मदेयगंज थाने में पकड़कर लाया चोर फरार,पुलिस पर लापरवाही का आरोप!

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

समीर भटनागर

लखनऊ। मदेयगंज थाने में चोरी के आरोप में पकड़कर लाये गए व्यक्ति का पुलिस की गिरफ्त से छूटकर फरार हो जाने का आरोप लगा है। पीड़ित का कहना है कि मामले में उसने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोपी को खुद पकड़कर पुलिस के सुपुर्द किया था। इस दौरान वह मौके से भाग गया। 

आरोप है कि इस दौरान उसने एक व्यक्ति की स्कूटी भी चोरी कर ली। इस मामले मस्कुटी मालिक ने भी लिखित तहरीर दी है। वहीं पूरे मामले को लेकर थाना प्रभारी मदेयगंज का कहना है कि आरोपी नशे की हालत में थाने लाया गया था। उसे काबू करना मुश्किल था। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा लिखा गया है। कोई भी धाराएं गिरफ्तारी वाली नहीं है।

बलिया में तिलक समारोह के दौरान गोलीकांड, दोस्तों ने युवक के सीने में मारी गोली ये खबर भी पढ़े : बलिया में तिलक समारोह के दौरान गोलीकांड, दोस्तों ने युवक के सीने में मारी गोली

मिली जानकारी के मुताबिक मदेयगंज इलाके के त्रिवेणी नगर में आशीष श्रीवास्तव रहते हैं। उन्होंने पुलिस से की गई शिकायत में बताया है कि उन्होंने बीते 6 अप्रैल को त्रिवेणी नगर 3 के रहने वाले अमन राजवंशी को महंगे कैमरे की किट दी थी। दो दिन बाद उसने लौटाने का वादा किया था। बाद में वह टाल मटोल करने लगा था। कुछ समय बाद उसने फोन उठाना बंद कर दिया। 

बीते 26 अप्रैल को उनके स्टाफ ने उसे अवध एजूकेशनल एकेडमी के पास देखा। स्टाफ ने इसकी जानकारी दी तो वह भी मौके पर पहुंचे। इस पर उसने उनके साथ मारपीट और गाली गलौज की। आशीष ने उसे अपने स्टाफ के साथ पकड़कर मदेयगंज थाने के सुपुर्द कर दिया। मामले में लिखित शिकायत की।

आरोप है कि पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के बाद न तो उसे मेडिकल के लिए भेजा और न आगे की कोई कार्रवाई की। आरोप है कि आरोपी अमन थाने में पुलिसकर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। आरोप यह भी लगाया है कि उसने रास्ते में जाते हुए उसने अखिलेश नाम के मोटर मकैनिक के घर खड़ी मोटर साइकिल भी चुरा ली। इस मामले में अखिलेश ने भी लिखित शिकायत की है।

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

नई दिल्ली। उच्चतम न्यायालय ने कहा है कि अदालतें बिना वेरिफिकेशन के एआई (कृत्रिम बुद्धिमत्ता) इस्तेमाल पर जीरो टॉलरेंस की...
राष्ट्रीय 
सुप्रीम कोर्ट सख्त: बिना जांच एआई-जनित तथ्यों पर भरोसा नहीं, फैसलों में ‘जीरो टॉलरेंस’

दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के विशेष प्रकोष्ठ ने राष्ट्रीय राजधानी में कथित आतंकी हमले की साजिश को नाकाम करते हुए...
राष्ट्रीय 
दिल्ली पुलिस ने आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, चार गिरफ्तार

भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

सेमीकंडक्टर, क्वांटम, ग्रीन एनर्जी, रक्षा और एआई में साझेदारी को नई रफ्तार मिलेगी
राष्ट्रीय  अंतर्राष्ट्रीय 
भारत-जापान साझेदारी का नया रणनीतिक युग शुरू, एआई रक्षा व ऊर्जा सहयोग पर सहमति 

स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

ऋषिकेश। परमार्थ पीठाधीश्वर,स्वामी चिदानन्द सरस्वती के पावन सान्निध्य में निःशुल्क रोगी बस सेवा का शुभारम्भ हुआ। स्वामी ने हरी झंड़ी...
उत्तराखंड 
स्वास्थ्य सेवा को दिया बड़ा उपहार, स्वामी चिदानन्द ने फ्री पेशेंट बस सेवा को दिखाई हरी झंडी

उत्तर प्रदेश

सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

प्रतागपढ़। मुख्य विकास अधिकरी डा0 राममोहन मीना की अध्यक्षता में मा0 सांसद/विधायक गण के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्बन्धित कार्यदायी...
उत्तर प्रदेश 
सांसद-विधायक निधि के लंबित कार्यों पर सीडीओ की नाराजगी, कार्यदायी संस्थाओं को लगाई फटकार

ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

उत्पीड़नात्मक कार्यवाहियां वापस लेना आवश्यक: समिति 
उत्तर प्रदेश 
ऊर्जा निगमों में जॉइंट मैनेजमेंट काउंसिल के गठन की संघर्ष समिति ने की मांग

अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर

प्रतापगढ़।भारत सरकार द्वारा आयोजित 76 वें वन महोत्सव और उत्तर प्रदेश सरकार वृक्षारोपण महायज्ञ 2026 में एक पेड़ मां के...
उत्तर प्रदेश 
अजय क्रांतिकारी बने हरित सारथी एंबेसडर