अमेठी जनपद में दो बाइकों पर पलटा प्याज लदा ट्रक, तीन की मौत

Published By Sudha Jaiswal
On
Sudha Jaiswal Picture

अमेठी । उत्तर प्रदेश के अमेठी जनपद अंतर्गत मुंशीगंज थाना क्षेत्र में बांदा-टांडा राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत हो गई है। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बचाव राहत कार्य तेजी से किया।



प्राप्त जानकारी के अनुसार बृहस्पतिवार की रात करीब 11 यह हादसा मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत टेरी लोकीपुर गांव के पास हुआ। जहां प्याज लदा तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर दो बाइकों पर पलट गया। घटना के बाद चालक ट्रक छोड़कर मौके से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार प्याज लदा ट्रक गौरीगंज से सुल्तानपुर की ओर जा रहा था। इसी दौरान सामने चल रही बाइक को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा। अनियंत्रित ट्रक बगल से गुजर रही दो मोटरसाइकिलों पर पलट गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई और आसपास के लोग राहत कार्य में जुट गए। घटना के बाद तत्काल स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दिया और बचाव राहत कार्य में जुट गए। घटना की जानकारी मिलते ही मुंशीगंज कोतवाली पुलिस सहित पुलिस क्षेत्राधिकारी गौरीगंज अखिलेश कुमार वर्मा और पुलिस क्षेत्राधिकारी तिलोई दिनेश कुमार मिश्रा मौके पर पहुंच गए। इस दुर्घटना में प्रतापगढ़ जिले के अंतू थाना क्षेत्र के गाजीपुर गाँव निवासी प्रिंस वर्मा (16) पुत्र श्यामलाल वर्मा तथा सनी कुमार वर्मा (25) पुत्र रामदेव वर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सुल्तानपुर निवासी राजू गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। इसके अतिरिक्त अजीत वर्मा पुत्र गोपाल वर्मा निवासी नरेड़ी थाना एवं जिला शामली गंभीर रूप से घायल है जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

मुंशीगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी ने शुक्रवार की शुबह बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया। ट्रक के नीचे दबे युवकों को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा गया, जहां चिकित्सकों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया है। जबकि एक अन्य घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस फरार हुए ट्रक चालक की तलाश में जुटी हुई है। घटना की सूचना मृतकों के परिजनों को दे दी गई है। जेसीबी और हाइड्रा की मदद से रात में ही राष्ट्रीय राजमार्ग को खाली कराते हुए आवागमन बहाल कर दिया गया है।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Sudha Jaiswal Picture

सुधा जायसवाल ने मास कम्युनिकेशन एवं पत्रकारिता (MJMC) में स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त की है और पत्रकारिता क्षेत्र में 12 वर्षों से सक्रिय हैं। वह अमर उजाला, स्वतंत्र भारत, जनसंदेश टाइम्स और तरुण मित्र जैसे संस्थानों में कार्य कर चुकी हैं। राजनीतिक, शिक्षा और नगर निगम सहित विभिन्न बीट्स पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली सुधा वर्तमान में तरुण मित्र के डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ी हुई हैं।

नवीनतम

शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

शिवपुरी। मध्य प्रदेश में शिवपुरी जिले के ऐतिहासिक नरवर किले से 16वीं शताब्दी की करीब 3,500 किलोग्राम वजनी दुर्लभ तोप...
राष्ट्रीय  मध्य प्रदेश 
शिवपुरीः नरवर किले की 400 साल पुरानी तोप चोरी मामले में गार्डों की झूठी कहानी बेनकाब

जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

पश्चिम बर्दवान। पश्चिम बर्दवान जिले के जामुड़िया इंडस्ट्रियल एरिया के शेखपुर स्थित कैलस्टार स्पंज लिमिटेड में शुक्रवार रात करीब साढ़े...
पश्चिम बंगाल 
जामुड़िया की स्टील फैक्ट्री में फर्नेस ब्लास्ट, चार श्रमिक गंभीर रूप से झुलसे

लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

मेदिनीपुर। पूर्व मेदिनीपुर जिले के तमलुक स्थित जिला विद्यालय निरीक्षक (डीआई) कार्यालय में लगातार वर्षा और खराब जलनिकासी व्यवस्था के...
पश्चिम बंगाल 
लगातार वर्षा और जलनिकासी व्यवस्था ध्वस्त, तमलुक का डीआई कार्यालय जलमग्न

देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

श्रीहरिकोटा (आंध्र प्रदेश)। देश में पहली बार निजी कंपनी स्काईरूट एयरोस्पेस आज अपने स्वदेशी उपग्रह का प्रक्षेपण करने जा रही...
राष्ट्रीय  राज्य 
देश के पहले निजी उपग्रह का प्रक्षेपण आज, श्रीहरिकोटा का सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र बनेगा साक्षी

होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

तेहरान/वाशिंगटन। ईरान का होर्मुज जलडमरूमध्य युद्ध के मैदान में तबदील हो चुका है। अमेरिका और ईरान के मध्य छिड़ी...
अंतर्राष्ट्रीय 
होर्मुज जलडमरूमध्य में बढ़ा युद्ध का खतरा, ईरान-अमेरिका के ताजा हमलों से खाड़ी में तनाव

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर रहेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार,...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मुख्यमंत्री योगी आज बुलंदशहर, अमरोहा और संभल के दौरे पर

पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

कानपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकसित पनकी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
पनकी धाम रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत राष्ट्र को समर्पित

संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

बाराबंकी। जिलाधिकारी ईशान प्रताप सिंह ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में संभावित बाढ़-2026 की तैयारियों को लेकर आपदा प्रबंधन की...
उत्तर प्रदेश 
संभावित बाढ़-2026: डीएम ने दिए सख्त निर्देश, बोले- 'जीरो कैजुअल्टी' के साथ हों तैयारियां

प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण

मीरजापुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को देशभर में भारतीय रेल के आधुनिकीकरण, यात्री सुविधाओं के विस्तार और नई रेल...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
 प्रधानमंत्री ने किया विंध्याचल अमृत भारत स्टेशन का लोकार्पण