श्याम परिवार की पहल,भीषण गर्मी में राहत देने के लिए 11 स्थानों पर लगेंगे वॉटर कूलर

श्री श्याम मंदिर में दो महीने तक चलेगा विशाल भंडारा  

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

लखनऊबीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री खाटू श्याम मंदिर की संस्था श्री श्याम परिवार द्वारा "जहां सेवा, वहां ईश्वर का वास" के मूलमंत्र को आत्मसात करते हुए इस भीषण गर्मी में जनसेवा का वृहद अभियान शुरू किया जा रहा है। संस्था द्वारा एक साथ जल सेवा और अन्न सेवा का संकल्प लिया गया है, जिसका लाभ प्रतिदिन हजारों लोगों को मिलेगा।

संस्था के महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि मई-जून की प्रचंड गर्मी और लू के प्रकोप को देखते हुए लखनऊ शहर के 11 अत्यधिक भीड़-भाड़ वाले प्रमुख स्थानों पर आरओ युक्त वॉटर कूलर लगाए जाएंगे। इनमें डालीगंज बाजार, आई टी चौराहा, छाछी कुआं, लाल कुआं, चौक, न्यू हैदराबाद, दो सरस्वती शिशु मंदिर, निशातगंज, महानगर सहित अन्य प्रमुख सार्वजनिक स्थल शामिल हैं।  
 
रुपेश अग्रवाल ने कहा, "गर्मी में प्यासे को पानी पिलाना सबसे बड़ा पुण्य है। हमारा प्रयास है कि कोई भी राहगीर, मजदूर, रिक्शा-टेम्पो चालक या जरूरतमंद व्यक्ति प्यासा न रहे। ये वॉटर कूलर 24 घंटे आमजन के लिए उपलब्ध रहेंगे" प्रवक्ता अनुराग साहू बताया कि हिंदू धर्म में ज्येष्ठ माह और विशेषकर बड़े मंगल का विशेष महत्व है। इसी को ध्यान में रखते हुए श्री खाटू श्याम मंदिर परिसर में बड़े मंगल के प्रथम मंगलवार से दो महीने तक विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा।
 
इस दौरान प्रतिदिन शाम 5 बजे से 7 बजे तक हजारों भक्तों एवं जरूरतमंदों के लिए सात्विक भोजन प्रसाद की व्यवस्था रहेगी। ओम प्रकाश गोयल द्वारा भंडारा का वितरण किया गया। भंडारे में पूड़ी-सब्जी, चावल, दाल, हलवा और शीतल पेय की व्यवस्था की जाएगी। इसके लिए मंदिर परिसर में विशेष पंडाल और पेयजल की भी व्यवस्था की जा रही है।
 
श्री श्याम परिवार के कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल कहा कि संस्था का एकमात्र उद्देश्य ‘नर सेवा ही नारायण सेवा’ के भाव से समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचना है। संस्था वर्षों से धार्मिक आयोजनों के साथ-साथ स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, कंबल वितरण जैसे सेवा कार्यों में अग्रणी रही है। संस्था ने लखनऊ के सभी धर्मप्रेमी नागरिकों, व्यापारिक संगठनों और समाजसेवियों से इस पुनीत सेवा कार्य में बढ़-चढ़कर सहयोग करने की अपील की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

कोलकाता। बीरभूम के प्रसिद्ध तीर्थस्थल तारापीठ स्थित होटल ‘विदेशिनी’ में हुए भीषण अग्निकांड में नौ लोगों की मौत के...
राष्ट्रीय  पश्चिम बंगाल 
तारापीठ होटल अग्निकांड में 9 मौतें, फायर सेफ्टी पर उठे सवाल

राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

जयपुर। राजस्थान में एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत मिल रहे हैं। प्रदेश में 19 अगस्त से...
राजस्थान 
राजस्थान में 19 अगस्त से फिर बारिश, 10 जिलों में यलो अलर्ट

राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

जयपुर। राजस्थान में आगामी नगरीय निकाय और पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनावों से पहले राज्य सरकार ने बड़ा प्रशासनिक...
राजस्थान 
राजस्थान में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 53 RAS और 40 IAS बदले

उत्तर प्रदेश

नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

शाहजहांपुर। ईद मिलाद-उन-नबी जुलूस के दृष्टिगत नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी द्वारा अपर नगर आयुक्त व नगर नगर निगम के अन्य...
उत्तर प्रदेश 
नगर आयुक्त ने जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया, व्यवस्थाओं का लिया जायजा, निर्देश दिए

रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

गोरखपुर।* मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भूमि संबंधी प्रकरणों में उदासीनता या लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों को कड़ा संदेश दिया है।...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
रास्ता न दिला पाएं तो लेखपाल, कानूनगो, तहसीलदार सबको सस्पेंड करो"

अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

अमेठी। उत्तर प्रदेश के अमेठी जिले में अत्यधिक वर्षा और मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए कक्षा एक से...
उत्तर प्रदेश 
अमेठी में भारी बारिश का असर, कक्षा 1-8 तक स्कूल बंद

यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा

प्रयागराज। आगामी चौबीस घंटे के मध्य प्रयागराज सहित उत्तर प्रदेश के कई जनपदों में गरज चमक के साथ तेज बारिश...
उत्तर प्रदेश 
यूपी में तेज बारिश का अलर्ट, कई जिलों में बिजली गिरने का खतरा