हरियाली पर संकट: बीकेटी में विकास की आड़ में बही 'विनाश' की बयार !

वन विभाग और लकड़ी माफिया की मिलीभगत से हरियाली पर चला आरा

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बख्शी का तालाब। क्षेत्र में चंद्रिका देवी मार्ग पर सरकारी ट्यूबवेल के पास बेशकीमती सागौन के पेड़ों का अवैध रूप से कटान किया गया। जिसमें स्थानीय वन दरोगा की मिलीभगत और विरोधाभासी बयानों पर गंभीर सवाल उठे। स्थानीय लोगों ने वन विभाग और लकड़कट्टों की साठगांठ का आरोप लगाते हुए इस मामले में उच्चाधिकारियों से जांच की मांग की ।

बताया जा रहा है कि, क्षेत्रीय वन दरोगा मुबारक अली की भूमिका संदिग्ध बताई जा रही है। जब मीडिया और जागरूक नागरिकों ने कटान के संबंध में उनसे जानकारी मांगी, तो उनके बयानों में भारी विरोधाभास देखने को मिला। सुबह के समय मुबारक अली ने 40 पेड़ों का परमिट होने की बात कही, लेकिन दोपहर होते-होते उन्होंने किसी अन्य व्यक्ति को 80 पेड़ों के कटान का परमिट जारी होने का दावा किया। एक ही स्थान और एक ही दिन में परमिट की संख्या में आया यह दोगुना अंतर विभागीय पारदर्शिता पर गंभीर सवालिया निशान लगाता है। यह कटान अमित अरोड़ा नामक व्यक्ति द्वारा कराया जा रहा है।
 
स्थानीय निवासियों का कहना है कि,जब भी वन दरोगा मुबारक अली से इस अवैध कटान पर सवाल किया जाता है, तो वे कभी किसी मौजूदा मंत्री तो कभी किसी रिटायर्ड अधिकारी की "बाग" बताकर मामले से पल्ला झाड़ लेते हैं। बड़े नामों का सहारा लेकर अधिकारियों द्वारा खुद को इस संवेदनशील मसले से अलग करने की कोशिशों ने मिलीभगत की आशंकाओं को और पुख्ता कर दिया ।

इलाके के लोगों में इस कटान को लेकर भारी आक्रोश देखने को मिला। स्थानीय नागरिकों का कहना है कि, सरकारी संपत्ति और पर्यावरण की रक्षा करने वाले ही जब भक्षक बन जाएं, तो हरियाली को बचाना मुश्किल होगा। बिना उचित जांच और बिना स्पष्ट परमिट के इतने बड़े पैमाने पर सागौन जैसे प्रतिबंधित पेड़ों का कटना एक बड़े घोटाले की ओर इशारा करता है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ,यह विनाश "विकास" की आड़ में वन विभाग के कुछ अधिकारियों और लकड़कट्टों की गहरी मिलीभगत से अंजाम दिया गया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान

मुर्शिदाबाद : पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले से एक बेहद दर्दनाक और रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई...
पश्चिम बंगाल 
नींद में खलल पड़ने पर सिरफिरे युवक ने ली 3 मासूमों की जान

 पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने Indus Water Treaty पर पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के स्टेटमेंट पर तीखा...
राष्ट्रीय 
 पाकिस्तान ने सिंधु जल समझौते से हमारा खून चूसा :उमर अब्दुल्ला

भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब पहुंचा

भारत का विदेशी मुद्रा. :भारत के विदेशी मुद्रा भंडार में एक बार फिर जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है। रिजर्व...
कारोबार 
भारत का विदेशी मुद्रा भंडार $707 अरब पहुंचा

साबूदाना फिंगर्स  स्वाद में लाजवाब, बच्चे करेंगे डिमांड

साबूदाना फिंगर्स : शाम के स्नैक्स का समय होते ही बच्चे कुछ क्रिस्पी और मजेदार खाने की जिद करने लगते...
खाना पकाना 
साबूदाना फिंगर्स  स्वाद में लाजवाब, बच्चे करेंगे डिमांड

आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

इस्लामाबाद  : पाकिस्तान और उसके प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता अभी तक खत्म नहीं हुई। ये पाकिस्तान की...
अंतर्राष्ट्रीय 
आजादी के जश्न में दिखी शहबाज शरीफ की गुलामी की मानसिकता

उत्तर प्रदेश

चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

मीरजापुर। उत्तर प्रदेश के मीरजापुर में रोजी-रोटी की तलाश में चेन्नई गए मीरजापुर के एक 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
चेन्नई में मीरजापुर के 17 वर्षीय कामगार की संदिग्ध मौत

डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

कौशाम्बी। जिले में डिजिटल मीडिया में प्रकाशित खबर ने जिले के जरूरतमंद युवा दीनानाथ के जीवन में नई उम्मीद...
उत्तर प्रदेश 
डिजिटल खबर बनी सहारा, दिव्यांग युवा को डिप्टी सीएम ने भेंट की ट्राई-साइकिल कहा- डिजिटल इंडिया की सार्थकता तकनीक को मानवीय संवेदनाओं और जनसेवा से जोड़ने में

जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

जौनपुर: यूपी के जौनपुर स्थित जफराबाद थाना क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी 26 वर्षीय युवक का शव गांव के एक...
उत्तर प्रदेश 
जौनपुर में लापता युवक का बगीचे में मिला शव, जांच शुरू

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप

फतेहपुर, 14 अगस्त। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट परिसर में दीप प्रज्वलित कर देशभक्ति का संदेश दिया गया।...
उत्तर प्रदेश 
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर कलेक्ट्रेट में जले दीप