रक्षाबंधन पर बहनों के लिए चली स्पेशल ट्रेन, भीड़ से मिलेगी राहत

स्पेशल ट्रेन 27 और 28 अगस्त को होगी संचालित, दो-दो फेरे लगाएगी

Published By Harshit
On
Harshit Picture
By Harshit

  • कांधला, कासिमपुर खेड़ी, बड़ौत समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर होगा ठहराव

बागपत। दिल्ली-बागपत-शामली रेल मार्ग पर यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की गई है। यह कदम खास तौर पर उन लोगों को राहत देने के लिए उठाया गया है, जो त्योहार के मौके पर अपने घर जाने के लिए ट्रेन में भारी भीड़ का सामना करते हैं।

रेलवे स्टेशन अधीक्षक किशोर गुप्ता ने गुरुवार काे बताया कि यह स्पेशल ट्रेन 27 और 28 अगस्त को संचालित की जाएगी और दोनों दिन दो-दो फेरे लगाएगी। ट्रेन पूरी तरह से अनारक्षित (जनरल) होगी, जिससे यात्रियों को बिना अग्रिम आरक्षण के तत्काल टिकट लेकर यात्रा करने की सुविधा मिलेगी। इससे बागपत, खेकड़ा और बड़ौत क्षेत्र के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।

पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण ये खबर भी पढ़े : पुलिस कार्यालय की विभिन्न शाखाओं का एसपी ने किया आकस्मिक निरीक्षण

स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ट्रेन संख्या 04408 शामली-दिल्ली शाहदरा स्पेशल सुबह 8:30 बजे शामली से रवाना होकर करीब 9:29 बजे खेकड़ा पहुंचेगी। यहां एक मिनट रुकने के बाद ट्रेन 10:40 बजे शाहदरा पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन संख्या 04407 शाहदरा से सुबह 11:40 बजे चलेगी और 12:16 बजे खेकड़ा पहुंचकर बागपत रोड, बड़ौत और कांधला होते हुए दोपहर करीब 2:05 बजे शामली पहुंचेगी।

इस 16 कोच की स्पेशल ट्रेन का ठहराव कांधला, कासिमपुर खेड़ी, बड़ौत, बागपत रोड, खेकड़ा, लोनी और गोकुलपुर सबोली जैसे प्रमुख स्टेशनों पर होगा। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इस विशेष व्यवस्था से त्योहार के दौरान ट्रेनों में होने वाली भीड़ काफी हद तक नियंत्रित की जा सकेगी और यात्रियों को सुरक्षित व सुगम यात्रा का लाभ मिलेगा।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Harshit Picture

हर्षित साहू पिछले करीब दो वर्षों से ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं और बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं। वह लखनऊ में आधारित हैं और समाचार लेखन के माध्यम से समसामयिक, सामाजिक एवं स्थानीय मुद्दों से जुड़ी खबरें लिखते हैं।

नवीनतम

दहियर मदरसे में धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

सिराज, मोहनलालगंज संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
दहियर मदरसे में धूमधाम से मनाया गया जश्ने ईद मिलादुन्नबी

मोहम्मद-ए-अरबी के यौमे विलादत पर खिदमत ए खल्क

मोहम्मद अय्यूब, उतरौला संवाददाता
उत्तर प्रदेश 
मोहम्मद-ए-अरबी के यौमे विलादत पर खिदमत ए खल्क

बारिश अलर्ट: यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

मौसम विभाग ने जारी किया ताजा पूर्वानुमान प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में मानसून सक्रिय बना हुआ है। भारत मौसम विज्ञान विभाग...
उत्तर प्रदेश 
बारिश अलर्ट: यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ बरसेंगे बादल

कानपुर गंगा नदी का जलस्तर चेतावनी स्तर से पार, बैराज से छोड़ा पानी

कानपुर बैराज पर जलस्तर और डिस्चार्ज दोनों में बढ़ोतरी कानपुर। उत्तर प्रदेश के कानपुर नगर में गंगा के जलस्तर में...