प्रतियोगिता में अव्यवस्था, खेलने की अनुमति मिली तो उतरेंगी मैट पर: विनेश फोगाट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

उमेश श्रीवास्तव

नवाबगंज (गोंडा) । हरियाणा की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चर्चित पहलवान विनेश फोगाट सोमवार की सायं करीब सवा चार बजे कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नंदिनी नगर महाविद्यालय पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर परिसर में भारी पुलिस बल तैनात रहा।
 
मीडिया से बातचीत में विनेश फोगाट ने प्रतियोगिता की व्यवस्थाओं पर सवाल उठाते हुए कहा कि नंदिनी नगर में चल रही कुश्ती प्रतियोगिता में अव्यवस्था है और पहलवानों के लिए पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए हैं।कुश्ती में वापसी को लेकर उन्होंने बताया कि उन्होंने बीते दिसंबर माह में ही कुश्ती संघ को पत्र लिखकर प्रतियोगिता में भाग लेने की इच्छा जताई थी, लेकिन करीब छह महीने बाद उन्हें नोटिस भेजकर 14 दिन के भीतर जवाब मांगा गया है।उन्होंने आरोप लगाया कि संघ के पूर्व अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की साजिश के तहत उन्हें खेलने से रोकने का प्रयास किया जा रहा है।
 
विनेश ने स्पष्ट कहा कि यदि उन्हें प्रतियोगिता में खेलने की अनुमति दी जाती है तो वह मंगलवार को मैट पर उतरेंगी।इस दौरान वह कुश्ती संघ के प्रशिक्षण हाल में भी पहुंचीं, जहां हॉल बंद मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए कहा कि वह अभ्यास करना चाहती थीं, लेकिन सुविधा उपलब्ध नहीं कराई गई।करीब आधे घंटे तक नंदिनी नगर परिसर में रहने के बाद विनेश फोगाट अयोध्या के लिए रवाना हो गईं।
 
लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सपा प्रतिनिधिमंडल ने काकोरी स्मारक पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

लखनऊ। रविवार काकोरी काण्ड की वर्षगांठ पर सपा का प्रतिनिधिमंडल काकोरी शहीद स्मारक पहुंचा। इस दौरान उन्होंने काकोरी काण्ड के...
उत्तर प्रदेश 

विदेशों में भी यूपी के नाविक दक्षता की पहचान: कैप्टन पराशर

कहा, हॉर्मुज संकट में भी ईंधन आदि सामानों की आवाजाही में नाविकों का अहम रोल लखनऊ। राजधानी के गोमतीनगर स्थित...

नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक ने पराग दुग्ध केन्द्रों का किया निरीक्षण

लखनऊ। प्रादेशिक कोआपरेटिव डेयरी फेडरेशन लि लखनऊ में नव नियुक्त प्रबन्ध निदेशक प्रकाश बिन्दु (आईएएस) द्वारा दुग्ध संघ लखनऊ (पराग)...

कांवड़ यात्रा को देखते हुए बिजनौर में 10 अगस्त को सभी स्कूल बंद

कांवड़ यात्रा को देखते हुए छात्रों की सुरक्षा के लिए लिया गया फैसला बिजनौर। कांवड़ यात्रा के मद्देनजर जिले में...