जब अस्वस्थता में भी अटल जी ने किया 'राष्ट्रधर्म' का लोकार्पण

कर्मचारी थक जाते तो अटल जी चलाते थे मशीन

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

लखनऊ। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्कालीन प्रान्त प्रचारक भाऊराव देवरस ने अटल जी को हरदोई जिले की सण्डीला तहसील में प्रचारक के रूप में भेजा था। अगस्त 1947 में भाऊराव देवरस और सह प्रान्त प्रचारक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मन में आया कि भविष्य के दिशा-दर्शन के लिए ​एक सांस्कृतिक पत्रिका का प्रकाशन होना चाहिए। अन्तत: राष्ट्रधर्म के प्रकाशन की योजना बनी।

अखिल भारतीय साहित्य परिषद के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. पवन पुत्र बादल ने बताया कि 31 अगस्त, 1947 की श्रावणी पूर्णिमा (रक्षाबंधन) के पुनीत अवसर पर राष्ट्रधर्म का प्र​थम अंक प्रकाशित हुआ। पत्रिका के प्रथम पृष्ठ पर ही अटल जी की प्रसि​द्ध कविता 'हिन्दू तन मन हिन्दू जीवन, रग—रग हिन्दू मेरा परिचय' छपी। साथ ही इसी अंक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय का चिन्तनपरक लेख ​'चिति' भी छपा। इस पत्रिका की तीन हजार प्रतियां हाथों हाथ बिक गईं। इसका दूसरा संस्करण निकालने के लिए पुन: 500 प्रतियों का आदेश दिया गया। देखते ही देखते पत्रिका का प्रसार दूसरे अंक का 4000 और तीसरे अंक का 12000 तक पहुंच गया। पूरे देश में युवा संपादक अटल जी की धूम मच गई।

लाखो के अवैध नशीला पाउडर के साथ 3 गगिरफ्तार  ये खबर भी पढ़े : लाखो के अवैध नशीला पाउडर के साथ 3 गगिरफ्तार

डॉ. बादल ने बताया कि उस समय अंक निकालना इतना सरल नहीं था। हाथ से मशीन चलानी पड़ती थी। जब कर्मचारी थक जाते थे तो अटल जी और दीनदयाल उपाध्याय जी स्वयं ही मशीन हाथ से चलाते थे। इतना ही नहीं स्वयं अटल जी साइकिल पर राष्ट्रधर्म के बण्डल लेकर चारबाग रेलवे स्टेशन और लखनऊ के स्थानीय अभिकर्ताओं के यहां पहुंचाते थे।

बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन ये खबर भी पढ़े : बिजली को मंहगा करने के विरोध में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन

बाद में तो अटल जी इस देश के जन-मन में बस गए। तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे। राष्ट्रधर्म के प्रबंध संपादक रहे डॉ.बादल ने बताया कि कालान्तर में जब 2007 का अंक जनसंघ और भाजपा विशेषांक के रूप में निकाला गया तो लोकार्पण के लिए आग्रह करने हम अटल जी से मिलने दिल्ली गए। उन्होंने कहा कि अब हम तो लखनऊ चल नहीं सकते। हमने तुरन्त कहा कि अटल जी। हम तो दिल्ली आ सकते हैं। अटल जी मुस्कुराये और कहा आ जाइए, हम भी आ जायेंगे। और फिर दिनांक 07 अगस्त, 2007 अटल जी और आडवाणी जी के द्वारा दोनों अंको का विमोचन नई दिल्ली में संपन्न हुआ। अटल जी जैसे श्रेष्ठ वक्ता के सामने हमें कार्यक्रम संचालन का आशीर्वाद भी प्राप्त हुआ। विधि का विधान अगस्त 1947 में राष्ट्रधर्म से प्रारम्भ हुई उनकी यह सामाजिक यात्रा 07 अगस्त 2007 को राष्ट्रधर्म के जनसंघ और भाजपा विशेषांक के लोकार्पण के साथ समाप्त हुई। अटल जी का यह अन्तिम सार्वजनिक कार्यक्रम था।

राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष:  उतरौला में भाजपा नेताओं ने प्रबुद्ध जनों से किया संवाद  ये खबर भी पढ़े : राष्ट्रसेवा के 12 वर्ष: उतरौला में भाजपा नेताओं ने प्रबुद्ध जनों से किया संवाद 

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

भोपाल । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को कलेक्टर्स वीसी में 21 जून को होने वाली...
मध्य प्रदेश 
 मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने नीट परीक्षा के सुव्यवस्थित संचालन के संबंध में दिए दिशा-निर्देश

मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

जबलपुर। मोहर्रम पर्व के मद्देनजर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शनिवार को पुलिस कंट्रोल रूम में पुलिस अधीक्षक संपत...
मध्य प्रदेश 
 मोहर्रम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

जबलपुर । शहर के रसल चौक स्थित एक कैफे में आयोजित किए जा रहे ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर शनिवार...
मध्य प्रदेश 
शहर में ब्लाइंड डेट इवेंट को लेकर विवाद, विरोध के बाद कार्यक्रम रद्द

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

मुंबई। महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव तहसील में स्थित खारवली गांव में एक मां ने अपने चार बच्चों को...
राज्य  महाराष्ट्र 
महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मां ने 4 बच्चों को जहर देकर की आत्महत्या

दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

नई दिल्ली।दिल्ली-एनसीआर में बढ़ते वायु प्रदूषण पर अंकुश लगाने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने शनिवार को अपनी...
राष्ट्रीय  राज्य  दिल्ली 
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर सीएक्यूएम सख्त, अगले साल से डीजल ऑटो रिक्शा होंगे पूरी तरह बंद

उत्तर प्रदेश

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में जिला पंचायत की ओर से लगाई गई वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार को आगरा में महाराणा प्रताप की मूर्ति का करेंगे अनावरण

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

नोएडा। उत्तर प्रदेश के विकास के इतिहास में 15 जून 2026 एक महत्वपूर्ण पड़ाव साबित होने जा रहा है। उत्तर...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से सोमवार को इंडिगो की फ्लाइट भरेगी पहली उड़ान

केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

लखनऊ। केंद्र सरकार ने भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के वरिष्ठ अधिकारियों के लिए महत्वपूर्ण माने जाने वाले डीजी (डायरेक्टर जनरल)...
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
केंद्र में शीर्ष जिम्मेदारियों का रास्ता साफ: यूपी के डीजीपी राजीव कृष्ण समेत कई आईपीएस अधिकारी डीजी स्तर पर इम्पैनल

मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश सरकार की राज्यमंत्री (पशुधन एवं दुग्ध विकास) कृष्णा पासवान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के...
उत्तर प्रदेश 
मोदी सरकार के 12 वर्षों में बदली देश की तस्वीर और तकदीर : कृष्णा पासवान