राजीव गांधी को श्रद्धांजलि, कांग्रेस ने मनाया आतंकवाद विरोधी दिवस

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरिद्वार। कांग्रेसजनों ने मध्य हरिद्वार स्थित ऋषिकुल कार्यालय में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया, जिसमें वक्ताओं ने राजीव गांधी के योगदान और उनके आधुनिक भारत के सपने को याद किया।

संगोष्ठी में वरिष्ठ कांग्रेस नेता सोम त्यागी और मनोज सैनी ने कहा कि 21 मई भारतीय इतिहास का एक भावुक और महत्वपूर्ण दिन है। इसी दिन वर्ष 1991 में देश ने अपने युवा, दूरदर्शी और प्रगतिशील नेता राजीव गांधी को खो दिया था।

उन्होंने कहा कि राजीव गांधी केवल एक राजनेता नहीं बल्कि आधुनिक भारत के स्वप्नद्रष्टा थे, जिन्होंने देश को तकनीकी और डिजिटल युग की ओर अग्रसर किया।

वक्ताओं ने कहा कि वर्ष 1984 में मात्र 40 वर्ष की आयु में देश के सबसे युवा प्रधानमंत्री बनने वाले राजीव गांधी ने भारत में दूरसंचार और सूचना प्रौद्योगिकी क्रांति की नींव रखी।

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा संपन्न, हर्रावाला पहुंचा यात्रियों का दल ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड: श्रद्धालुओं की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा संपन्न, हर्रावाला पहुंचा यात्रियों का दल

उन्होंने ैंउ च्पजतवकं के साथ मिलकर कंप्यूटर और टेलीकॉम सेक्टर को नई दिशा दी। आज जिस डिजिटल इंडिया और मोबाइल क्रांति पर देश गर्व करता है, उसकी शुरुआत राजीव गांधी के विजन से ही हुई थी।

कार्यक्रम में संजय सैनी और पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष विकास चंद्रा ने कहा कि राजीव गांधी ने युवाओं को लोकतंत्र से जोड़ने के लिए मतदान की आयु 21 वर्ष से घटाकर 18 वर्ष की। साथ ही पंचायतों को मजबूत बनाकर लोकतंत्र को गांव-गांव तक पहुंचाने का काम किया।

नवनिर्वाचित युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष गौरव चौहान और महानगर महासचिव सार्थक ठाकुर ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण और निःशुल्क शिक्षा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जवाहर नवोदय विद्यालयों की स्थापना राजीव गांधी की दूरदर्शी सोच का परिणाम थी।

वक्ताओं ने कहा कि राजीव गांधी का जीवन संघर्ष, संकल्प और देशभक्ति की मिसाल है। उन्होंने देश की एकता और अखंडता के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए।

उनके बलिदान की स्मृति में ही 21 मई को पूरे देश में ‘आतंकवाद विरोधी दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, जो शांति, सद्भाव और राष्ट्रीय एकता का संदेश देता है।

इस अवसर पर अनंत पांडेय, धर्मराज सैनी, जवाहर चावला, दीपक कोरी, राजू चित्कारा, नितिन कश्यप, सागर बेनीवाल, देवेंद्र गैरोला, पुष्पनाथ शर्मा, राहुल चौहान, राजबीर सैनी, अवनीश राठौर, सोम पाल, आनंद राठौर.

चंदन शर्मा, कमल सैनी, जावेद आलम, मुकुल शर्मा, सूरज कश्यप, पप्पू राम, शिवम बाल्मीकि, सागर राजपूत, राजीव जोशी, तीर्थ भाटिया और सतीश प्रजापति सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

परमार्थ गुरूकुल के नन्हे नन्हे ऋषिकुमारों ने गुरू शिष्य परम्परा की दिव्यता को किया आत्मसात गुरु पूर्णिमा पर्व पर पूज्य...
उत्तराखंड 
परमार्थ निकेतन में दिव्यता व भव्यता के साथ मनाया गुरू पूजन-पादुका पूजन

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

दिल्ली-मुंबई और दिल्ली-हावड़ा के घनी आबादी वाले मार्गों को कवर करते हुए 2,569 किलोमीटर के मार्ग पर कवच 4.0 का...
प्रौद्योगिकी, अवसंरचना उन्नयन और बेहतर रखरखाव के माध्यम से रेल सुरक्षा को मजबूती; 2026-27 में अब तक केवल 2 बड़ी ट्रेन दुर्घटनाएं

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

भारतीय रेलवे ने मिशन-मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

अश्विनी वैष्णव के अनुसार भारतीय रेलवे ने 2014 से जून 2026 तक 5.56 लाख भर्तियां की गई हैं, जिनमें दक्षिण...
भारतीय रेलवे ने मिशन-मोड भर्ती के माध्यम से अपने कार्यबल को मजबूत किया

उत्तर प्रदेश

तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

संत कबीर नगर, आगामी सावन मास दृष्टिगत पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र बस्ती  संजीव त्यागी* द्वारा आगामी कांवड़ यात्रा को सुरक्षित...
उत्तर प्रदेश 
तामेश्वरनाथ शिव मन्दिर का किया गया निरीक्षण, संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा निर्देश

डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

संत कबीर नगर, 29 जुलाई, 2026 (सूचना विभाग)।* जिलाधिकारी आलोक कुमार द्वारा आज जनपद के नाथनगर विकासखंड के विभिन्न ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
डीएम द्वारा विभिन्न तालाबों का किया गया स्थलीय निरीक्षण

सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

लखनऊ। सरकार हर जरूरतमंद को बैंक से कर्ज दिलाने का दावा करती है। इसके बावजूद कुछ लोगों को सिस्टम से...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सूदखोरों का आतंक, सीएम से गुहार

महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला

लखनऊ । महिला कांग्रेस ने बुधवार को केन्द्रीय शिक्षा मंत्री प्रहलाद जोशी एवं भाजपा सांसद कंगना रनौत का यहा हैदरगंज...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिला कांग्रेस ने शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला