राजन श्रीवास्तव काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलसचिव नियुक्त, कुलपति प्रो अजित कुमार चतुर्वेदी ने दी बधाई

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

वाराणसी। राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, जायस, अमेठी में कुलसचिव (डेप्युटेशन) के पद पर कार्यरत तथा भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (काशी हिंदू विश्वविद्यालय), वाराणसी के संयुक्त कुलसचिव (प्रशासन) राजन श्रीवास्तव का चयन काशी हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कुलसचिव पद पर हुआ है। उनकी नियुक्ति को उच्च शिक्षा प्रशासन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में देखा जा रहा है । रविवार को यह जानकारी बीएचयू जनसंपर्क कार्यालय ने दी । बताया गया कि लगभग तीन दशकों के समृद्ध प्रशासनिक अनुभव से संपन्न राजन श्रीवास्तव उच्च शिक्षा प्रशासन एवं वित्तीय प्रबंधन के क्षेत्र में अपनी दक्षता, कार्यकुशलता और नेतृत्व क्षमता के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में विभिन्न महत्वपूर्ण प्रशासनिक एवं वित्तीय दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन किया है। वे आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी में कार्यवाहक कुलसचिव के रूप में लगभग साढ़े चार वर्षों तक, 7 जुलाई 2025 तक, अपनी सेवाएँ दे चुके हैं।

राजन श्रीवास्तव ने अपने प्रशासनिक सेवा जीवन की शुरुआत वर्ष 1996 में काशी हिंदू विश्वविद्यालय में सहायक कुलसचिव के रूप में की थी। वर्ष 2009 में उन्हें बीएचयू में उप कुलसचिव पद पर पदोन्नत किया गया। इसके उपरांत वर्ष 2012 में वे उप कुलसचिव के रूप में आईआईटी (बीएचयू) वाराणसी से जुड़े। वर्ष 2014 से वे संयुक्त कुलसचिव के रूप में संस्थान के प्रशासनिक एवं वित्तीय कार्यों का दायित्व संभाल रहे थे। उनके नेतृत्व एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से संस्थान की प्रशासनिक प्रक्रियाओं, सुशासन व्यवस्था तथा प्रणालीगत सुदृढ़ीकरण में उल्लेखनीय सुधार हुए।

महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत ये खबर भी पढ़े : महिलाने तीन बच्चों को जहर देकर खुद भी खाया, मां-बेटी की मौत

उल्लेखनीय है कि इससे पूर्व राजन श्रीवास्तव का चयन अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी एवं प्रबंधन संस्थान, ग्वालियर के कुलसचिव पद पर भी हुआ था, हालांकि उन्होंने वहाँ कार्यभार ग्रहण नहीं किया। इसके बाद उन्होंने 7 मार्च 2026 को राजीव गांधी पेट्रोलियम प्रौद्योगिकी संस्थान, जायस, अमेठी में कुलसचिव पद का कार्यभार संभाला।

उनकी नई नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए काशी हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर अजीत कुमार चतुर्वेदी ने राजन श्रीवास्तव को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि श्रीवास्तव एक प्रतिबद्ध, अनुभवी एवं कुशल प्रशासक हैं, जिनका प्रशासनिक एवं वित्तीय शासन में योगदान अत्यंत सराहनीय रहा है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि राजन श्रीवास्तव का अनुभव, दूरदर्शिता एवं नेतृत्व क्षमता काशी हिंदू विश्वविद्यालय की प्रशासनिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाएगी।

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

 गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका

हरी मिर्च: सब्जी कि खरीदारी करते समय अक्सर लिस्ट में मिर्च का काम सबसे पहले होता है, वहीं अगर लिस्ट...
खेती-बाड़ी 
  गमले में तीखी हरी मिर्च उगाने का ये है सबसे आसान तरीका

भारत और चीन में व्यापार लेकिन घाटे ने बिगाड़ा खेल! 

भारत और चीन में व्यापार : भारत और चीन के बीच व्यापार लगातार बढ़ रहा है, लेकिन इसके साथ भारत...
कारोबार 
भारत और चीन में व्यापार लेकिन घाटे ने बिगाड़ा खेल! 

स्पेन ने लगातार 37 मैचों तक अजेय रहकर की इटली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

डलास। फीफा विश्व कप 2026 के सेमीफाइनल में फ्रांस को 2-0 से हराने के साथ ही स्पेन ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल...
खेल 
स्पेन ने लगातार 37 मैचों तक अजेय रहकर की इटली के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी

फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

डलास। मौजूदा यूरोपीय चैंपियन स्पेन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फ्रांस को मंगलवार को 2-0 से हराकर फीफा विश्व कप...
खेल 
 फीफा विश्व कप 2026 : स्पेन ने फ्रांस को हराकर फाइनल में बनाई जगह

पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के शेखूपुरा जिले के नारंग मंडी शहर में मंगलवार रात दो बसों की आमने-सामने की...
अंतर्राष्ट्रीय 
पाकिस्तान में दो बसों में टक्कर, पांच की मौत, 25 घायल

उत्तर प्रदेश

ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारी

कानपुर। ग्रामीणों को आधार में संशोधन और बायोमेट्रिक अपडेट जैसे कार्यों के लिए शहर नहीं जाना पड़े, इसके लिए ग्राम...
उत्तर प्रदेश 
ग्राम सचिवालयों में मिलेगी आधार अपडेट की सुविधा, 50 पंचायत सहायकों को दिया गया प्रशिक्षण : जिलाधिकारी

नई तकनीक का उद्देश्य सीखने को सरल और प्रभावी बनाना होना चाहिए : प्रो. विनय कुमार पाठक

कानपुर। नई तकनीक का उद्देश्य केवल पढ़ाई को डिजिटल बनाना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के लिए सीखने को अधिक सरल, प्रभावी...
उत्तर प्रदेश 
नई तकनीक का उद्देश्य सीखने को सरल और प्रभावी बनाना होना चाहिए : प्रो. विनय कुमार पाठक

उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

देवरिया। खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने और पेट्रोल-डीजल में एथेनॉल मिश्रण की नीति के विरोध...
उत्तर प्रदेश 
उर्वरक संकट और एथेनॉल मिश्रण के विरोध में अपना दल (कमेरावादी) का प्रदर्शन

ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित

बदायूं। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण संतोश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ.प्र. द्वारा 16 वर्ष या...
उत्तर प्रदेश 
ई-ट्राईसाइकिल योजना के लिए पात्र दिव्यांग छात्राओं से आवेदन आमंत्रित