समाज कल्याण सेवा समिति 30 अप्रैल काे कराएगी 100 जोड़ों का सामूहिक विवाह : धनीराम पैंथर

Published By Tarunmitra
On
Tarunmitra Picture

कानपुर । समाज कल्याण सेवा समिति द्वारा आयोजित सामूहिक विवाह में अब तक 90 जोड़ों को सहयोग दिया जा चुका है और 100 का लक्ष्य जल्द पूरा किया जाएगा। सभी जोड़ों की शादी सम्मानपूर्वक कराई जा रही है और किसी भी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी। पात्र जोड़ों को सरकारी योजना का लाभ भी दिलाया जा रहा है। यह बातें रविवार को समिति के सचिव धनीराम पैंथर ने कही।

समाज कल्याण सेवा समिति के तत्वावधान में सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 30 अप्रैल को मोतीझील लॉन में किया जाएगा। समिति पिछले 18 वर्षों से सर्व समाज के जरूरतमंद परिवारों के लिए इस प्रकार के आयोजन करती आ रही है।

कार्यक्रम को लेकर युवक-युवतियों का परिचय सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसमें नए जोड़े लगातार पंजीकरण करा रहे हैं। इससे आयोजन में शामिल होने वाले जोड़ों की संख्या लगातार बढ़ रही है।

हाल ही में आयोजित कार्यक्रम में 90 जोड़ों को वस्त्र वितरित किए गए। एक मंच पर सभी जोड़ों को बुलाकर सामग्री दी गई, जिससे उनके चेहरों पर खुशी देखने को मिली।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने के लिए सभी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। साथ ही, उत्तर प्रदेश सरकार की सामूहिक विवाह योजना के तहत पात्र जोड़ों को लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी जारी है।

कार्यक्रम में कई सामाजिक कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने भाग लेकर समिति के प्रयासों की सराहना की और इसे समाज के लिए उपयोगी पहल बताया।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Tarunmitra Picture

‘तरुणमित्र’ श्रम ही आधार, सिर्फ खबरों से सरोकार। के तर्ज पर प्रकाशित होने वाला ऐसा समचाार पत्र है जो वर्ष 1978 में पूर्वी उत्तर प्रदेश के जौनपुर जैसे सुविधाविहीन शहर से स्व0 समूह सम्पादक कैलाशनाथ के श्रम के बदौलत प्रकाशित होकर आज पांच प्रदेश (उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश और उत्तराखण्ड) तक अपनी पहुंच बना चुका है। 

नवीनतम

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

मुंबई:महाराष्ट्र विधानसभा में बहुविवाह पर बयान देकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) विधायक सना मलिक अपने ही गठबंधन में ही घिर...
विचार मित्र 
''क्या पति को 4 शादी करने की इजाजत देंगी?

भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भाेपाल के चंदनपुरा क्षेत्र में शुक्रवार सुबह टाइगर की मौजूदगी से हड़कंप मच गया। मॉर्निंग...
मध्य प्रदेश 
भोपाल में टाइगर का मूवमेंट, दंपती का आमना-सामना, वन विभाग ने शुरू की सर्चिंग

लीची के फायदे और नुकसान, सेहत के लिए कब हो सकती है नुकसानदायक

लीची खाने के फायदे नुकसान : गर्मियों में दो ऐसे फल आते हैं जिनका पूरे साल इंतजार किया जाता है।...
लाइफस्टाइल 
लीची के फायदे और नुकसान, सेहत के लिए कब हो सकती है नुकसानदायक

उत्तर प्रदेश

आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

अयोध्या । आम आदमी पार्टी (आआपा) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर और हनुमानगढ़ी में...
उत्तर प्रदेश 
आआपा के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने राम जन्मभूमि और हनुमानगढ़ी में किए दर्शन

महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

अयोध्या । रामनगरी अयोध्या स्थित श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के दान में कथित चोरी के मामले की जांच के बीच श्रीराम...
उत्तर प्रदेश 
 महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा का श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट से इस्तीफा

मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी

  मिर्जापुर । पड़री थाना क्षेत्र के कोहरा की देवरी गांव में शुक्रवार भोर में एक युवक का शव कमरे में...
उत्तर प्रदेश 
 मिर्जापुर : कमरे में फंदे से लटका मिला युवक, पुलिस जांच में जुटी