रामलला की पोशाक की सेवा देने वाले जनपद के फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी को सरसंघचालक मोहन भागवत ने किया सम्मानित   

राम मंदिर निर्माण में योगदान देने वाली 30 विभूतियों को नागपुर में किया गया सम्मानित 

Published By pavan saraswat
On
pavan saraswat Picture

  अम्बेडकर नगर।28 अप्रैल 2026: डॉ. हेडगेवार स्मारक समिति द्वारा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय, नागपुर में आज एक गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस अवसर पर सरसंघचालक मोहन भागवत  ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर निर्माण में सराहनीय योगदान देने वाली 30 विभूतियों को सम्मानित किया।
सम्मानित होने वाले नामों में एक नाम अपने जनपद के ग्राम ओदरा तहसील टांडा जनपद अम्बेडकर नगर के रहने वाले फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी का है जिन्हें रामलला के पोशाक की सेवा के लिए पूर्व में ही चुना गया था जो अब भी निरंतर सेवा दे रहे हैं। मनीष त्रिपाठी प्रभु श्री रामलला के नित्य पहनने वाले वस्त्रों के सेवक हैं और प्राण प्रतिष्ठा के दिन से निरंतर भगवान के दैनिक वस्त्र तैयार कर रहे हैं।
इन वस्त्रों की विशेषता यह है कि ये पूर्णतः भारतीय परंपरागत परिधानों एवं टेक्सटाइल शिल्प से निर्मित होते हैं, जिन्हें श्रद्धापूर्वक प्रभु श्री राम के चरणों में अर्पित किया जाता है। श्री त्रिपाठी का संकल्प है कि भगवान की सेवा के माध्यम से भारत के प्रत्येक राज्य की पारंपरिक वस्त्र कला एवं ट्रेडिशनल टेक्सटाइल्स प्रभु तक पहुंचे। इसके अंतर्गत वे एरी, मूगा, कोटपाड, तोड़ा, भील, बनजारा सहित विभिन्न जनजातीय एवं क्षेत्रीय बुनाई शैलियों को भगवान के नित्य श्रृंगार का हिस्सा बना रहे हैं।इस अवसर पर सरसंघचालक मोहन भागवत ने कहा कि राम मंदिर का निर्माण केवल पत्थरों का कार्य नहीं, बल्कि भारत की सांस्कृतिक आत्मा का जागरण है, जिसमें इन सभी विभूतियों का योगदान अमूल्य है।

लेखक के बारे में

pavan saraswat Picture

क्षेत्रीय पत्रकारिता में 25 वर्षों का अनुभव रखने वाले पवन सारस्वत अंबेडकरनगर में सक्रिय हैं और स्थानीय मुद्दों पर गहरी पकड़ रखते हैं। ज़मीनी रिपोर्टिंग और प्रशासनिक मामलों की समझ के साथ उन्होंने लंबे समय तक भरोसेमंद कवरेज किया है। वर्तमान में वह ‘तरुणमित्र’ से जुड़े हुए हैं।

नवीनतम

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

डेविल्स ग्रुप के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने का निर्णय। चार जिलों की सहभागिता से बनेगी विशेष टीम। डीएसपी स्तर के...
झारखंड 
डेविल्स ग्रुप पर पुलिस मुख्यालय की बड़ी कार्रवाई की तैयारी, चार जिलों की संयुक्त टीम होगी गठित

तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

केशवरायपाटन क्षेत्र में ट्रक की टक्कर से दंपती की मौत। मृतकों की पहचान कापरेन निवासी केदार लाल शर्मा और गीता...
राजस्थान 
तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को कुचला, बेटे का जन्मदिन मनाने जा रहे दंपती की मौत

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

23 वर्षीय नर्सिंग छात्र दिनेश मीणा की हत्या। बाइक को धक्का देने की बात पर हुआ विवाद। दोस्त ललित गमेती...
राजस्थान 
मामूली विवाद में नर्सिंग छात्र की चाकू मारकर हत्या, गिरफ्तारी की मांग पर परिजनों का धरना

उत्तर प्रदेश

सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

92 पीएचडी छात्रों-छात्राओं को मिली उपाधि, इसमें 50 छात्रायें शामिल
उत्तर प्रदेश 
सीएसजेएमयू दीक्षांत समारोह: बेटियों के नाम रहा 41वां दीक्षांत, 82% मेडल जीतकर रचा इतिहास

मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जौनपुर। उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के मड़ियाहूं थाना में तैनात उपनिरीक्षक को भ्रष्टाचार निवारण संगठन (एंटी करप्शन) की वाराणसी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
मड़ियाहूं थाना का उपनिरीक्षक रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने से बारिश का दौर शुरु हो गया है। गुरुवार को राजधानी...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
उप्र में मानसून के सक्रिय होते ही नोएडा से लखनऊ तक झमाझम बारिश, जनजीवन प्रभावित

सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत

सोनभद्र। पिपरी थाना क्षेत्र के मडैया गांव के पास गुरुवार की शाम साढ़े पांच बजे एक हाईवा ट्रक के चपेट...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
सोनभद्र: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार तीन लाेगाें की मौत