वृंदावन से लौटते समय अचानक उमा भारती की तबीयत बिगड़ी, जेवर के अस्पताल में भर्ती

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

जेवर । मध्य प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व केंद्रीय मंत्री उमा भारती की तबीयत वृंदावन से लौटते समय अचानक खराब हो गई। उन्हें तुरंत जेवर स्थित कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है।

उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही भाजपा के कई नेता और कार्यकर्ता अस्पताल पहुंच गए। बुलंदशहर के अनूपशहर से विधायक संजय शर्मा और रबूपुरा नगर पंचायत के अध्यक्ष शशांक सिंह सहित कई लोगों ने अस्पताल जाकर उनका हालचाल जाना।

सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न ये खबर भी पढ़े : सीएम डैशबोर्ड व आईजीआरएस संदर्भों की समीक्षा बैठक सम्पन्न

इससे पहले सोमवार को उमा भारती ने कात्यायनी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना की थी। उन्होंने देश में गौ रक्षा, राष्ट्र की सुरक्षा और श्रीकृष्ण जन्मभूमि व काशी विश्वनाथ की मुक्ति के लिए प्रार्थना की।

दर्शन के बाद उन्होंने यमुना नदी में हुए हालिया हादसे पर गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने इसे बेहद दुखद बताते हुए कहा कि इस घटना से न केवल लोग, बल्कि “यमुना मैया” भी दुखी होंगी।

हादसे की जिम्मेदारी के सवाल पर उमा भारती ने कहा कि नाव की क्षमता और संभावित लापरवाही जैसे पहलू जांच का विषय हैं, जिस पर प्रशासन काम कर रहा होगा। उन्होंने इस संवेदनशील मामले पर किसी भी तरह की राजनीतिक टिप्पणी करने से इनकार किया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

आज का राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

  मेष   आत्मविश्वास और ऊर्जा दोनों मजबूत रहेंगे। कार्यक्षेत्र में  महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों को अच्छी तरह संभाल पाएंगे। वरिष्ठ अधिकारियों की वृषभ...
धर्म-आध्यात्म 
आज का राशिफल 11 अगस्त 2026 : जानें आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

मदनापुर/शाहजहांपुर। थाना क्षेत्र के गांव कुनिया मुसैरा में खेत की मेड़बंदी को लेकर चल रहा विवाद उस समय तूल पकड़...
मेड़बंदी के विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आई गंभीर चोट, जान से मारने की धमकी देकर फरार हुए आरोपी

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

उत्तर प्रदेश

शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

नोएडा। थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 108 स्थित एक सोसाइटी में रहने वाली नव विवाहिता ने 16वीं मंजिल से...
उत्तर प्रदेश 
शादी के एक माह बाद नवविवाहिता की मौत, पति पर गंभीर आरोप

कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

नोएडा। थाना ईकोटेक- तीन क्षेत्र के कुलेसरा कॉलोनी में रहने वाली एक नव विवाहिता की सोमवार की शाम को संदिग्ध...
उत्तर प्रदेश 
कुलेसरा में नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस

गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

पुलिस पर गंभीर आरोप, आंचल की मौत की जांच अब क्राइम ब्रांच के हवाले
राज्य  उत्तर प्रदेश 
गाजीपुर में मंत्री ओमप्रकाश राजभर के काफिले के सामने महिलाओं का हंगामा

यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र

प्रयागराज। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी)-2020 और राष्ट्रीय आकलन केंद्र (परख) के उद्देश्यों के अनुरूप उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
यूपी बोर्ड: रटने के बजाय समझ, तर्क और विश्लेषण पर आधारित होंगे कक्षा 11-12 के प्रश्नपत्र