मेडिकल कालेज के यूरोलॉजिस्ट डा. सोमेश त्रिपाठी ने पत्रकार को दिया जीवनदान

जटिल आपरेशन कर निकाला बढ़ा हुआ प्रोस्टेट

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

बांदा। रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज के डाक्टरों ने एक बार फिर अपनी काबिलियत का लोहा मनवाया है। मेडिकल कालेज के यूरोलॉजी विभाग के विभागाध्यक्ष डा. सोमेश त्रिपाठी ने बांदा के एक टीवी चौनल के पत्रकार नरेंद्र सिंह थापा का सफल ऑपरेशन कर उन्हें नई जिंदगी दी है। इंफेक्शन और प्रोस्टेट बढ़ने की गंभीर स्थिति से जूझ रहे पत्रकार अब पूरी तरह स्वस्थ हैं।

पत्रकार नरेंद्र सिंह थापा लंबे समय से प्रोस्टेट की समस्या से ग्रसित थे। स्थिति इतनी विकट हो गई थी कि उनका यूरिन पास होना पूरी तरह बंद हो गया था। कई डाक्टरों से परामर्श और इलाज के बावजूद उन्हें राहत नहीं मिल रही थी। अंततः उन्होंने मेडिकल कालेज में यूरोलाजिस्ट डा. सोमेश त्रिपाठी से संपर्क किया। जांच में सामने आया कि प्रोस्टेट काफी बढ़ चुका है और संक्रमण भी फैल रहा है।

सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस ये खबर भी पढ़े : सड़क हादसा: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से युवक की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मरीज की गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टरों ने उन्हें बड़े अस्पताल जाने की सलाह दी थी। जिसके बाद पीड़ित रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज पहुंचे और डाक्टर सोमेश से मिले, पत्रकार ने बाहर जाने में असमर्थता जताते हुए डॉक्टर पर ही भरोसा जताया। डा. सोमेश त्रिपाठी ने चुनौती स्वीकार की और लगभग डेढ़ घंटे चले जटिल ऑपरेशन के बाद बढ़े हुए प्रोस्टेट को सफलतापूर्वक निकाल दिया।

पत्रकार नरेंद्र सिंह थापा ने डॉक्टर का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि डा. सोमेश के प्रयास से न केवल उनकी जान बची, बल्कि बाहर के बड़े अस्पतालों में होने वाला भारी-भरकम खर्च भी बच गया। डा. सोमेश त्रिपाठी ने बताया कि प्रोस्टेट की समस्या को हल्के में लेना घातक हो सकता है। यदि समय पर इसका इलाज या आपरेशन न कराया जाए तो यह निम्नलिखित गंभीर रूप ले सकता है।

यूरिन रुकने से दबाव किडनी पर पड़ता है, जिससे किडनी हमेशा के लिए खराब हो सकती है। ब्लैडर स्टोन व डैमेजरू संक्रमण बढ़ने से मूत्राशय में पथरी बन सकती है या उसकी दीवारें कमजोर हो सकती हैं। लंबे समय तक इलाज न मिलने पर यह प्रोस्टेट कैंसर का रूप भी ले सकता है। जैसा कि इस मामले में हुआ, संक्रमण पूरे शरीर में फैल सकता है जो जानलेवा साबित होता है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को रांची को दो नई सौगात...
झारखंड 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच:एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीडीओ सुनील कुमार धनवंता को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बहराइच:एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक* ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक* ।

“बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारम्भ

संत कबीर नगर, पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र  संजीव त्यागी,  जिलाधिकारी...

आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा तामेश्वर नाथ मंदिर का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा तामेश्वर नाथ मंदिर का किया गया निरीक्षण

जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

भवन के रेनोवेशन, मीटिंग हॉल, रिवॉर्ड रूम एवं लिफ्ट स्थापना के निर्देश साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर भी जताई...
उत्तर प्रदेश 
जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त