दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का असर : होटल-ढाबे सूने, 40 फीसदी पर्यटन कारोबार प्रभावित

Published By Mahi Khan
On
Mahi Khan Picture

हरिद्वार। दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे ने जहां सफर को तेज और आसान बना दिया है, वहीं इसका सीधा असर अब हरिद्वार के पर्यटन और स्थानीय कारोबार पर दिखाई देने लगा है।

चारधाम यात्रा के शुरुआती दौर में ही रिकॉर्ड श्रद्धालु उत्तराखंड पहुंच रहे हैं, लेकिन धर्मनगरी हरिद्वार इस भीड़ का अपेक्षित लाभ नहीं उठा पा रही है।

उत्तराखंड: श्रद्धालुओं की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा संपन्न, हर्रावाला पहुंचा यात्रियों का दल ये खबर भी पढ़े : उत्तराखंड: श्रद्धालुओं की सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा संपन्न, हर्रावाला पहुंचा यात्रियों का दल

होटल, ढाबा, ट्रैवल और छोटे व्यापारियों का कहना है कि एक्सप्रेसवे खुलने के बाद बड़ी संख्या में यात्री हरिद्वार में रुके बिना सीधे देहरादून और आगे पहाड़ी क्षेत्रों की ओर निकल जा रहे हैं।

कारोबारियों के अनुसार दिल्ली, नोएडा, हरियाणा, पंजाब और पश्चिमी उत्तर प्रदेश से आने वाले श्रद्धालु पहले हरिद्वार होकर गुजरते थे। वे यहां गंगा स्नान, मंदिर दर्शन और रात्रि विश्राम करते थे, जिससे होटल और स्थानीय बाजारों को बड़ा लाभ मिलता था।

अब दिल्ली से देहरादून का सफर ढाई से तीन घंटे में पूरा होने लगा है, इसलिए लोग समय बचाने के लिए एक्सप्रेसवे का इस्तेमाल कर सीधे आगे बढ़ रहे हैं। होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष कुलदीप शर्मा का कहना है कि इस बार शहर के करीब 40 प्रतिशत होटल खाली पड़े हैं।

उनके मुताबिक चारधाम यात्रा के बावजूद बुकिंग उम्मीद से काफी कम है और होटल संचालकों के लिए खर्च निकालना भी मुश्किल हो रहा है। उनका आरोप है कि हरिद्वार को चारधाम यात्रा के प्रमुख पड़ाव के रूप में पर्याप्त महत्व नहीं दिया जा रहा।

केवल होटल ही नहीं, बल्कि हाईवे किनारे संचालित ढाबों और रेस्टोरेंट्स की रौनक भी फीकी पड़ गई है। ढाबा संचालक कमल खड़का के अनुसार अब कारोबार मुख्य रूप से सिर्फ वीकेंड तक सीमित रह गया है, जबकि बाकी दिनों में ग्राहकों की संख्या काफी कम हो गई है.

ट्रैवल कारोबारियों की परेशानी भी बढ़ी है। उनका कहना है कि इस बार एडवांस बुकिंग और पूछताछ में भारी गिरावट आई है। खाड़ी देशों में तनाव, गैस सिलेंडर की कमी और पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की आशंकाओं ने यात्रियों को असमंजस में डाल दिया है।

व्यापारियों ने सरकार से मांग की है कि हरिद्वार के पर्यटन और धार्मिक महत्व को देखते हुए राहत पैकेज दिया जाए। होटल कारोबारियों ने बिजली, पानी और सीवर टैक्स में छूट देने की मांग उठाई है ताकि चारधाम यात्रा सीजन में कारोबार को सहारा मिल सके।

कुलदीप शर्मा ने कहा कि हरिद्वार लंबे समय से चारधाम यात्रा का प्रवेश द्वार माना जाता रहा है। श्रद्धालु यहां हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान और माया देवी मंदिर में दर्शन के बाद यात्रा शुरू करते हैं। लेकिन बदलते ट्रैवल रूट और तेज कनेक्टिविटी ने अब धर्मनगरी की पारंपरिक पर्यटन अर्थव्यवस्था को नई चुनौती के सामने खड़ा कर दिया है।

लेखक के बारे में

Mahi Khan Picture

माही खान एक उभरती हुई कंटेंट राइटर हैं और वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ से जुड़कर डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए समाचार अपडेट का कार्य कर रही हैं। वह खबरों की प्रस्तुति पर विशेष ध्यान देती हैं और मीडिया क्षेत्र में सीखते हुए अपने लेखन कौशल को लगातार विकसित कर रही हैं।

नवीनतम

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

फिरोजाबाद, नगर निगम के जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र अनुभाग में पूरे स्टाफ के एक साथ स्थानांतरण के बाद प्रमाण...
नगर निगम की नई व्यवस्था से बढ़ी जन्म मृत्यु प्रमाण पत्र बनबाने आये लोगो की मुश्किलें

धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

रांची। धनबाद में अवैध कोयला खनन, परिवहन और भंडारण से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग के एक बड़े मामले में प्रवर्तन निदेशालय...
झारखंड 
धनबाद: कोयला माफिया पर ईडी का 25 ठिकानों पर छापा, 100 करोड़ से अधिक का खुलासा

जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

फिरोजाबाद। जुलाई के महीने की भीषड़ गर्मी के बीच मंगलवार को जिला अस्पताल की व्यवस्थाओं की पोल खुल गयी जहाँ...
जिला अस्पताल के ईएनटी विभाग की सर्जरी आईसीयू में तीन घंटे गुल रही बिजली

उत्तर प्रदेश

चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

कौशाम्बी। जिले के नगर पंचायत चरवा स्थित राम मंदिर परिसर में मंगलवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव पाण्डेय के नेतृत्व में...
उत्तर प्रदेश 
चरवा में कांग्रेस ने कराया सामूहिक सुंदरकांड पाठ, जिलाध्यक्ष ने राम मंदिर चढ़ावा मामले पर भाजपा पर साधा निशाना

श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास एवं कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस अधीक्षक...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण मास और कांवड़ यात्रा की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा

आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

फिरोजाबाद,सोशल मीडिया पर वायरल वीडियों में आटा मिलों द्वारा आटे में पत्थर का चूरा-सेल खडी पीसने की सूचना मिलने के...
उत्तर प्रदेश 
आटे में पत्थर का चूरा पीसे जाने का वीडियो वायरल के बाद  आटे की मिलो में हुई छापेमार कार्रवाई

बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील

लखनऊ। विकास प्राधिकरण ने मंगलवार को बी0के0टी0 क्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 30 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 05...
उत्तर प्रदेश 
बीकेटी में 05 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, पारा में 02 व्यावसायिक निर्माण सील