गाजियाबाद में युवक की गोली मारकर हत्या, पत्नी और उसके दोस्त पर आरोप

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

गाजियाबाद । गाजियाबाद जनपद के मसूरी थाना क्षेत्र में मयूर विहार सिकरोड़ा रेलवे फाटक के नजदीक स्कूटी सवार आसिफ उर्फ गुल्लू (34) की मंगलवार देररात तीन बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी। डासना अस्पताल पहुंचे परिजनों ने युवक की दूसरी पत्नी और उसके दोस्त पर हत्या का शक जताकर गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा किया।

एसीपी (मसूरी) लिपी नगायच ने बताया कि डासना के मोहल्ला बड़ा बाजार में रहने वाला आसिफ निर्माणाधीन मकानों का लेंटर का जाल बांधने का काम करता था। मंगलवार रात वह स्कूटी से घर लौट रहा था। जब वह मसूरी थाना क्षेत्र के मयूर विहार स्थित सिकरोडा रेलवे फाटक के नजदीक पहुंचा तो तीन युवक आसिफ के पास पहुंचे और तमंचे से गोली चला दी। एक गोली आसिफ के सिर को छूती हुई निकल गई। जबकि दूसरी गोली आसिफ की कनपटी और मुंह के बीच जा धंसी। गोली लगते ही आसिफ स्कूटी से लड़खड़ाकर गिर गयी। जबकि तीनों आरोपित तमंचे लहराते हुए भाग गए।

डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : डीएम व एसपी द्वारा उ0प्र0 पुलिस भर्ती परीक्षा को ले परीक्षा केंद्रों का किया औचक निरीक्षण

सूचना पर पहुंची मसूरी थाना पुलिस ने गंभीर रूप से घायल आसिफ को डासना स्थित सरकारी अस्पताल मे भर्ती करवाया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही आसिफ के परिजन और अन्य लोग अस्पताल में पहुंचे। जहां उन्होंने आसिफ की दूसरी पत्नी और उसके दोस्त पर हत्या की आशंका जताकर जल्द गिरफ्तारी की मांग की। एसीपी ने बताया कि हत्यारों को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की तीन टीमें लगाई गई हैं।

युवक की आंख में मिर्च झोंककर की मारपीट, पीड़ित गंभीर रूप से घायल ये खबर भी पढ़े : युवक की आंख में मिर्च झोंककर की मारपीट, पीड़ित गंभीर रूप से घायल

एसीपी नगायच ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने बताया कि आसिफ की दो पत्नियां हैं। एक पत्नी ने आसिफ से निकाह किया था जो उसके साथ बड़ा बाजार डसना में रहती है। जबकि दूसरी पत्नी से आसिफ ने लव मैरिज की थी और उसे किराये के मकान में रफीकाबाद थाना वेव सिटी क्षेत्र में रखता था। दूसरी पत्नी से एक बेटा भी है। पुलिस के अनुसार आसिफ मादक पदार्थों की तस्करी में मसूरी व कई अन्य थानों से जेल जा चुका है। एक वर्ष पूर्व ही मसूरी थाना पुलिस ने ड्रग्स की तस्करी में आसिफ को जेल भेजा था। आसिफ के खिलाफ अलग-अलग थानों में पांच मुकदमे दर्ज हैं। सात माह पूर्व ही आसिफ जेल से छूटा था।

महिगवां पुलिस की तत्परता रंग लाई, चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल 48 घंटे में बरामद ये खबर भी पढ़े : महिगवां पुलिस की तत्परता रंग लाई, चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल 48 घंटे में बरामद

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक

लखनऊ। राजधानी में परीक्षा देने जा रही दो युवतियों के साथ अभद्रता और जबरन दुष्कर्म का प्रयास करने वाले एक...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
परीक्षा देने जा रही युवतियों को बनाया शिकार, पुलिस मुठभेड़ में दबोचा गया शातिर ऑटो चालक

महिगवां पुलिस की तत्परता रंग लाई, चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल 48 घंटे में बरामद

लखनऊ। थाना महिगवां पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चोरी/गुम हुई एक मोटरसाइकिल को महज दो दिन के भीतर बरामद...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
महिगवां पुलिस की तत्परता रंग लाई, चोरी हुई पैशन प्रो मोटरसाइकिल 48 घंटे में बरामद

 अजोला की खेती से कम हो जाएगी धान की खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत

धान की खेती: धान की खेती में बढ़ती लागत किसानों के लिए बड़ी समस्या बन रही है. खासतौर पर यूरिया...
खेती-बाड़ी 
 अजोला की खेती से कम हो जाएगी धान की खेती की लागत और मिट्टी की भी सुधरेगी सेहत

 एक सास द्वारा दामाद के साथ शादी का मामला चर्चा में

कानपुर: यूपी के कानपुर देहात से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक सास ने अपने ही...
नारी व बाल जगत 
 एक सास द्वारा दामाद के साथ शादी का मामला चर्चा में

''धारा 301 की जांच पूरी होने के बाद ही फाइनल होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता'

दिल्ली  :अमेरिका की तरफ से धारा 301 के तहत जांच पूरी होने के बाद ही भारत और अमेरिका के बीच...
कारोबार 
''धारा 301 की जांच पूरी होने के बाद ही फाइनल होगा भारत-अमेरिका व्यापार समझौता'

उत्तर प्रदेश