प्रेम विवाह की रंजिश में युवक की हत्या, 5-5 हजार के इनामी दो आरोपी गिरफ्तार

कुल्हाड़ी व डंडों से की गई थी हत्या, पूछताछ में आरोपियों ने कबूला जुर्म

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

IMG-20260423-WA0005कौशाम्बी। जनपद के करारी थाना क्षेत्र में हुए बहुचर्चित भारत सिंह हत्याकांड का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए दो फरार इनामी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्रेम विवाह से उपजी रंजिश के चलते इस वारदात को अंजाम दिया गया था।पुलिस के अनुसार 19 अप्रैल 2026 की रात करारी थाना क्षेत्र के ग्राम अड़हरा निवासी भारत सिंह की हत्या की सूचना प्राप्त हुई थी। सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी मंझनपुर तथा थाना करारी पुलिस टीम के साथ फील्ड यूनिट और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए तथा पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई पूरी कराई गई।मृतक के परिजनों की तहरीर पर थाना करारी में अशोक कुमार पाण्डेय सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले में मुख्य आरोपी अशोक कुमार पाण्डेय को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।फरार चल रहे अभियुक्त आकाश पाण्डेय और अंकित पाण्डेय की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा दोनों पर 5-5 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया था। साथ ही गिरफ्तारी के लिए तीन विशेष टीमों का गठन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए थे।लगातार दबिश के बीच 23 अप्रैल 2026 को मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने दोनों इनामी आरोपियों को ग्राम नेवारी स्थित ससुर खदेरी नदी पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपियों को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि मृतक भारत सिंह ने वर्ष 2019 में उनकी भांजी को बहला-फुसलाकर प्रेम विवाह कर लिया था, जिससे उनका परिवार सामाजिक रूप से अपमानित महसूस कर रहा था। गांव में ताने और मृतक का व्यवहार उनके लिए असहनीय हो गया था। इसी रंजिश के चलते मौका पाकर उन्होंने कुल्हाड़ी और डंडों से हमला कर भारत सिंह की हत्या कर दी।पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की विधिक कार्रवाई जारी है तथा अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

रांची। रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 जुलाई को रांची को दो नई सौगात...
झारखंड 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 को रेलवे के क्षेत्र में रांची को देंगे दो नई सौगात : संजय सेठ

बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच(तरुणमित्र संवाददाता)। देवीपाटन मंडल की आयुक्त दुर्गा शक्ति नागपाल ने मंडल गोंडा ,बहराइच ,बलरामपुर श्रावस्ती चारों जनपदों के प्राप्त रिपोर्ट...
बहराइच:उत्कृष्ट कार्य के लिए मण्डलायुक्त ने मण्डलीय जनपदों के अधिकारियों की थपथपाई पीठ

बहराइच:एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने सीडीओ सुनील कुमार धनवंता को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित
बहराइच:एचपीवी टीकाकरण में उत्कृष्ट कार्य के लिए बहराइच को मिला राज्य स्तरीय सम्मान

ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक* ।

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक संतकबीरनगर संदीप कुमार मीना* के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद कर किया गया जागरुक* ।

“बहू–बेटी सम्मेलन” कार्यक्रम के ब्लॉक स्तरीय प्रशिक्षकों का प्रशिक्षण प्रारम्भ

संत कबीर नगर, पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, मुथा अशोक जैन के मार्गदर्शन तथा पुलिस महानिरीक्षक, बस्ती परिक्षेत्र  संजीव त्यागी,  जिलाधिकारी...

आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा तामेश्वर नाथ मंदिर का किया गया निरीक्षण

संत कबीर नगर, पुलिस अधीक्षक जनपद संतकबीरनगर  संदीप कुमार मीना* के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक  सुशील कुमार सिंह* के मार्गदर्शन...
उत्तर प्रदेश 
आगामी श्रावण मास के दृष्टिगत क्षेत्राधिकारी खलीलाबाद द्वारा तामेश्वर नाथ मंदिर का किया गया निरीक्षण

जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त

भवन के रेनोवेशन, मीटिंग हॉल, रिवॉर्ड रूम एवं लिफ्ट स्थापना के निर्देश साफ-सफाई और जल निकासी व्यवस्था पर भी जताई...
उत्तर प्रदेश 
जोन-4 कार्यालय में जब्त प्रतिबंधित पॉलीथिन देख भड़के नगर आयुक्त