इकाना अंडरपास के पुनर्निर्माण के चलते ट्रैफिक डायवर्जन लागू, लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
लखनऊ। राजधानी लखनऊ में वर्षा के दौरान इकाना अंडरपास में होने वाली जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) द्वारा अंडरपास का पुनर्निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। निर्माण कार्य के दौरान आमजन की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने इकाना अंडरपास पर अस्थायी यातायात डायवर्जन लागू कर दिया है। यह व्यवस्था निर्माण कार्य पूरा होने तक प्रभावी रहेगी।
यातायात पुलिस द्वारा जारी एडवाइजरी के अनुसार शहीद पथ की ओर से ओमेक्स सिटी जाने वाले वाहन इकाना अंडरपास का उपयोग नहीं कर सकेंगे। ऐसे वाहन अहिमामऊ चौराहे से यू-टर्न लेकर 112 मुख्यालय मार्ग के जरिए अपने गंतव्य तक पहुंचेंगे।
इसी प्रकार सुल्तानपुर रोड की ओर से आने वाले वाहन, जिन्हें ओमेक्स सिटी या गोमती नगर की तरफ जाना है, वे एचसीएल चौराहे से दाहिने मुड़ने के बजाय सीधे अहिमामऊ चौराहे तक जाएंगे और वहां से दाहिने मुड़कर शहीद पथ के रास्ते अपने गंतव्य तक पहुंच सकेंगे।
लखनऊ ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि निर्माण कार्य पूरा होने तक निर्धारित डायवर्जन व्यवस्था का पालन करें, ड्यूटी पर तैनात यातायात पुलिसकर्मियों के निर्देशों का अनुपालन करें तथा यदि अत्यंत आवश्यक न हो तो इस मार्ग का उपयोग करने से बचें। इससे निर्माण कार्य भी सुचारु रूप से पूरा होगा और यातायात व्यवस्था भी प्रभावित नहीं होगी।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
