चौक में कबाड़ की दुकान में लगी आग, डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद काबू
लखनऊ। चौक क्षेत्र में घंटाघर के पास बुधवार कोएक कबाड़ की दुकान में आग लगने से हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही चौक फायर स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर भेजी गईं, जबकि हजरतगंज फायर स्टेशन से 22 हजार लीटर क्षमता का वाटर बाउजर भी मौके पर पहुंचा।
दमकल कर्मियों ने चारों ओर से आग को घेरकर बुझाने का काम शुरू किया। करीब डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। समय रहते कार्रवाई होने से पास में खड़ी प्राइवेट बसें, एक पिकअप वाहन, आसपास की दुकानें और पावर हाउस में रखे ट्रांसफार्मर को सुरक्षित बचा लिया गया।
ये खबर भी पढ़े : इंजीनियरिंग कॉलेज ट्रैफिक बूथ में पुलिसकर्मियों ने लॉ छात्र को बंद करके पीटा, मोबाईल तोड़ाबताया जा रहा है कि आग मिराज पुत्र वाली मोहम्मद निवासी डालीगंज बांस मंडी की कबाड़ दुकान में लगी थी। आग की चपेट में आकर दुकान में रखा कबाड़ का सामान और एक स्कूटी (UP32 NQ 6958) जलकर नष्ट हो गई।
इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है और जांच जारी है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
