एसएसबी द्वारा सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की त्वरित सहायता कर पेश की सच्चे सैन्यता की मिशाल

Published By Dharm Veer Soni
On
Dharm Veer Soni Picture

भिनगा/श्रावस्ती, 18 अप्रैल, (तरुणमित्र)। बीते रात समय लगभग 19:50 बजे, 62वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) भिनगा की वाह्य सीमा चौकी भरथा को ग्राम छोटकी सुईया एवं ग्राम खैरी तराई के मध्य स्थित सैनिक रोड, थाना सिरसिया क्षेत्र अन्तर्गत एक सड़क दुर्घटना की सूचना प्राप्त हुई, जिसकी सूचना तत्काल कमाण्डेंट 62वीं वाहिनी को दी गयी, कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण के निर्देशानुसार, सीमा चौकी कमांडर, उप निरीक्षक शशिकांत एवं सहायक उप निरीक्षक दिनेश सिंह अपनी टीम के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे, जहां पाया गया कि तीन व्यक्ति, जो कि अंबेडकर जयंती समारोह के उपलक्ष्य में ताल भघौड़ा में आयोजित कार्यक्रम से अपने घर लौट रहे थे, दुर्घटनाग्रस्त हो गए।
दुर्घटना में राजू पुत्र राम समूज, निवासी ग्राम ककरदरी, थाना मल्हीपुर की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि सीताराम पुत्र अशर्फी लाल एवं गगन पुत्र परशुराम, निवासी भरथा रोशनगढ़, थाना मल्हीपुर गंभीर रूप से घायल अवस्था में पाए गए।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए एसएसबी कार्मिकों द्वारा त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई करते हुए तत्काल एम्बुलेंस की व्यवस्था कर दोनों घायलों को निकटवर्ती अस्पताल भिजवाया गया, तथा उनके समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित कराई गई। साथ ही घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को भी दी गई। तत्पश्चात एसएसबी वाहन के माध्यम से मृतक के शव को आवश्यक विधिक कार्यवाही हेतु पुलिस चौकी राजपुर तक पहुंचाया गया।
 इस दौरान एसएसबी कार्मिकों द्वारा प्रदर्शित त्वरित प्रतिक्रिया, कर्तव्यनिष्ठा एवं मानवीय संवेदनशीलता की स्थानीय ग्रामीणों द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। इस सराहनीय कार्य से सशस्त्र सीमा बल की सकारात्मक छवि और जनविश्वास को और सुदृढ़ता प्राप्त हुई है।IMG-20260419-WA0013

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Dharm Veer Soni Picture

पत्रकारिता में छह वर्षों का अनुभव रखने वाले धर्मवीर सोनी वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ के श्रावस्ती ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता में पीजीजेएमसी (PGJMC) की डिग्री प्राप्त की है और क्षेत्रीय मुद्दों पर तथ्यपरक कवरेज कर रहे हैं।

नवीनतम

ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत

ग्लासगो। राष्ट्रमंडल खेल 2026 में भारतीय मुक्केबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। शनिवार को अंकुश पंघाल और सचिन सिवाच ने...
खेल 
ग्लासगो में भारतीय बॉक्सरों की चमक, अंकुश-सचिन स्वर्ण विजेता, लवलीना को रजत

आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

आईबीपीयस  भर्ती : इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने क्लेरिकल कैडर XVI के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी...
शिक्षा-रोजगार 
आईबीपीयस में क्लर्क पद के लिए 11 हजार पदों पर भर्ती

 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

ओडिशा :ओडिशा में आई बाढ़ ने लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी को बुरी तरह प्रभावित कर दिया है। कई गांवों...
नारी व बाल जगत 
 दुल्हन के घर नाव से पहुंचा दूल्हा

 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

    नागपुर:महाराष्ट्र खाद्य एवं औषधि प्रशासन (FDA) की शिकायत पर नागपुर की गणेश पेठ पुलिस ने शहर के 2 दवा दवा...
कारोबार 
 बिना पर्ची बेची जा रही थी गर्भपात की दवाएं

सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

टेस्टी कटलेट : सुबह-सुबह नाश्ते में क्या नया और टेस्टी बनाया जाए, यह हर घर का एक बड़ा सवाल होता...
खाना पकाना 
सुबह नाश्ते में बना लें बेसन-सूजी के टेस्टी कटलेट

उत्तर प्रदेश

बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

आगरा । उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे बसे बटेश्वर में बटेश्वर शिव मंदिर कॉरिडोर के...
उत्तर प्रदेश 
बटेश्वर महादेव मंदिर कॉरिडोर निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर अखिलेश यादव ने लगाया बड़ा आरोप

चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

कौशाम्बी। जिले में छह वर्ष पुराने हत्या के मामले में अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए दो आरोपियों को आजीवन...
उत्तर प्रदेश 
चाकू से युवक की हत्या मामले में दो दोषियों को उम्रकैद, दोनों पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना

चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

कौशाम्बी। जिले में आगामी चेहल्लुम पर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह...
उत्तर प्रदेश 
चेहल्लुम को लेकर पुलिस अलर्ट, एसपी सत्यनारायण ने चक नारा व चक ताम्बा में पैदल गश्त कर परखी सुरक्षा व्यवस्था

जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान 

  अम्बेडकरनगर । जनपद पुलिस ने जनशिकायतों के गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं प्रभावी निस्तारण में उत्कृष्ट कार्य करते हुए जुलाई-2026 की यह...
उत्तर प्रदेश 
जुलाई-2026 की आईजीआरएस रैंकिंग में अम्बेडकरनगर पुलिस का प्रदेश में प्रथम स्थान