उतरौला में जेड एम फिजियो केयर का शुभारंभ, अब बिना दवा-सर्जरी के मिलेगा दर्द से राहत

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उतरौला ( बलरामपुर) । रविवार को उतरौला में फिजियोथेरेपी की आधुनिक सुविधा शुरू हो गई है। न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी सेंटर के बेसमेंट में नवसंचालित जेड एम फिजियो केयर का शुभारंभ रविवार को विधायक राम प्रताप वर्मा ने फीता काटकर किया। इस दौरान चेयरमैन प्रतिनिधि अनूपचंद गुप्ता भी मौजूद रहे।

बिना दवा और सर्जरी के मिलेगा उपचार

ट्रॉली बैग में 13 पैकेट बनाकर लाया 10 करोड़ का गांजा,एयरपोर्ट पर गिरफ्तार   ये खबर भी पढ़े : ट्रॉली बैग में 13 पैकेट बनाकर लाया 10 करोड़ का गांजा,एयरपोर्ट पर गिरफ्तार  

केंद्र की चिकित्सक व फिजियोथेरेपिस्ट डॉ ज़ोया मोबीन ने बताया कि फिजियोथेरेपी केवल दर्द कम करने तक सीमित नहीं है। यह शरीर की ताकत, संतुलन और मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद करती है। समय पर सही थेरेपी लेने से न सिर्फ दर्द से राहत मिलती है, बल्कि रोजमर्रा के काम करने की क्षमता भी बेहतर होती है और रिकवरी तेज होती है।

अपनी कमजोरियों दूर कर खुद में जागृत करें प्रकाश: साध्वी ऋतु भारती  ये खबर भी पढ़े : अपनी कमजोरियों दूर कर खुद में जागृत करें प्रकाश: साध्वी ऋतु भारती

डॉ ज़ोया मोबीन ने कहा कि जेड एम फिजियो केयर में अनुभवी फिजियोथेरेपिस्ट द्वारा आधुनिक तकनीकों के साथ व्यक्तिगत उपचार योजनाएं दी जाती हैं। इसका उद्देश्य मरीज को जल्दी और सुरक्षित तरीके से स्वस्थ करना है।

विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी गई आधुनिक तकनीकों की जानकारी ये खबर भी पढ़े : विकसित कृषि संकल्प अभियान के तहत किसानों को दी गई आधुनिक तकनीकों की जानकारी

*इन बीमारियों में कारगर है फिजियोथेरेपी:*  

डॉ मोबीन सिद्दीकी ने बताया कि फिजियोथेरेपी दर्द से राहत, मांसपेशियों की मजबूती और गतिशीलता सुधारने का प्राकृतिक तरीका है। बिना दवाओं और सर्जरी के पुरानी बीमारियों और चोटों को ठीक करने में यह बहुत प्रभावी है।

केंद्र पर कमर दर्द, गर्दन का दर्द, घुटनों का दर्द और आर्थराइटिस यानी गठिया, चोट और मोच, मांसपेशियों में खिंचाव, हड्डियों के फ्रैक्चर के बाद की रिकवरी का इलाज किया जाएगा। लकवा, पार्किंसंस और नसों से जुड़ी बीमारियों में संतुलन और ताकत सुधारने, सर्जरी के बाद रिहैबिलिटेशन, सूजन कम करने और शरीर की कार्यप्रणाली को सामान्य करने की थेरेपी उपलब्ध होगी। साथ ही अस्थमा और सीओपीडी जैसी फेफड़ों की समस्याओं में भी सुधार के लिए उपचार किया जाएगा।

लोगों को बड़े शहरों नहीं जाना पड़ेगा

विधायक राम प्रताप वर्मा ने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में अधिकांश लोग दर्द और अन्य समस्याओं से पीड़ित रहते हैं। इसका सटीक उपचार फिजियोथेरेपी में उपलब्ध है। क्षेत्र में फिजियोथेरेपी की सुविधा शुरू होने से अब लोगों को बड़े शहरों के फिजियोथेरेपिस्ट के पास नहीं जाना पड़ेगा।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम का संचालन न्यू बलरामपुर पैथोलॉजी चैरिटेबल ब्लड एंड कंपोनेंट सेंटर के प्रबंधक राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि अनूप चन्द गुप्त,प्रधानाचार्य अबुल हाशिम खान, डॉ एसडी भारती, देवानंद गुप्ता, एजाज मलिक, अंसार खान, डॉ इफ्तेखार, सीमाब जफर बब्बू, अब्दुर्रहमान सिद्दीकी, आबिद अली, रोहित राज, एडवोकेट ओपी श्रीवास्तव समेत अन्य लोग मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

केसर के पानी के उपाय आपके लिए हो सकते फायदेमंद  

केसर का पानी : : अगर आपको मेहनत के बाद भी मनचाहे परिणाम नहीं मिल रहे, धन से जुड़ी परेशानियों...
धर्म-आध्यात्म 
केसर के पानी के उपाय आपके लिए हो सकते फायदेमंद  

क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी नटराज मूर्ति के बरे में जानते हैं?

विदिशा : भारत में कई ऐसी मूर्तियां हैं जो देश और दुनिया भर के लोगों के लिए किसी अजूबे से...
विचार मित्र 
क्या आप दुनिया की सबसे बड़ी नटराज मूर्ति के बरे में जानते हैं?

वन मंत्री केदार कश्यप ने साहित्यकाराें के सम्मान के साथ, तीन किताबों का किया विमोचन

जगदलपुर । छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, जनजातीय परंपराओं और साहित्यिक विरासत को नई पहचान देने वाली तीन पुस्तकों का विमोचन...
छत्तीसगढ़ 
वन मंत्री केदार कश्यप ने साहित्यकाराें के सम्मान के साथ, तीन किताबों का किया विमोचन

बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

उत्तर प्रदेश

वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने सोमवार को अपने साप्ताहिक संकल्प को...
उत्तर प्रदेश 
वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने विधानसभा कार्यालय आने-जाने में किया ई-रिक्शा का प्रयोग 

बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

महोबा। बुंदेलखंड के महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत हो गई। सोमवार...
उत्तर प्रदेश 
बुंदेलखंड महोबा जनपद के धसान नदी में डूबने से शिक्षक समेत दो भाइयों की मौत

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश

बूढ़ी मां संग आई बेटी ने बीटेक की पढ़ाई करने के लिए लगाई गुहार, मुख्यमंत्री ने किया आश्वस्त
उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘जनता दर्शन’ कर सुनी समस्याएं, निराकरण के दिये निर्देश