जौनपुर केराकत की घटना: निकले बारात को यमराज ने बुला लिया

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

जौनपुर। जौनपुर जिले के केराकत कोतवाली क्षेत्र के मुफ्तीगंज बाजार के निकट बुधवार की देर रात बरातियों से भरी सफारी खाई में जा गिरी। इसमें तीन की मौत हो गई और दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। आस-पास के लोगों की मदद से घायलों को उपचार के लिए जिला चिकित्सालय पहुंचाया गया। अस्पताल में एसपी डा. कौस्तुभ व अन्य पहुंचकर घायलों का हाल जाना।

वाराणसी से बारात जौनपुर आ रही थी कि बुधवार देर रात मुफ्तीगंज के पास अचानक सफारी वाहन असंतुलित होकर खाई में गिर गई। इससे बबलू सोनकर (45) पुत्र शंकर सोनकर, श्यामलाल सोनकर (35) पुत्र मुरली सोनकर व तीसरा राजू सोनकर(45) पुत्र विजय सोनकर यह तीनों वाराणसी के कैंट थाना क्षेत्र के कैंट निवासी बताए गए हैं। इन तीनों को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। 

पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं ये खबर भी पढ़े : पुलिस अधीक्षक द्वारा जनसुनवाई में शिकायतकर्ताओं की सुनी गयी समस्याएं

इस दुर्घटना में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय लाया गया, हालत गंभीर होने पर वाराणसी ट्रामा सेंटर के जाया गया है। घटना के बाद जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन हरकत में आ गया और मरीजों की सहायता के लिए बड़ी संख्या में पुलिस के आला अधिकारी जिला अस्पताल पहुंच गए हैं। जहां यह सब खुशियों के माहौल में सम्मिलित होने जा रहे हैं वहीं इन तीनों के घर पर मातम छा गया है। इस बाबत एसपी डा. कौस्तुभ ने बताया कि हादसे में तीन की मौत दो घायल हो गए हैं। मृतकों व घायलों के परिजनों को सूचना भेजी जा रही है।

यूपी में वीडियो भर्ती परीक्षा में धांधली: EOW ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार ये खबर भी पढ़े : यूपी में वीडियो भर्ती परीक्षा में धांधली: EOW ने तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

गुस्साई पत्नी ने  फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया

हल्द्वानी :हल्द्वानी शहर के मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी में सोमवार शाम खरीदारी के दौरान पति-पत्नी के बीच विवाद हो...
उत्तराखंड 
गुस्साई पत्नी ने  फ्राईपैन उठाकर पति पर हमला कर दिया

महंगा हुआ सोना, 1.60 लाख रुपये के पार पहुंची कीमतें

महंगा हुआ सोना: मंगलवार को सोने की कीमतें एक बार फिर 1.60 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम के लेवल के...
कारोबार 
महंगा हुआ सोना, 1.60 लाख रुपये के पार पहुंची कीमतें

कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, गोद में शांति से बैठा रहा पपी

मंडी: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले से प्रकृति की सुंदरता का एक अनोखा वीडियो सामने आया है। यहां एक बंदर...
विचार मित्र 
कुत्ते के बच्चे को लेकर पेड़ पर चढ़ गया बंदर, गोद में शांति से बैठा रहा पपी

 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने जहर पीने से पहले बनाया वीडियो

जोधपुर: सोशल मीडिया ट्रोलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न के बढ़ते मामलों के बीच जोधपुर से एक चिंताजनक घटना सामने आई है।...
नारी व बाल जगत 
 सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ने जहर पीने से पहले बनाया वीडियो

पाकिस्तान ने पीओके में मचाया कत्लेआम

रावलकोट :पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर यानी PoK में पाकिस्तानी सेना ने कत्लेआम मचा दिया है। सेना ने प्रदर्शनकारियों पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान ने पीओके में मचाया कत्लेआम

उत्तर प्रदेश

शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम 

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम