बलिया में सगे चाचा ने भतीजे को मारी गोली
बलिया। जिले के चितबड़ागांव थाना के बगही में गुरुवार देर शाम पारिवारिक विवाद में चाचा ने चौदह वर्षीय भतीजे को गोली मार दी। घटना के बाद परिजन घायल किशोर को जिला चिकित्सालय ले गए, जहां से उसे वाराणसी रेफर कर दिया। पुलिस के अनुसार घायल किशोर खतरे से बाहर है।
बगहीं गांव निवासी संजय सिंह पुत्र रामदेव सिंह का अपने बड़े भाई बब्बन सिंह के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। जिसकी रंजिश में उसने अपने 14 वर्षीय भतीजे वैभव सिंह को गोली मार दी। घटना के बाद परिजनों में अफरा-तफरी मच गई। घायल वैभव को आनन-फानन में जिला अस्पताल बलिया ले जाया गया, जहां उसका उपचार करने के बाद ट्रामा सेंटर बीएचयू वाराणसी रेफर कर दिया गया। गोली वैभव सिंह की बांह में लगी है।
ये खबर भी पढ़े : यूथ कांग्रेस ने मंत्री दिनेश प्रताप सिंह का पुतला फूंका, देशव्यापी आंदोलन की चेतावनीइस सम्बन्ध में क्षेत्राधिकारी सदर राकेश सिंह ने बताया कि घायल किशोर की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। गोली चलाने वाला आरोपित युवक घायल किशोर का सगा चाचा है। जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटनास्थल पर शांति व्यवस्था कायम है।
संबंधित खबरें
लेखक के बारे में
पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।
