महिला ने शराब पिलाकर संबंध बनाए,वीडियो बनाकर ब्लैकमेल किया

पड़ोसन के उकसाने पर युवक ने की आत्महत्या

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊ। पारा थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप पड़ोस में रहने वाली महिला पर लगाया है। चुन्नू खेड़ा आश्रम कॉलोनी निवासी नेहा निगम ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उनका आरोप है कि पड़ोस की सोनिया का उनके पति शिवम निगम से अवैध संबंध था।

नेहा के मुताबिक, सोनिया ने उनके पति के साथ शारीरिक संबंध बनाए थे और उनकी आपत्तिजनक वीडियो तथा तस्वीरें बना ली थीं। इन्हीं वीडियो और तस्वीरों के आधार पर सोनिया शिवम को धमकी देती थी कि यदि उसने अपनी पत्नी और बच्चों को नहीं छोड़ा, तो वह उस पर दुष्कर्म का झूठा मुकदमा दर्ज करा देगी। नेहा ने पुलिस को बताया कि उनके पति शिवम ने रोते हुए उन्हें यह सारी बातें बताई थीं। शिवम ने यह भी बताया था कि सोनिया ने जबरदस्ती शराब पिलाकर उनके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे।
 
इन घटनाओं के कारण शिवम मानसिक तनाव में रहने लगे थे। नेहा ने बताया करीब 6 माह पूर्व जब से हम लोग इस कॉलोनी में रहने के लिए आए थे। सोनिया तब से मेरे पति से संपर्क में थी। मेरे पति बहुत सीधे स्वभाव के थे। ऑटो चलाने का काम करते थे, सोनिया का पूर्व प्रेमी भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुका है। सोनिया काफी दबंग प्रवृत्ति की महिला है।
 
नेहा ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 18 सितंबर को वह किसी निजी काम से घर से बाहर गई थीं। इसी दौरान सोनिया के उकसावे में आकर उनके पति शिवम ने पंखे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। नेहा निगम ने आरोप लगाया है कि उनके पति की मौत के लिए सोनिया ही जिम्मेदार है। पुलिस ने नेहा निगम की शिकायत पर संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बुंदेलखंड और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज दिल्ली के भारत मंडपम में होगा अभिनंदन

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) की अहम बैठक आज यहां के भारत मंडपम में...
राष्ट्रीय  राज्य 
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आज दिल्ली के भारत मंडपम में होगा अभिनंदन

अब अमेरिका इस मामले पर चुप नहीं बैठेगा: ट्रंप

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के निकट एक अमेरिकी सैन्य हेलिकॉप्टर को ईरान...
अंतर्राष्ट्रीय 
अब अमेरिका इस मामले पर चुप नहीं बैठेगा: ट्रंप

जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

जबलपुर। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले में लगभग पांच माह के दौरान खनिज के अवैध उत्खनन, परिवहन और भंडारण के...
राज्य  मध्य प्रदेश 
जबलपुरः खनिजों के अवैध उत्खनन करने वालों पर पांच माह में 14.60 करोड़ रुपये का जुर्माना

महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

मुंबई। महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की स्थापाना की जाएगी। इसके माध्यम से छात्रों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के हर जिले में ‘सीईटी सेल स्टूडेंट सपोर्ट सेंटर’ की होगी स्थापाना

उत्तर प्रदेश

यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं। एक ओर बुंदेलखंड और...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी में गर्मी का कहर: बांदा 45 डिग्री के साथ सबसे गर्म, 17 जिलों में लू और 36 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम 

अम्बेडकर नगर। उत्तर प्रदेश तदर्थ शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष आशाराम वर्मा के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों एवं...
उत्तर प्रदेश 
शिक्षा जगत को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने वाले दूरदर्शी अधिकारी हैं डॉ. कौस्तुभ  =आशाराम