सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय महीनों से खराब पड़ा हैंड पंप और आरो मशीन

सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय महीनों से खराब पड़ा हैंड पंप और आरो मशीन

चंदौली। जिले के सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय पर दो हैंडपंप और एक कूलर आरो मशीन लगाया गया है। जिससे ब्लॉक पर आने वाले ग्रामीण सहित जनप्रतिनिधियों को पेयजल की समस्या से निजात मिल सके। बीते कई माह से हैंडपंप और आरो मशीन खराब पड़ा हुआ है। पेयजल की समस्या को लेकर लोग परेशान है। ग्रामीणों में हैंडपंप खराब होने को लेकर चर्चा का विषय बना हुआ है।

गांव से लेकर हर मुहल्ले में विकास को लेकर पंचायत विभाग की ओर से कवायद किया जाता है। गर्मी का ऐहसास होने लगा है। ऐसे में गांव में बंद और खराब पड़े हैंडपंपों की मरम्मत शुरू होगयी है। लेकिन विकास खंड मुख्यालय जहां से विकास का नींव रखा जाता है। वहा बीते कई माह से एक हैंड पंप खराब पड़ा हुआ है। दूसरे हैंडपंप का पानी दूषित है। काफी देर चलाने के बाद पानी निकलता है। वही कोल्ड आरो मशीन भी खराब पड़ा हुआ है। सुबह से लेकर शाम तक गांव के आने जाने वाले ग्रामीण पेयजल की समस्या से परेशान रहते है। इसके बाद भी विभागीय अधिकारियों का ध्यान नहीं जाने के कारण समस्या का निजात नहीं हो पा रहा है। जबकि कई ब्लॉक कर्मी और सचिवों का आवास होने के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है। जो चर्चा का विषय बना हुआ है।

इस बाबत बीडीओ विजय कुमार सिंह ने बताया कि शीध्र ही समस्या को दूर कराया जायेगा।

About The Author

अपनी टिप्पणियां पोस्ट करें

टिप्पणियां

Latest News

धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति धमतरी शहर में पेयजल संकट बरकरार, टैंकर से हो रही जलापूर्ति
धमतरी । शहर में पेयजल की समस्या बनी हुई है, जिसके चलते वार्डवासियों को पेयजल समस्या का सामना करना पड़...
डॉग स्क्वॉयड व बम स्क्वॉयड टीम ने चलाया सर्च अभियान,वाराणसी एयरपोर्ट पर हाई अलर्ट
गौकशी करने का आराेपित  गिरफ्तार , चार फरार, 150 किलो गौमांस बरामद
मां के जनाजे में शामिल होने लौट रहा था बेटा, रास्ते में हादसे में गई जान
भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच वाराणसी में अलर्ट, सड़कों पर उतरे अधिकारी
पीआरओ परीक्षा-2024 के 14 मई को अपलोड होंगे प्रवेश-पत्र
कंगना रनौत को मिला हॉलीवुड फिल्म का ऑफर