कौशाम्बी में एसपी की सख्ती: अपराधियों पर शिकंजा कसने के निर्देश, लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर

रात्रि समीक्षा गोष्ठी में महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट और टॉप-10 अपराधियों पर फोकस; थाना प्रभारियों को साप्ताहिक चौपाल के जरिए जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश

Published By Rohit Tiwari
On
Rohit Tiwari Picture

Screenshot_20260504_005545_Editor Lite

कौशाम्बी, 4 मई। जिले में कानून-व्यवस्था को और मजबूत बनाने के उद्देश्य से 3/4 मई की मध्यरात्रि पुलिस कार्यालय स्थित दुर्गा भाभी सभागार में पुलिस अधीक्षक सत्यनारायण की अध्यक्षता में अपराध समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में जनपद के विभिन्न अपराधों और लंबित मामलों की गहन समीक्षा करते हुए सख्त दिशा-निर्देश जारी किए गए।बैठक के दौरान बीएनएस, बीएनएसएस, महिला अपराध, एससी/एसटी एक्ट सहित अन्य गंभीर धाराओं में पंजीकृत अभियोगों की समीक्षा की गई। पुलिस अधीक्षक ने लंबित एसआर, एसएसआर और एलएसआर मामलों में वांछित अभियुक्तों, जिलाबदर अपराधियों, टॉप-10 अपराधियों तथा इनामी अपराधियों की शीघ्र गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही लंबित विवेचनाओं के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण पर विशेष जोर दिया गया।एसपी ने हत्या, लूट, डकैती, चोरी और महिला अपराध जैसे जघन्य अपराधों के पिछले वर्षों के आंकड़ों की तुलनात्मक समीक्षा करते हुए अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी रणनीति अपनाने को कहा। रात्रि और हाईवे चेकिंग को और सुदृढ़ बनाने तथा पीआरवी, थाना व चौकी मोबाइल की नियमित जांच कर आवश्यक दिशा-निर्देश देने के निर्देश भी दिए गए।न्यायालय से निर्गत सम्मन, बीडब्ल्यू, एनबीडब्ल्यू और अन्य नोटिसों की तामीला में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। अपहृत और गुमशुदा व्यक्तियों की बरामदगी के लिए विशेष टीमें गठित कर ठोस कार्रवाई करने को कहा गया।शासन की प्राथमिकताओं के तहत सीएम डैशबोर्ड से जुड़े मामलों के त्वरित निस्तारण पर जोर देते हुए जिले की रैंकिंग बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही पुलिस मुख्यालय द्वारा जारी डीजी परिपत्रों का अध्ययन कर उनका अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा गया।आईजीआरएस और शिकायत प्रकोष्ठ के माध्यम से प्राप्त शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर बल दिया गया। ITSSO पोर्टल पर लंबित पोक्सो और दुष्कर्म के मामलों तथा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत चिन्हित मुकदमों में प्रभावी पैरवी करने के निर्देश दिए गए। CEIR पोर्टल के माध्यम से चोरी या गुम मोबाइल की ब्लॉकिंग और रिकवरी की कार्रवाई लगातार जारी रखने को कहा गया।महिला सुरक्षा और जागरूकता को प्राथमिकता देते हुए मिशन शक्ति अभियान के तहत सभी थाना प्रभारियों को प्रत्येक बुधवार गांवों में चौपाल आयोजित कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबर—112, 1076, 1090, 181, 1098, 1930 और 102—के प्रति आमजन को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।इसके अलावा प्रतिबिंब पोर्टल के नियमित अवलोकन और IGOT पोर्टल पर उपलब्ध प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों को पूर्ण कर पुलिस कर्मियों की दक्षता बढ़ाने पर भी जोर दिया गया।गोष्ठी में वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, क्षेत्राधिकारी, अग्निशमन अधिकारी, सभी थाना प्रभारी, निरीक्षक एवं अन्य पुलिस अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

भालोटिया मार्केट में मारवाड़ी युवा मंच ने किया सीएम योगी  का भव्य स्वागत  ये खबर भी पढ़े : भालोटिया मार्केट में मारवाड़ी युवा मंच ने किया सीएम योगी का भव्य स्वागत

लेखक के बारे में

Rohit Tiwari Picture

पिछले छह वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय रोहित तिवारी कौशांबी में आधारित हैं और क्षेत्रीय मुद्दों की कवरेज में लगातार कार्य कर रहे हैं। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

मध्य प्रदेश: शहडोल जिले के सोहागपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मैकी में दर्दनाक हादसा हो गया। खेलते समय एक आठ...
मध्य प्रदेश 
शहडोल: कुएं में गिरा 8 साल का मासूम, मौत से मचा कोहराम

सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

पंजाब: सुनाम के पास स्थित गांव भरूर में बीती रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां...
राष्ट्रीय  पंजाब 
सुनाम के भरूर में खूनी खेल, रॉड से हमला कर दोस्त की हत्या

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

रांची। झारखंड में सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन और वित्तीय प्रबंधन को लेकर भारत के नियंत्रक एवं महालेखा परीक्षक (सीएजी) की...
राष्ट्रीय  राज्य  झारखंड 
पीएम आवास में 6.32 लाख पात्र परिवार वंचित, जल जीवन मिशन की 72 प्रतिशत योजनाएं अधूरी : कैग

उत्तर प्रदेश

बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

यूपी: यूपी के बुलंदशहर जिले स्थित सलेमपुर थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां...
उत्तर प्रदेश 
बुलंदशहर में शराब के नशे में दोस्त ने की दोस्त की हत्या

कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

फिरोज़ाबाद। संगठन सृजन अभियान के अंतर्गत मंगलवार को जिला कांग्रेस कार्यालय मिलन स्थली, मोढ़ा पर जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी...
उत्तर प्रदेश 
कॉंग्रेस के जिला कार्यालय संगठन सृजन अभियान के तहत जिला व शहर कांग्रेस की संयुक्त बैठक संपन्न

श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

नित्य पूजन, यज्ञ और धार्मिक आयोजनों के सफल संचालन की जिम्मेदारी आचार्य इंद्र देव मिश्र को सौंपी गई
राष्ट्रीय  राज्य  उत्तर प्रदेश 
श्रीराम मंदिर ट्रस्ट में बड़ा बदलाव, जगदीश शंकर आफले बने सचिव

श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना

कौशाम्बी। जिले में श्रावण मास के पावन अवसर पर पुलिस लाइन परिसर स्थित जीर्णोद्धारित एवं सौंदर्यीकृत भव्य राधा-कृष्ण/शिव मंदिर...
उत्तर प्रदेश 
श्रावण में शिवमय हुई पुलिस लाइन, एसपी ने परिवार संग किया जलाभिषेक; जिलेवासियों की सुख-शांति की मांगी कामना