शहर की बदहाल व्यवस्था के खिलाफ 07 मई को नगर निगम में होगा बड़ा धरना : हाजी फ़ज़ल महमूद

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कानपुर। शहर की बिगड़ती व्यवस्था अब बर्दाश्त के बाहर हो चुकी है महिलाओं की सुरक्षा, बिजली संकट और जलभराव जैसी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं। नगर निगम और प्रशासन जनता की मूल समस्याओं को नजरअंदाज कर रहा है। यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। सात मई को नगर निगम में विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। यह बातें रविवार को सपा नगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहीं।

समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की मासिक बैठक नवीन मार्केट स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने की। बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए पदाधिकारियों, वार्ड अध्यक्षों और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और शहर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी व्यक्त की।

बैठक का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू ने किया। इस दौरान संगठन को मजबूत बनाने पर विशेष जोर दिया गया। महानगर अध्यक्ष हाजी फ़ज़ल महमूद ने निर्देश दिए कि सभी विधानसभा, वार्ड और बूथ स्तर के पदाधिकारी अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन करें। उन्होंने मतदाता सूची के परीक्षण पर भी जोर देते हुए कहा कि जिन मतदाताओं को अयोग्य घोषित किया गया है, उन्हें पुनः सूची में शामिल कराने के लिए प्रयास किए जाएं।

बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था और महिलाओं की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता व्यक्त की गई। हाजी फ़ज़ल महमूद ने कहा कि लगातार बढ़ती घटनाएं यह दर्शाती हैं कि महिलाओं के लिए सुरक्षित वातावरण नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दिशा में ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे हैं, जिससे भय का माहौल बना हुआ है।

बिजली संकट और स्मार्ट मीटर की समस्याओं को उठाते हुए उन्होंने कहा कि अनियमित आपूर्ति, मनमानी बिलिंग और प्रीपेड व्यवस्था से आम लोग परेशान हैं। इससे आर्थिक और मानसिक दबाव बढ़ रहा है। साथ ही शहर की टूटी सड़कों और जाम की समस्या को लेकर भी नाराजगी जताई गई, जहां रोजाना लोगों को लंबे समय तक फंसना पड़ता है।

उन्होंने गोविंद नगर, किदवई नगर समेत कई क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को गंभीर बताते हुए कहा कि हर बारिश में स्थिति बिगड़ जाती है। नालों की सफाई और जल निकासी की व्यवस्था पूरी तरह से कमजोर है, जिससे जनजीवन प्रभावित होता है।

सफाई व्यवस्था को लेकर भी तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे होने और नियमित सफाई न होने से बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इस पर जिम्मेदार विभागों की निष्क्रियता पर सवाल उठाए गए।

अंत में हाजी फ़ज़ल महमूद ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि समस्याओं का जल्द समाधान नहीं किया गया, तो सात मई को कानपुर नगर निगम में समाजवादी पार्टी द्वारा विशाल धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन जनहित के मुद्दों को लेकर किया जाएगा और इसमें बड़ी संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे।

बैठक में प्रदेश सचिव के के शुक्ला, महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू, नरेंद्र सिंह, सत्यनारायण गहरवार, दीपक खोटे, राजेंद्र जयसवाल, इशरत इराकी, जस्वेंद्र निषाद आदि लोग उपस्थित रहे।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

जोधपुर। अधीनस्थ न्यायालय में परिवाद पेश होने के पश्चात होने वाली कार्रवाई को लेकर राजस्थान हाईकोर्ट ने एक महत्वपूर्ण और...
राजस्थान 
परिवाद में गवाही के बाद पुलिस जांच का आदेश अवैध: हाईकोर्ट 

स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

महामण्डलेश्वर स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती का निर्वाण महोत्सव श्रद्धा, सेवा और सनातन संस्कृति के उत्सव के रूप में सम्पन्न ऋषिकेश। महामण्डलेश्वर...
उत्तराखंड 
स्वामी शुकदेवानन्द सरस्वती के निर्वाण महोत्सव में श्रद्धा का सैलाब

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उत्तर प्रदेश

मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

मऊ। उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में मंगलवार काे नगर क्षेत्र स्थित रघुनाथपुरा में एक नाबालिग बालक का शव घर...
उत्तर प्रदेश 
मोबाइल फाेन रिचार्ज न करने पर...नाबालिग बालक फंदे से लटका

बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

डंपर चालक ने कांवड़िये को रौंदा, मौके से फरार गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद जनपद के थाना इंदिरापुरम क्षेत्र में...
उत्तर प्रदेश 
बाइक सवार दो कांवड़ियों को रोडवेज बस ने मारी टक्कर

उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने शून्यकाल में विपक्षी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र मानसून सत्र : प्रदेश सरकार ने पेश किया 59 हजार करोड़ का अनुपूरक बजट