नगर पालिका भरवारी में 'अजब' भ्रष्टाचार: काम अधूरा, वार्ड का नाम गलत... फिर भी गाड़ दिया पत्थर!

बिना काम पूरा हुए ही 'कागजी' विकास का खेल, उद्घाटन शिलापट्ट देख भड़के वार्डवासी, जांच की मांग

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

1766250787313

कौशाम्बी (ब्यूरो): उत्तर प्रदेश के कौशाम्बी जिले की नगर पालिका परिषद भरवारी इन दिनों अपने कारनामों को लेकर सुर्खियों में है। विकास की गंगा बहाने के दावों के बीच यहाँ एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने नगर पालिका की कार्यप्रणाली की पोल खोलकर रख दी है। मामला भ्रष्टाचार और लापरवाही के कॉकटेल का है, जहाँ धरातल पर काम अधूरा है, लेकिन रिकॉर्ड में उसे 'चमकता' हुआ दिखाने के लिए उद्घाटन का शिलापट्ट (पत्थर) तक लगवा दिया गया। हद तो तब हो गई जब जल्दबाजी में पत्थर पर वार्ड का नाम तक गलत लिखवा दिया गया।

जयपुरिया की छात्रा ने उत्तराखंड में लहराया परचम, कराटे चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थान ये खबर भी पढ़े : जयपुरिया की छात्रा ने उत्तराखंड में लहराया परचम, कराटे चैंपियनशिप में पाया तीसरा स्थान

अधूरा काम, पूरा 'दाम' निकालने की तैयारी?

सात किलो सोने और एक किलो चांदी के जेवरों के साथ तीन लोग गिरफ्तार,तेलगांना में एक घर से की थी चोरी ये खबर भी पढ़े : सात किलो सोने और एक किलो चांदी के जेवरों के साथ तीन लोग गिरफ्तार,तेलगांना में एक घर से की थी चोरी

सूत्रों और स्थानीय लोगों के अनुसार, नगर पालिका द्वारा एक विकास कार्य कराया जा रहा है। कायदे से काम पूरा होने के बाद उसका लोकार्पण होना चाहिए, लेकिन यहाँ खेल ही निराला है। स्थल पर अभी ईंट-पत्थर बिखरे पड़े हैं और निर्माण कार्य आधा-अधूरा है, मगर अधिकारियों और ठेकेदार की जुगलबंदी ने आनन-फानन में वहाँ उद्घाटन का पत्थर जड़ दिया। स्थानीय नागरिकों का सीधा आरोप है कि यह सब सरकारी बजट को खपाने और बिना काम पूरा कराए भुगतान (पेमेंट) डकारने की नीयत से किया गया है।

बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा ये खबर भी पढ़े : बागपत में टेंट व्यापारी और बेटे की हत्या, बदले की आग में हिस्ट्रीशीटर ढेर, बाजार बंद कर व्यापारियों का हंगामा

वार्ड का नाम ही बदल डाला!

लापरवाही की इंतहा देखिए कि जिस वार्ड में यह काम हो रहा है, शिलापट्ट पर उस वार्ड का नाम ही गलत अंकित है। इसे लेकर क्षेत्र में मजाक भी उड़ रहा है और गुस्सा भी है। लोग पूछ रहे हैं कि क्या जिम्मेदार अधिकारी इतने अंधे हो चुके हैं कि उन्हें पत्थर पर लिखी इबारत तक नहीं दिखी? या फिर यह मान लिया गया है कि जनता की आंखों पर पट्टी बंधी है?

जनता में भारी आक्रोश, जांच की उठी मांग

घटना के बाद से ही वार्डवासियों में नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ भारी रोष व्याप्त है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि:"यह सरकारी धन का खुल्लम-खुल्ला दुरुपयोग और कागजी खानापूर्ति है। अगर जनप्रतिनिधि और अधिकारी सजग होते, तो ऐसी हास्यास्पद और गंभीर गलती कभी न होती।"

क्या होगी कार्रवाई?

फिलहाल, यह मामला पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। नागरिकों ने जिला प्रशासन से इस पूरे प्रकरण की उच्चस्तरीय जांच कराने और भ्रष्ट ठेकेदार व लापरवाह अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई की मांग की है। अब देखने कि यह बात होगी कि जिला प्रशासन इस 'कागजी विकास' पर क्या कड़ा रुख अपनाता है।
        
संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह तथा उनकी धर्मपत्नी वीणा सिंह को...
छत्तीसगढ़ 
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वैवाहिक वर्षगांठ पर दी बधाई

चीन में सूअर की किडनी और लिवर को इंसान के शरीर में किया गया ट्रांसप्लांट

ऑर्गन ट्रांसप्लांटेशन रिसर्च में एक बड़ी कामयाबी में मिली है. चीनी वैज्ञानिकों ने एक ब्रेन-डेड इंसानी मरीज में सुअर का...
अंतर्राष्ट्रीय 
चीन में सूअर की किडनी और लिवर को इंसान के शरीर में किया गया ट्रांसप्लांट

अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय मंत्री मार्घेरिटा ने की पूजा-अर्चना

लिकाबाली,अरुणाचल प्रदेश  । देश के सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले निर्वाचित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व के 12...
राज्य 
अरुणाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर केंद्रीय मंत्री मार्घेरिटा ने की पूजा-अर्चना

कौशिल्या देवांगन सुशासन तिहार के अंतिम दिन पहुंचीं आदर्श स्कूल शिविर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

धमतरी । सुशासन तिहार के अंतिम दिवस पर नगर निगम सभापति कौशिल्या देवांगन ने मोटर स्टैंड वार्ड स्थित आदर्श स्कूल...
छत्तीसगढ़ 
कौशिल्या देवांगन सुशासन तिहार के अंतिम दिन पहुंचीं आदर्श स्कूल शिविर, व्यवस्थाओं का लिया जायजा

धार्मिक नगरी काशी के वरिष्ठ ग़ज़लकार सिद्धनाथ शर्मा का निधन, साहित्य जगत में शोक 

वाराणसी । उत्तर प्रदेश की धार्मिक नगरी काशी के वरिष्ठ ग़ज़लकार और कवि सिद्धनाथ शर्मा का मंगलवार देर रात निधन...
उत्तर प्रदेश 

जिले के सूरजपुर में पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज

नोएडा। जिले के सूरजपुर थानाक्षेत्र स्थित कस्बा सूरजपुर में रहने वाली एक महिला ने पति के उत्पीड़न से तंग आकर...
उत्तर प्रदेश 
जिले के सूरजपुर में पति के उत्पीड़न के चलते महिला ने की आत्महत्या, मुकदमा दर्ज