प्रयागराज-विशाखापट्टनम साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन शुरू

श्रद्धालुओं और पर्यटकों को मिलेगा सीधी रेल यात्रा का लाभ

Published By Shishir Patel
On
Shishir Patel Picture

14 अगस्त से 28 नवंबर तक चलेगी विशेष ट्रेन, उत्तर भारत से दक्षिण-पूर्व भारत के प्रमुख धार्मिक और पर्यटन स्थलों तक आसान होगी यात्रा

प्रयागराज। उत्तर मध्य रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रयागराज और विशाखापट्टनम के बीच साप्ताहिक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। गाड़ी संख्या 04159/04160 प्रयागराज-विशाखापट्टनम-प्रयागराज स्पेशल ट्रेन 14 अगस्त से 28 नवंबर 2026 तक दोनों दिशाओं में 16-16 फेरे लगाएगी। इस ट्रेन के संचालन से उत्तर प्रदेश और आंध्र प्रदेश के बीच सीधी रेल कनेक्टिविटी मजबूत होगी। यह जानकारी गुरुवार कोउत्तर मध्य रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने दी।

उन्होंने बताया कि यह विशेष ट्रेन केवल दो शहरों को जोड़ने का माध्यम नहीं है, बल्कि श्रद्धालुओं, प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए देश के अनेक प्रसिद्ध धार्मिक, ऐतिहासिक और प्राकृतिक पर्यटन स्थलों तक सहज पहुंच का अवसर भी प्रदान करेगी। यह रेल मार्ग आस्था, संस्कृति और प्राकृतिक सौंदर्य का अनूठा संगम है।

डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी  ये खबर भी पढ़े : डबल इंजन की सरकार में घुमंतू समाज को नही भटकना होगा दर-दर: योगी 

उन्होंने बताया कि प्रयागराज से यात्रा शुरू करने वाले यात्री संगम, प्रयागराज किला और आनंद भवन का भ्रमण कर सकते हैं। वहीं मानिकपुर और सतना के माध्यम से चित्रकूट तथा मैहर स्थित मां शारदा मंदिर के दर्शन किए जा सकते हैं। कटनी से बांधवगढ़ राष्ट्रीय उद्यान, अनूपपुर और पेंड्रा रोड से अमरकंटक, बिलासपुर से अचानकमार टाइगर रिजर्व तथा संबलपुर से हीराकुंड बांध और समलेश्वरी मंदिर तक पहुंचना आसान होगा। इसके अलावा रायगड़ा की प्राकृतिक वादियां, आरकू घाटी, बोरा गुफाएं, विशाखापट्टनम का ऋषिकोंडा बीच, सबमरीन म्यूजियम और सिम्हाचलम मंदिर भी इस यात्रा के प्रमुख आकर्षण होंगे।

एलएचबी कोच सहित होंगे कुल 22 कोच

अमित मालवीय ने बताया कि इस विशेष ट्रेन में आधुनिक एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, वातानुकूलित तृतीय इकोनॉमी, स्लीपर, सामान्य श्रेणी तथा एसएलआर कोच शामिल रहेंगे।

उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 04159 प्रत्येक शुक्रवार को 14 अगस्त से 27 नवंबर 2026 तक प्रयागराज से सुबह 10:15 बजे रवाना होकर अगले दिन दोपहर 1:30 बजे विशाखापट्टनम पहुंचेगी। वहीं गाड़ी संख्या 04160 प्रत्येक शनिवार को 15 अगस्त से 28 नवंबर 2026 तक विशाखापट्टनम से दोपहर 3:40 बजे प्रस्थान कर अगले दिन शाम 5:30 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।

जनसंपर्क अधिकारी अमित मालवीय ने बताया कि दोनों दिशाओं में यह ट्रेन मानिकपुर, सतना, कटनी, शहडोल, अनूपपुर, पेंड्रा रोड, बिलासपुर, रायगढ़, झारसुगुड़ा रोड, संबलपुर जंक्शन, टिटिलागढ़, रायगड़ा, पार्वतीपुरम, बोब्बिली और विजयनगरम जंक्शन सहित प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी। उन्होंने यात्रियों से अपील की कि यात्रा की योजना बनाते समय ट्रेन के समय और आरक्षण की जानकारी भारतीय रेलवे के अधिकृत माध्यमों से प्राप्त कर समय रहते अपनी सीट सुनिश्चित कर लें।

संबंधित खबरें

लेखक के बारे में

Shishir Patel Picture

पत्रकारिता में 17 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले शिशिर पटेल वर्तमान में ‘तरुणमित्र’ में पोर्टल इंचार्ज के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ‘स्वतंत्र भारत’ से की और इसके बाद हिंदुस्तान तथा दैनिक जागरण जैसे प्रमुख समाचार पत्रों में ब्यूरो चीफ के रूप में काम किया। उत्तर प्रदेश में आधारित रहते हुए उन्हें समाचार संचालन, संपादन और डिजिटल मैनेजमेंट का व्यापक अनुभव है।

नवीनतम

‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम रोकने पर कांग्रेस का सरकार पर गंभीर आरोप

नई दिल्ली। प्रयागराज में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम की अनुमति निरस्त होने...
राष्ट्रीय 
‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम रोकने पर कांग्रेस का सरकार पर गंभीर आरोप

ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन में सोनू निगम को प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी

गोरखपुर : ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन (रजि.) ने गोरखपुर निवासी सोमू निगम को संगठन का प्रदेश सह प्रभारी (उत्तर प्रदेश)...
ऑल इंडिया ज्वेलर्स एसोसिएशन में सोनू निगम को प्रदेश सह प्रभारी की जिम्मेदारी

युवाओं की अपेक्षाओं अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति:योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास के लिए एकीकृत युवा नीति तैयार करने के निर्देश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं की अपेक्षाओं अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति:योगी

उत्तर प्रदेश

युवाओं की अपेक्षाओं अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति:योगी

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के युवाओं के समग्र विकास के लिए एकीकृत युवा नीति तैयार करने के निर्देश...
राज्य  उत्तर प्रदेश 
युवाओं की अपेक्षाओं अनुरूप तैयार होगी प्रदेश की एकीकृत युवा नीति:योगी