रोमांटिक ट्रैक में दिखी गुड्डू पंडित और स्वीटी की लव स्टोरी की झलक

Published By Subhash Pandey
On
Subhash Pandey Picture

'मिर्जापुरः द मूवी: जब भी किसी क्राइम-थ्रिलर की चर्चा होती है, ओटीटी प्लेटफॉर्म प्राइम वीडियो की 'मिर्जापुर' का नाम जरूर लिया जाता है। ओटीटी पर इस सीरीज का खूब भौकाल देखने को मिला। कालीन भैया से लेकर गुड्डू पंडित तक, सभी किरदारों को दर्शकों से खूब प्यार मिला। अब तक इस सीरीज के तीन सीजन आ चुके हैं और तीनों हिट रहे और अब इस सीरीज पर फिल्म बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि फिल्म की कहानी सीरीज से कहीं अधिक खतरनाक होने वाली है। पिछले दिनों ही 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज किया गया और अब फिल्म का पहला गाना 'वारूं फॉरएवर' भी जारी कर दिया गया है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

'मिर्जापुरः द मूवी' का गाना रिलीज
अली फजल, पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, श्वेता त्रिपाठी और श्रिया पिलगांवकर स्टारर 'मिर्जापुरः द मूवी' को लेकर दर्शकों के बीच जबरदस्त क्रेज है और अब इसके पहले गाने 'वारूं फॉरेवर' ने दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ा दी है। इस रोमांटिक ट्रैक को श्रेया घोषाल और रोमी ने आवाज दी है। यह सॉन्ग 'मिर्जापुर' सीरीज के पसंदीदा गाने 'वारुं' का नया वर्जन है, जिसमें ओरिजिनल गाने की रूह को बरकरार रखा गया है।

'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के टीज़र ने एक घंटे में 1M व्यूज़ किए पार ये खबर भी पढ़े : 'बोहुरूपी- द गोल्डन डाकू' के टीज़र ने एक घंटे में 1M व्यूज़ किए पार


सोलफुल है मिर्जापुरः द मूवी का गाना 'वारूं फॉरएवर'
यह गाना 'वारूं' से जुड़ी जानी-पहचानी सोलफुल क्वालिटी को समेटे हुए है, जिसके चलते नया वर्जन होते हुए भी ये नॉस्टैल्जिक लगता है। मूल रूप से ये गाना 2020 में रिलीज हुआ था और फिर 'मिर्जापुर' सीरीज का एक अटूट हिस्सा बन गया। इसकी सोलफुल लिरिक्स और पीसफुल म्यूजिक ने इसे फैंस का ऑल-टाइम फेवरेट बना दिया, जिसके चलते अब एक्सेल एंटरटेनमेंट और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इसे एक नए म्यूजिकल ट्रीटमेंट के साथ फिर से लेकर आए हैं।

मिर्जापुरः द मूवी की कास्ट और रिलीज डेट
'मिर्जापुर: द मूवी' की बात करें तो इसका निर्देशन गुरमीत सिंह ने किया है। फिल्म में अली फजल, पंकज त्रिपाठी, जितेंद्र कुमार, दिव्येंदु शर्मा, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी, रवि किशन, अभिषेक बनर्जी और रसिका दुग्गल जैसे कलाकार मुख्य भूमिका में हैं और इनके अलावा हर्षिता गौर, मोहित मलिक, राजेश तैलंग और शीबा चड्ढा जैसे कलाकार भी इस फिल्म का हिस्सा होंगे। हाल ही में 'मिर्जापुर: द मूवी' का ट्रेलर रिलीज किया गया, जिसने एक नया सवाल खड़ा कर दिया है कि 'मिर्जापुर: द मूवी' में किसके सिर ताज सजेगा? वहीं फिल्म की रिलीज की बात करें तो ये 4 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

 

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Subhash Pandey Picture

सुभाष पांडेय एक सीनियर और अनुभवी पत्रकार हैं, जिन्हें मीडिया क्षेत्र में 32 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। अपने लंबे करियर के दौरान उन्होंने समाचार लेखन, संपादन और रिपोर्टिंग के विभिन्न आयामों में कार्य करते हुए पत्रकारिता को मजबूत दिशा दी है।

नवीनतम

गॉल टेस्ट में बारिश ना कर दे टीम इंडिया का खेल खराब

भारत बनाम श्रीलंका :भारत और श्रीलंका के बीच में गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे 2 टेस्ट मैचों की...
खेल 
गॉल टेस्ट में बारिश ना कर दे टीम इंडिया का खेल खराब

बिहार सरकार ने किसके लिए कितनी भर्ती निकली?

पटना: बिहार से इस वक्त की बड़ी खबर है। BPSC ने शिक्षक भर्ती परीक्षा- 4 का नोटिफिकेशन जारी कर दिया...
शिक्षा-रोजगार 
बिहार सरकार ने किसके लिए कितनी भर्ती निकली?

पति अपने दोस्त के साथ मोमो खाने पहुंचा और पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंच गई

भोपाल: भोपाल के अशोका गार्डन इलाके से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक पति जब ड्यूटी पर...
मध्य प्रदेश  विचार मित्र 
पति अपने दोस्त के साथ मोमो खाने पहुंचा और पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ पहुंच गई

 घर के आंगन में पौधे लगाने से दूर हो सकते हैं विषैले जीव

सांपों का काल : बारिश के मौसम में कीड़े मकौड़े, सांपों का खतरा काफी बढ़ जाता है। मानसून शुरू होते...
खेती-बाड़ी 
 घर के आंगन में पौधे लगाने से दूर हो सकते हैं विषैले जीव

क्या प्रोटीन खाने के बाद पेट और सीने में होती है जलन ? 

प्रोटीन : अगर आप भी जिम और फिटनेस के शौकीन हैं और प्रोटीन शेक पर निर्भर हैं, तो ये खबर...
लाइफस्टाइल 
क्या प्रोटीन खाने के बाद पेट और सीने में होती है जलन ? 

उत्तर प्रदेश

प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में स्थित धूमनगंज थाना की पुलिस टीम ने मंगलवार को माफिया अतीक अहमद के...
उत्तर प्रदेश 
प्रयागराज में अतीक गैंग से जुड़े जेपी दुबे की 25 करोड़ की संपत्ति कुर्क

जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

जौनपुर। उत्तर प्रदेश के जाैनपुर जिले में दो दिन से लगातार हो रही अत्यधिक बारिश और जलभराव को देखते हुए...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में भारी बारिश के चलते 19 अगस्त को स्कूल बंद

दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

देवरिया। जनपद के रामपुर कारखाना विकासखंड के विशुनपुर कला स्थित प्राथमिक विद्यालय महुआबारी में सहायक अध्यापिका की कथित तौर पर...
उत्तर प्रदेश 
दो वर्ष से स्कूल से गायब शिक्षिका, विभाग की निगरानी पर सवाल

यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे

नई दिल्ली। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को जापान...
राष्ट्रीय  उत्तर प्रदेश 
यूपी-जापान निवेश मीट शुरू, 200 से ज्यादा कारोबारी पहुंचे