उन्नाव में कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुई यूपी होमगार्ड भर्ती परीक्षा

डीएम-एसएसपी ने किया निरीक्षण

Published By Manish Tiwari
On
Manish Tiwari Picture

सीसीटीवी, कंट्रोल रूम और स्ट्रांग रूम का लिया जायजा, अधिकारियों को निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के दिए निर्देश

उन्नाव। जनपद में 25 अप्रैल 2026 से प्रारंभ होकर 26 व 27 अप्रैल तक आयोजित होने वाली यूपी पुलिस होमगार्ड भर्ती परीक्षा-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से जिलाधिकारी घनश्याम मीणा ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने अटल बिहारी इंटर कॉलेज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मोती नगर, राजकीय इंटर कॉलेज चमरौली एवं राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नवाबगंज पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरों के संचालन, कंट्रोल रूम, स्ट्रांग रूम तथा परीक्षा कक्षों का निरीक्षण कर परीक्षा की व्यवस्थाओं को परखा।
जिलाधिकारी ने मौके पर मौजूद स्टेटिक मजिस्ट्रेट, सेक्टर मजिस्ट्रेट एवं केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा पूरी पारदर्शिता, शुचिता और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराई जाए। उन्होंने कहा कि परीक्षा से संबंधित किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए तथा सुरक्षा एवं गोपनीयता के सभी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह सहित सेक्टर मजिस्ट्रेट, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Manish Tiwari Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले मनीष तिवारी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के उन्नाव ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्नाव में आधारित रहते हुए वह क्षेत्रीय मुद्दों पर ज़मीनी रिपोर्टिंग और सटीक कवरेज करते हैं

नवीनतम

राशिफल : 31 जुलाई, 2026: इनके आज नये व्यापारिक अनुबंध होंगे

मेष- अपने हितैषी समझे जाने वाले ही पीठ पीछे नुकसान पहुंचाने की कोशिश करेंगे। पठन पाठन में स्थिति कमजोर...
धर्म-आध्यात्म 
राशिफल : 31 जुलाई, 2026: इनके आज नये व्यापारिक अनुबंध होंगे

मौसम 31 जुलाई 2026: इस मानसून सभी को मानसून जैसी बारिश का इंतजार

नई दिल्ली। मौसम 31 जुलाई 2026: इस मानसून सभी को मानसून जैसी बारिश का इंतजार है। कुछ राज्यों को छोड़...
राष्ट्रीय 
मौसम 31 जुलाई 2026: इस मानसून सभी को मानसून जैसी बारिश का इंतजार

केरल के स्कूली छात्र लेविन का कमाल, कबाड़ से बनाया गत्ते का रोबोट

तिरुवनंतपुरम। आजकल अनोखे और आधुनिक रोबोट्स की चर्चा तो खूब होती है लेकिन क्या आप गत्ते, पुरानी बैटरियों, धागों और...
टेक-मित्र 
केरल के स्कूली छात्र लेविन का कमाल, कबाड़ से बनाया गत्ते का रोबोट

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित सेक्स सीडी कांड में उच्च न्यायालय ने आज (गुरुवार) पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को राहत देते...
छत्तीसगढ़ 
भूपेश बघेल को हाईकोर्ट से राहत, CBI विशेष अदालत की कार्रवाई पर अंतरिम रोक

उत्तर प्रदेश

बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

बरेली। उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश (पंजी.) जनपद बरेली के तत्वावधान में गुरुवार को चौपला रोड स्थित होटल अजन्ता...
उत्तर प्रदेश 
बरेली में उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल का शपथ ग्रहण समारोह, प्रदेशभर के व्यापारी नेता जुटे

रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

बदायूं। बुधवार रात शहर के इंद्रा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में युवक की इलाज के बाद मौत होने पर परिजनों...
उत्तर प्रदेश 
रामा हॉस्पिटल में हंगामे के बाद पथराव, मुकदमा दर्ज 

लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

अमेठी। अमेठी जनपद में चार दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुई महिला का शव गुरुवार को नहर से बरामद...
उत्तर प्रदेश 
लापता महिला की नहर में मिली लाश, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कर रही जांच

ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा

देवरिया। उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद पुलिस की प्रभावी पैरवी के चलते "ऑपरेशन कन्विक्शन" अभियान के तहत हत्या एवं मारपीट...
उत्तर प्रदेश 
ऑपरेशन कन्विक्शन की बड़ी सफलता, देवरिया हत्याकांड में पांच दोषियों को सजा