गौ सेवाआयोग के गौशालाओं का निरीक्षण के दौरान एक व्यक्ति ने की उनके साथ बदतमीजी
फ़िरोज़ाबाद, बुधवार को गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष ने पण्डित दीनदयाल उपाध्याय पब्लिक स्कूल पेमेश्वर गेट पर पहुंच कर स्कूल की छात्र - छात्राओं को गाय व गाय के दूध के महत्व एवं प्रकृति के बारे में समझाया। स्कूल भृमण उपरांत आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्य रमाकांत उपाध्याय द्वारा सुवर्णा गौधाम एवं पँचग्वय आरोग्य केन्द्र लोहिया नगर पर निरीक्षण किया। इस केन्द्र पर गौमाता के पँचग्यव से कई तरह के उत्पाद बनाये जाते है। और उनकी बिक्री की जाती है। इस केन्द्र का संचालन डॉ अरिहन्त जैन द्वारा किया जाता है। गौसेवा आयोग के अध्यक्ष ने कहा इस प्रकार के केन्द्रों का संचालन प्रत्येक जनपद में होना चाहिए। अध्यक्ष ने कान्हा गौशाला में पहुंचकर गौ पूजन किया और गुड़ खिलाया। एवं निर्देश देते हुए कहा कि गौ वंशो को कुछ घण्टे खुला छोड़ना चाहिए, जिससे गौवंश विचरण कर सके।
ततपश्चात गौ सेवा अध्यक्ष श्याम बिहारी गुप्ता एवं गौ सेवा आयोग सदस्य रमाकांत उपाध्याय गौ आश्रय स्थल भरतपुरा नैपई का निरीक्षण करने पहुँचे। मौके पर उन्हें गौशाला स्थल पर दाना -पानी एवं हरा चारा नही मिला, मौके पर चारे की चरही एक दम खाली मिली जिससे द्वारा देखने मे प्रतीत हुआ कि आज गौ वंशो को खाने हेतु कुछ भी नही मिला। कुछ गौ वंश कुपोषित मिले, वही एक गाय मौके पर मृत मिली। ऐसी अव्यवस्थाओ को देखकर गौ सेवा अध्यक्ष द्वारा रोष व्यक्त किया गया। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सचिव, खण्ड विकास अधिकारी एवं उप जिलाधिकारी भी उनके साथ मौजूद थे।
तभी गौ शाला का निरीक्षण करते समय गौ सेवा अध्यक्ष के साथ बृजेश यादव नाम के एक व्यक्ति द्वारा बदतमीजी कर दी। जिसके विरुद्ध उपजिलाधिकारी को एफआईआर कराने के निर्देश दिये गये। तथा गौशालाओ में व्याप्त अव्यवस्थाओ के लिये दोषी व्यक्तियो , पशु चिकित्साधिकारी , ग्राम पंचायत सचिव ,खण्ड विकास अधिकारी एवं प्रधान के विरुद्ध कार्यवाही करने के लिये उप जिलाधिकारी एवं मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ विश्वजीत सिंह को निर्देश दिये गये।
टिप्पणियां