बिजली संकट पर ग्रामीणों का प्रदर्शन, सपा नेता विजय रावत ने दी धरने की चेतावनी

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

देवरिया। बरहज विधानसभा क्षेत्र के भलुअनी ब्लॉक स्थित पोखरभीड़ा गांव के चौहान टोले में लंबे समय से बिजली आपूर्ति बाधित रहने से नाराज ग्रामीणों ने रविवार को समाजवादी पार्टी के नेता विजय रावत के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने "बिजली नहीं तो वोट नहीं" के नारे लगाकर अपनी नाराजगी जताई।

विजय रावत ने आरोप लगाया कि चौहान टोले के लोग पिछले कई वर्षों से बिजली की समस्या झेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले दो वर्षों से क्षेत्र के लोग नियमित बिजली के लिए तरस रहे हैं, जबकि तीन वर्षों से बिजली व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित है। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की पीड़ा सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं और सरकार तथा बिजली विभाग इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।

फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी ये खबर भी पढ़े : फर्रुखाबाद में सावन के पहले सोमवार को शिव मय हो गई अपरा काशी

सपा नेता ने प्रदेश सरकार पर बिजली व्यवस्था को ध्वस्त करने का आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा ने प्रदेश की जनता से किए गए वादों को पूरा नहीं किया। उन्होंने बिजली विभाग के अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से तत्काल समस्या का समाधान कराने की मांग की।

विजय रावत ने चेतावनी दी कि यदि 24 घंटे के भीतर चौहान टोले की बिजली व्यवस्था बहाल नहीं की गई तो वह ग्रामीणों के साथ मौके पर धरना-प्रदर्शन करेंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदर्शन में अमरनाथ यादव, विजय प्रताप चौहान, सुदर्शन चौहान, लक्ष्मण चौहान, पारसनाथ चौहान, सीताराम चौहान, बेचू चौहान, राजेंद्र चौहान, गुड्डू चौहान, श्रीकांत चौहान, नरेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

लालगंज, प्रतापगढ़। स्थानीय सरस्वती विज्ञान एवं प्रौद्यौगिकी महाविद्यालय सभागार मे सोमवार को महाविद्यालय के संस्थापक एवं वरिष्ठ राजनीतिज्ञ प्रो0 शिवाकांत...
शिक्षाविद प्रो0 शिवाकांत ओझा का समारोहपूर्वक मनाया गया जन्मदिन, हुए सम्मानित

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

लालगंज, प्रतापगढ़। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी एवं जिले में कई शिक्षण संस्थाओ के संस्थापक रहे पं0 मुनीश्वर दत्त उपाध्याय की जयंती...
जयन्ती पर याद किये गये शिक्षाविद पं. मुनीश्वर दत्त उपाध्याय, अर्पित हुई श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश

खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

लखनऊ। खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में छात्राओं के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाने के उद्देश्य से...
उत्तर प्रदेश 
खुन खुन जी गर्ल्स पीजी. कॉलेज में ओपन जिम का उद्घाटन

विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

लखनऊ। पावर कारपोरेशन प्रबंधन द्वारा लगभग 25000 बिजली आउटसोर्स कर्मचारियों को कार्य से हटाने समेत अन्य मांगों को लेकर छठे...
उत्तर प्रदेश 
विद्युत कर्मियों का धरना छठे दिन भी जारी

कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय 

लखनऊ। उत्तर प्रदेश पावर कॉरपोरेशन निविदा संविदा कर्मचारी संघ के प्रदेश महामंत्री देवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने सोमवार को बताया कि...
उत्तर प्रदेश 
कुछ मांगों पर सहमति बनी कुछ पर नहीं :पाण्डेय