रहा है?
कमजोर पाचन तंत्र- पेट में ब्लोटिंग या गैस की समस्या होना, ये एक बहुत बड़ा संकेत है की आपका शरीर प्रोटीन को ढंग से नहीं पचा पा रहा है। यह संकेत होता है कि आपका शरीर प्रोटीन को ठीक से तोड़ नहीं पा रहा प्रोटीन को पचाने में शरीर को पर्याप्त मात्रा में डाइजेस्टिव एंजाइम्स की जरूरत होती है अगर ये एंजाइम्स कम बन रहे हैं तो प्रोटीन ठीक से पच नहीं पाता और पेट में सूजन और असुविधा हो सकती है।

मांसपेशियों में दर्द और कमजोरी- प्रोटीन मांसपेशियों के निर्माण और उनकी मरम्मत के लिए जरूरी है अगर शरीर प्रोटीन को ठीक से नहीं पचा पाता है तो मांसपेशी को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता इसके कारण मांसपेशियों में दर्द कमजोरी और ऐंठन की समस्या देखने को मिल सकती है।

वजन घटना और भूख न लगना- प्रोटीन पाचन की समस्या के कारण शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाता जिसके कारण वजन घटने लगता है  प्रोटीन पाचन में दिक्कत होने पर शरीर को पर्याप्त एनर्जी नहीं मिल पाती जिसके कारण भूख कम लगती है और वजन घटने लगता है।

घाव भरने में देरी- जब शरीर प्रोटीन को अच्छे से अब्सॉर्ब नहीं करता है, तब छोटी से छोटी चोट को भी भरने में काफी समय लगता है, ऐसे में मांसपेशियां कमजोर हो जाती हैं शरीर जल्दी थकने लगता है।

शारीरिक बदलाव- जब शरीर को कम प्रोटीन मिलता है तो नाखून आसानी से टूटने लगते हैं बाल कमजोर होकर झड़ने लगते हैं स्किन भी रूखी हो जाती है।

 अगर आपको खाना खाने के बाद थकान लगती है तो इन बातों पर ध्यान दीजिए।

अपने खाने में पर्याप्त मात्रा में प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर शामिल करें। आपको थाली में दाल, दही, और सलाद जरूर शामिल करना चाहिए। 
एक बार में ज्यादा खाना न खाएं, खाने का सही समय और सीमित मात्रा में खाएं
भोजन को अच्छी तरह चबाकर लें, अगर प्रोटीन शेक ले रहे हैं तो उसे भी धीरे-धीरे पिएं
खाने के तुरंत बाद पानी न पिएं कम से कम एक घंटे के बाद पिएं बहुत ज्यादा पानी न पीएं
बहुत भारी या फिर प्रोसेस्ड प्रोटीन खाने से बचिए, ये पाचन कमजोर करता है।
अगर आप इन सभी बातों का ध्यान रखेंगे तो आप नैचुरली अपने प्रोटीन के सेवन को ठीक कर सकते हैं और उसके पोषक तत्वों का लाभ ले सकते हैं।

 

 

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

बिहार सरकार ने किसके लिए कितनी भर्ती निकली?

पटना: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर है। BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया...
शिक्षा-रोजगार 
बिहार सरकार ने किसके लिए कितनी भर्ती निकली?

पति अपने दोस्त के साथ मोमो खाने पहुंचा और पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंच गई

भोपाल: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति जब ड्यूटी पर...
मध्य प्रदेश  विचार मित्र 
पति अपने दोस्त के साथ मोमो खाने पहुंचा और पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंच गई

 घर के आंगन में पौधे लगाने से दूर हो सकते हैं विषैले जीव

सांपों का काल : बारिश के मौसम में कीड़े मकौड़े, सांपों का खतरा काफी बढ़ जाता है। मानसून शुरू होते...
खेती-बाड़ी 
 घर के आंगन में पौधे लगाने से दूर हो सकते हैं विषैले जीव

क्या प्रोटीन खाने के बाद पेट और सीने में होती है जलन ? 

प्रोटीन : अगर आप भी जिम और फिटनेस के शौकीन हैं और प्रोटीन शेक पर निर्भर हैं, तो ये खबर...
लाइफस्टाइल 
क्या प्रोटीन खाने के बाद पेट और सीने में होती है जलन ? 

 रोमांटिक ट्रैक में दिखी गुड्डू पंडित और स्वीटी की लव स्टोरी की झलक

'मिर्जापुरः द मूवी: जब भी किसी क्राइम-थ्रिलर की चर्चा होती है, ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की 'मिर्जापुर' का नाम जरूर...
मनोरंजन 
 रोमांटिक ट्रैक में दिखी गुड्डू पंडित और स्वीटी की लव स्टोरी की झलक

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश 
दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जापान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे