टाटा मोटर्स कर्मचारी की दुर्घटना में मौत
By Harshit
On
लखनऊ। रायबरेली-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग पर टाटा मोटर्स मटियारी में कार्यरत 22 वर्षीय विशाल कश्यप की मौत हो गई। घटना भावा खेड़ा गांव के पास हुई। विशाल रोज की तरह अपनी ड्यूटी खत्म कर बाइक से घर लौट रहा था। इस दौरान उनकी बाइक बेकाबू होकर पहले डिवाइडर से टकराई। इसके बाद बाइक उछलकर एक गुमटी और ईंटों के ढेर से जा भिड़ी।
स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घायल युवक को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक रायबरेली जिले के रामपुर कुर्री सुदौली का रहने वाला था।
विशाल तीन भाई-बहनों में मंझला था। उनके बड़े भाई का नाम शिवम कश्यप है और एक विवाहित बहन है। विशाल अपने शांत स्वभाव और मेहनती होने के लिए जाने जाते थे। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच जारी है।
About The Author
Related Posts
अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें
Latest News
14 Jun 2025 16:55:00
रायपुर। रायपुर पुलिस ने शनिवार काे एक बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से रह रहे एक बांग्लादेशी दंपत्ति को...
टिप्पणियां