पारिवारिक विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

लखनऊ। मोहनलालगंज थाना पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल लोहे की रॉड भी बरामद की है। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

पुलिस के अनुसार, गोपालखेड़ा निवासी पप्पी ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उनके पति जमुना प्रसाद, जो पावर ग्रिड खुजेहटा में कार्यरत थे, 22 मई की शाम ड्यूटी से घर लौट रहे थे। इसी दौरान बेलहियाखेड़ा गांव के पास पहले से घात लगाए बैठे कई लोगों ने उन्हें रोककर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।

बिना स्थान चिन्हित शराब दुकान आवंटन पर हाईकोर्ट सख्त, आबकारी आयुक्त तलब ये खबर भी पढ़े : बिना स्थान चिन्हित शराब दुकान आवंटन पर हाईकोर्ट सख्त, आबकारी आयुक्त तलब

घटना के बाद परिजन घायल अवस्था में जमुना प्रसाद को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोहनलालगंज ले गए, जहां से हालत गंभीर होने पर उन्हें पीजीआई ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई, जिसके बाद मुकदमे में हत्या से संबंधित धाराएं बढ़ा दी गईं।

जांच के दौरान पुलिस ने हरदेश और लवकुश को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में सामने आया कि मृतक जमुना प्रसाद, आरोपी हरदेश का सगा भाई था। दोनों के बीच पहले से पारिवारिक विवाद और मारपीट को लेकर तनाव चल रहा था। इसी रंजिश में आरोपियों ने अपने साथियों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी हरदेश की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे की रॉड बरामद की गई है। फिलहाल अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार देर रात काे काेतवाली समेत तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

प्रयागराज। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार देर रात राहुल गांधी के आठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

ईरान की अमेरिका को चेतावनी, हमले जारी रहे तो ऊर्जा ठिकाने होंगे निशाने पर

तेहरान। ईरान ने खाड़ी देशों से आग्रह किया है कि वे अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर दबाव बनाकर ईरान पर...
अंतर्राष्ट्रीय 
ईरान की अमेरिका को चेतावनी, हमले जारी रहे तो ऊर्जा ठिकाने होंगे निशाने पर

एआईसीसी ने उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की

देहरादून। आगामी चुनावी तैयारियों के मद्देनजर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी (पीसीसी) का व्यापक संगठनात्मक...
राज्य  उत्तराखंड 
एआईसीसी ने उत्तराखंड कांग्रेस की नई कार्यकारिणी घोषित की

शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विष्णु का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भोपाल। असम के नागांव जिले के कटिमारी स्थित 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में मंगलवार को हुई फायरिंग में जान गंवाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विष्णु का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

उत्तर प्रदेश

देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

देवरिया। उत्तर प्रदेश में देवरिया जिले के पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर ने गुरुवार देर रात काे काेतवाली समेत तीन...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
देवरिया एसपी ने कोतवाली समेत तीन थाना प्रभारियाें के कार्यक्षेत्र बदले

राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

प्रयागराज। कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के लिखित आश्वासन के बाद गुरुवार देर रात राहुल गांधी के आठ...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
राहुल गांधी के प्रयागराज कार्यक्रम को केपी ग्राउंड में सशर्त अनुमति, तैयारियां शुरू

शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विष्णु का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

भोपाल। असम के नागांव जिले के कटिमारी स्थित 34वीं बटालियन सीआरपीएफ कैंप में मंगलवार को हुई फायरिंग में जान गंवाने...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
शहीद हुए सीआरपीएफ जवान विष्णु का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार

केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन

देवरिया।  केंद्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री एवं बांसगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन गुरुवार को नगर कार्यक्रम...
उत्तर प्रदेश 
केक काटकर मनाया केंद्रीय राज्यमंत्री कमलेश पासवान का 50वां जन्मदिन